Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

13th October 2026

(1) रूहानी बाप को रूहानी बच्चों ने कहा – बाबा। उनको ईश्वर भी कहा जाता, पिता भी कहा जाता। कौन सा पिता? परमपिता। बाप हैं दो। एक लौकिक दूसरा पारलौकिक। लौकिक बाप के बच्चे पारलौकिक बाप को पुकारते हैं। हे बाबा, बाबा का नाम? शिव। वह शिव निराकारी पूजा जाता है। उनको कहा जाता है सुप्रीम फादर। लौकिक बाप को सुप्रीम नहीं कहा जाता। ऊंच ते ऊंच सभी आत्माओं का बाप एक ही है। सभी जीव आत्मायें उस बाप को याद करती हैं। आत्मायें यह भूल गई हैं कि हमारा बाप कौन है? पुकारते हैं ओ गॉड फादर, हम नयन हीन को नयन दो तो हम अपने बाप को पहचानें।

The spiritual children said to the spiritual Father: Baba! He is called Ishwar (God) and also the Father. Which Father? The Supreme Father. There are two fathers; one is a physical father and the other is the spiritual Father. The children of a physical father call out to the spiritual Father: “O Baba!” What is Baba’s name? Shiva. Incorporeal Shiva is worshipped. He is called the Supreme Father. A physical father cannot be called the Supreme. The Highest on High, the Father of all souls, is just the One. All embodied souls remember that Father. Souls have forgotten who their Father is. They call out: “O God, the Father! Give us blind ones sight so that we can recognise our Father!

(2) मनुष्य तो यह भी नहीं जानते कि राधे-कृष्ण का आपस में क्या सम्बन्ध है। दोनों अलग-अलग राजधानी के थे फिर स्वयंवर के बाद लक्ष्मी-नारायण बनें। यह ज्ञान कोई मनुष्य मात्र में नहीं है। स्प्रीचुअल नॉलेज सिर्फ एक बाप ही देते हैं।

Human beings do not even know what the relationship between Radhe and Krishna was. Each came from a separate kingdom. Then, at their wedding, they became Lakshmi and Narayan. No human being has this knowledge. Only the one Father gives this spiritual knowledge.

(3) यह ज्ञान अब तुमको मिल रहा है। लक्ष्मी-नारायण को यह ज्ञान नहीं रहता। प्राय: लोप हो जाता है।

You are now receiving this knowledge. Lakshmi and Narayan do not have this knowledge; it disappears.

(4) मातेश्वरी जी के अनमोल महावाक्य:

निराकारी दुनिया, आकारी दुनिया और साकारी दुनिया का विस्तार

इस पूरे ब्रह्माण्ड के अन्दर तीन दुनियायें हैं – एक है निराकारी दुनिया, दूसरी है आकारी, तीसरी है साकारी। अब यह तो जान लिया कि निराकार सृष्टि में तो आत्मायें निवास करती हैं और साकार सृष्टि में साकार मनुष्य सम्प्रदाय निवास करते हैं। बाकी है आकारी सूक्ष्म सृष्टि, अब विचार चलता है क्या यह आकारी सृष्टि सदा ही है या कुछ समय उसका पार्ट चलता है? दुनियावी मनुष्य तो समझते हैं सूक्ष्म दुनिया कोई ऊपर है, वहाँ फरिश्ते रहते हैं, उसको ही स्वर्ग कहते हैं। वहाँ जाकर सुख भोगेंगे लेकिन अब यह तो स्पष्ट है कि स्वर्ग और नर्क इस सृष्टि पर ही होता है। बाकी यह जो सूक्ष्म आकारी सृष्टि है, जहाँ शुद्ध आत्माओं का साक्षात्कार होता है, वो तो द्वापर से लेकर शुरू हुए हैं। जब भक्तिमार्ग शुरू होता है तो इससे सिद्ध है निराकार सृष्टि और साकार सृष्टि सदा है ही है। बाकी सूक्ष्म दुनिया सदा तो नहीं कहेंगे, उसमें भी खास ब्रह्मा, विष्णु, शंकर का साक्षात्कार इसी समय हमको होता है क्योंकि इसी समय परमात्मा तीन कर्तव्य करने के लिए तीन रूप रचते हैं।

Invaluable versions of Mateshwari:

Expansion of the incorporeal world, the subtle region and the corporeal world.

There are three worlds. One is the incorporeal world, the second is the subtle region and the third is the corporeal world. You now know that souls reside in the incorporeal world and that the physical human community resides in the corporeal world. Then there is just the world of the subtle region. The thought arises: Does this subtle region exist all the time or does its part continue for only a short time? People of the world think that the subtle region is up above, angels reside there and that is called heaven; that they will go there and experience happiness. However, it is now clear that heaven and hell exist in this world. The subtle, angelic world, where we have visions of pure souls, began in the copper age. When the path of devotion begins, it is clear that the incorporeal world and the corporeal world exist all the time. We cannot say the subtle region exists all the time. It is only at this time that we especially have a vision of Brahma, Vishnu and Shankar because it is now that God creates the three forms through which to carry out His three acts.

Link to the Original Video: https://youtu.be/eNSs7cHjHQc