Advanced, Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, ज्ञान | Knowledge, ड्रामा | Drama, श्रीमत | Shrimat, सेवा | Service
11th April 2026
Topic(s): Advanced; Mind; Service; Knowledge; Shrimat; Patience
“हर एक पुरुषार्थी बच्चे को पहले अन्तर्मुख अवस्था अवश्य धारण करनी है। अन्तर्मुखता में बड़ा ही कल्याण समाया हुआ है, इस अवस्था से ही अचल, स्थिर, धैर्यवत, निर्मान–चित्त इत्यादि दैवी गुणों की धारणा हो सकती है तथा सम्पूर्ण ज्ञानमय अवस्था प्राप्त हो सकती है। अन्तर्मुख न होने के कारण वह सम्पूर्ण ज्ञान रूप अवस्था नहीं प्राप्त होती क्योंकि जो भी कुछ “महावाक्य” सम्मुख सुने जाते हैं, अगर उसे गहराई में जाकर ग्रहण नहीं करते सिर्फ उन महावाक्यों को सुनकर रिपीट कर देते हैं तो वह महावाक्य, वाक्य हो जाते हैं। जो ज्ञान रूप अवस्था में रहकर महावाक्य नहीं सुने जाते, उन महावाक्यों पर माया का परछाया पड़ जाता है। अब ऐसी माया के अशुद्ध वायब्रेशन से भरे हुए महावाक्य सुनकर सिर्फ रिपीट करने से खुद सहित औरों का कल्याण होने के बदले अकल्याण हो जाता है इसलिए हे बच्चों एकदम अन्तर्मुखी बन जाओ।”
“Each and every effort-making child first of all definitely has to adopt the stage of introversion. A lot of benefit is merged in introversion. It is only by having this stage that you can be unshakeable, constant, patient, humble, imbibe divine virtues and achieve a completely knowledge-full stage. When you are not introverted, you cannot achieve a completely knowledge-full stage. This is because, if you don’t imbibe the elevated versions that you hear personally and you don’t go into their depths but just repeat the elevated versions you hear, then those elevated versions are simply versions. If the elevated versions are not heard in a knowledge-full stage, then Maya’s shadow is cast on those elevated versions. When you simply repeat the elevated versions you hear, they are influenced by the impure vibrations of Maya, and then, instead of you and others benefiting from them, loss is experienced. Therefore, O children, become completely introverted!”
“आपका यह मन मन्दिर सदृश्य है। जैसे मन्दिर से सदैव खुशबू आती है ऐसे मन मन्दिर जब पवित्र बनता है तो संकल्प भी पवित्र इमर्ज होते हैं। जैसे मन्दिर में सिर्फ पवित्र देवी देवताओं के ही चित्र रखे जाते हैं, न कि दैत्यों के। ऐसे तुम बच्चे अपने मन व दिल रूपी मन्दिर को सर्व ईश्वरीय गुणों की मूर्तियों से सजा दो, वे गुण हैं – निर्मोह, निर्लोभ, निर्भय, धैर्यवत, निरंहकार इत्यादि क्योंकि यह सब तुम्हारे ही दिव्य लक्षण हैं। आप बच्चों को अपने मन मन्दिर को उजियारा अर्थात् सम्पूर्ण शुद्ध बनाना है। जब मन मन्दिर उजियारा बनें तब ही अपने उजियारे प्यारे वैकुण्ठ देश में चल सकें। तो अब अपने मन को उज्वल बनाने का प्रयत्न करना है तथा मन सहित विकारी कर्मेन्द्रियों को वश करना है। परन्तु न सिर्फ अपना मगर अन्य प्रति भी यही दिव्य सर्विस करनी है।”
“Your mind is like a temple. Just as you always have fragrance in a temple, in the same way, only when the temple of your mind becomes pure will pure thoughts emerge. Only images of pure deities, not devils, are kept in a temple. In the same way, each of you children should decorate the temple of your mind and heart with the idols of all the divine virtues. Those virtues are: to be free from attachment, free from greed, free from fear and to be patient and egoless, because these are your divine qualities. You children have to make the temples of your minds very bright and clear, that is, completely pure. Only when those temples of yours become that bright and clear can you go to your very loving bright and clear Paradise. You are now trying to make your minds completely bright and also to control your physical senses and your minds, which are all influenced by the vices. Not only does each one of you have to serve yourself, you also have to do this divine service of others.”
“वास्तव में सर्विस का अर्थ अति सूक्ष्म और महीन है। ऐसा नहीं कि किसकी भूल पर सिर्फ सावधान करना इतने तक सर्विस है। परन्तु नहीं, उनको सूक्ष्म रीति अपनी योग की शक्ति पहुंचाए उनके अशुद्ध संकल्प को भस्म कर देना, यही सर्वोत्तम सच्ची सर्विस है और साथ–साथ अपने ऊपर भी अटेन्शन रखना है। न सिर्फ वाचा अथवा कर्मणा तक मगर मन्सा में भी कोई अशुद्ध संकल्प उत्पन्न होता है तो उनका वायब्रेशन अन्य के पास जाए सूक्ष्म रीति अकल्याण करता है, जिसका बोझ खुद पर आता है और वही बोझ बन्धन बन जाता है इसलिए हे बच्चों खुद सावधान रहो फिर अन्य प्रति वही दिव्य सर्विस करो, यही आप सेवाधारी बच्चों का अलौकिक कर्तव्य है। ऐसी सर्विस करने वालों को फिर अपने प्रति कोई भी सर्विस नहीं लेनी है। भल कभी कोई अनायास भूल हो भी जाए तो उसे अपने बुद्धियोग बल से सदैव के लिए करेक्ट कर देना है। ऐसा तीव्र पुरुषार्थी थोड़ा भी ईशारा मिलने से शीघ्र महसूस करके परिवर्तन कर लेता है और आगे के लिए अच्छी रीति अटेन्शन रख चलता है, यही विशाल बुद्धि बच्चों का कर्तव्य है।”
“In fact, the meaning of doing service is very subtle and deep. Doing service is not just cautioning someone about a mistake; no. You have to send them subtle vibrations with your power of yoga and burn away their impure thoughts. This is most elevated, true service. Along with that, you also have to pay attention to yourselves. Not just to your words and actions; you mustn’t even have any impure thoughts in your minds, because their vibrations reach many others and subtly cause a loss, which would create a burden on you; this burden then becomes a bondage. So, children, be cautious and also do this divine service of others. This is the alokik duty of you serviceable children. Those who do such service must not take any service from others. Even if you happen to make a mistake, correct that for all time with the power of your intellect’s yoga. An intense effort-maker instantly realises it, as soon as he receives even a little signal, and transforms himself and pays proper attention as he moves along from then on. This is the duty of you children with broad intellects.”
“हे मेरे प्राणों, परमात्मा द्वारा रचे हुए इस अविनाशी राजस्व ज्ञान यज्ञ प्रति तन, मन, धन को सम्पूर्ण रीति से स्वाहा करने का राज़ बहुत महीन है। जिस घड़ी आप कहते हो कि मैं तन मन धन सहित यज्ञ में स्वाहा अर्थात् अर्पण हो मर चुका, उस घड़ी से लेकर अपना कुछ भी नहीं रहता। उसमें भी पहले तन, मन को सम्पूर्ण रीति से सर्विस में लगाना है। जब सब कुछ यज्ञ अथवा परमात्मा के प्रति है तो फिर अपने प्रति कुछ रह नहीं सकता, धन भी व्यर्थ नहीं गंवा सकते। मन भी अशुद्ध संकल्प विकल्प तरफ दौड़ नहीं सकता क्योंकि परमात्मा को अर्पण कर दिया। अब परमात्मा तो है ही शुद्ध शान्त स्वरूप। इस कारण अशुद्ध संकल्प स्वत: शान्त हो जाते हैं। अगर मन माया के हाथ में दे देते हो तो माया वैरायटी रूप होने के कारण अनेक प्रकारों के विकल्प उत्पन्न कर मन रूपी घोड़े पर आए सवारी करती है। अगर किसी बच्चे को अभी तक भी संकल्प विकल्प आते हैं तो समझना चाहिए कि अभी मन पूर्ण रीति से स्वाहा नहीं हुआ है अर्थात् ईश्वरीय मन नहीं बना है इसलिए हे सर्व त्यागी बच्चों, इन गुह्य राज़ों को समझ कर्म करते साक्षी हो खुद को देख बहुत खबरदारी से चलना है।”
“O breath of my life, there is deep significance in completely sacrificing your bodies, minds and wealth into this imperishable sacrificial fire of knowledge of self-sovereignty, created by the Supreme Soul. From the moment you say that you have sacrificed your body, mind and wealth, that is, you have surrendered everything into this sacrificial fire and died, then, from that moment, nothing remains yours. In that, too, you first have to use your bodies and minds fully for doing service. When everything is for the yagya and God, there can be nothing left for yourself and you cannot even waste any wealth. Even your mind cannot run after impure and sinful thoughts, because you have surrendered it to God. God is anyway the Being of purity and peace. Because of this, impure thoughts are automatically quietened. If you put your mind into Maya’s hands, then, because Maya has a variety of forms, many types of sinful thoughts can arise that ride in your mind, the horse. If any child even now still has sinful thoughts you can understand that his mind has not been completely sacrificed, that is, his mind does not completely belong to God. Therefore, full renunciate children, now understand those deep secrets and become detached observers, while doing everything, and observe yourselves and move along with great caution.”
“हे प्राणों तुम्हें एक दो की प्रेम भरी सावधानी को स्वीकार करना है क्योंकि जितना प्रिय फूल उतना ही श्रेष्ठ परवरिश। फूल को वैल्युबुल बनाने अर्थ माली को कांटों से निकालना ही पड़ता है। वैसे तुम्हें भी जब कोई सावधानी देता है तो समझना चाहिए जैसेकि उसने मेरी परवरिश की अर्थात् मेरी सर्विस की। उस सर्विस अथवा परवरिश को रिगार्ड देना है, यही सम्पूर्ण बनने की युक्ति है। यही ज्ञान सहित आन्तरिक सच्चा प्रेम है। इस दिव्य प्रेम में एक दो के लिए बहुत रिगार्ड होना चाहिए। हर एक बात में पहले खुद को ही सावधान करना है, यही निर्माणचित अति मधुर अवस्था है।”
“O my beloved children, you have to accept each other’s loving caution because, however lovely a flower is, the sustenance you receive is accordingly as elevated. In order to make you flowers valuable, the Gardener has to remove the thorns from you. In the same way, when someone cautions you, you have to understand that that one is sustaining you, that is, that one is serving you. You have to give regard to that sustenance and service. This is the way to become perfect. This is true, internal love filled with this knowledge. Let there be a lot of regard for one another in this divine love. In each aspect, you have to caution yourself first. This is a very sweet and humble stage.”
“तुम्हें किसी भी युक्ति से अपने आसुरी स्वभावों पर जीत प्राप्त करनी है।”
“you have to triumph over your devilish nature by using the right method.”
“ईश्वर जैसे सम्पूर्ण ज्ञान रूप वैसे फिर सम्पूर्ण प्रेम रूप भी है। ईश्वर में दोनों ही क्वालिटीज़ समाई हुई हैं परन्तु फर्स्ट ज्ञान, सेकण्ड प्रेम। अगर कोई पहले ज्ञान रूप बनने बिगर सिर्फ प्रेम रूप बन जाता है तो वह प्रेम अशुद्ध खाते में ले जाता है इसलिए प्रेम को मर्ज कर पहले ज्ञान रूप बन भिन्न–भिन्न रूपों में आई हुई माया पर जीत पाकर पीछे प्रेम रूप बनना है। अगर ज्ञान बिगर प्रेम में आये तो कहाँ विचलित भी हो जायेंगे। जैसे अगर कोई ज्ञान रूप बनने के बिगर ध्यान में जाते हैं तो कई बार माया में फंस जाते हैं, इसलिए बाबा कहते हैं बच्चे, यह ध्यान भी एक सूत की जंजीर है परन्तु ज्ञान रूप बन पीछे ध्यान में जाने से अति मौज का अनुभव होता है। तो पहले है ज्ञान पीछे है ध्यान। ध्यानिष्ट अवस्था से ज्ञानिष्ट अवस्था श्रेष्ठ है इसलिए हे बच्चों, पहले ज्ञान रूप बन फिर प्रेम इमर्ज करना है। ज्ञान बिगर सिर्फ प्रेम इस पुरुषार्थी जीवन में विघ्न डालता है।”
“Just as God is the perfect form of this knowledge, in the same way, He is also the perfect form of love. Both qualities are merged in God, but first is this knowledge and second is love. If someone becomes an embodiment of love without first becoming an embodiment of this knowledge, such love would take that one into an impure account. So, merge love and first of all become an embodiment of this knowledge. Conquer the Maya that comes in various forms, and then become an embodiment of love. If you become loving without using this knowledge, it is possible that you will get disturbed. For instance, if someone goes into trance (dhyan) without being an embodiment of this knowledge (gyan), then she would sometimes get trapped in Maya. This is why Baba says: O children, this trance is also a cotton chain. However, when you first become an embodiment of this knowledge and then go into trance, there will be great enjoyment. So first is this knowledge and then trance. The stage of being full of this knowledge is more elevated than the stage of being in trance. This is why children, you first have to become embodiments of this knowledge, and then let the love emerge. Love without this knowledge in this effort-making life brings obstacles.”
“साक्षीपन की अवस्था अति मीठी, रमणीक और सुन्दर है। इस अवस्था पर ही आगे की जीवन का सारा मदार है। जैसे कोई के पास कोई शारीरिक भोगना आती है। उस समय अगर वह साक्षी, सुखरूप अवस्था में उपस्थित हो उसे भोगता है तो पास्ट कर्मों को भोग चुक्तू भी करता है और साथ साथ फ्युचर के लिए सुख का हिसाब भी बनाता है। तो यह साक्षीपन की सुखरूप अवस्था पास्ट और फ्युचर दोनों से कनेक्शन रखती है। तो इस राज़ को समझने से कोई भी ऐसे नहीं कहेगा कि मेरा यह सुहावना समय सिर्फ चुक्तू करने में चला गया। नहीं, यही सुहावना पुरुषार्थ का समय है जिस समय दोनों कार्य सम्पूर्ण रीति सिद्ध होते हैं। ऐसे दोनों कार्य को सिद्ध करने वाला तीव्र पुरुषार्थी ही अतीन्द्रिय सुख वा आनंद के अनुभव में रहता है।”
“The stage of a detached observer is very entertaining, sweet and beautiful. Everything in your future lives depends on this stage. When someone has any physical illness, if he goes through that illness at that time while happily being in the stage of a detached observer, he then settles the suffering of his past karma and, as well as that, also accumulates happiness in his account for the future. This happy stage of a detached observer has a connection with both your past and your future. By understanding this secret, none of you would say that this beautiful time has gone by in just settling accounts. No, this alone is the beautiful time of making effort during which both tasks are accomplished perfectly. The intense effort-makers who accomplish both tasks experience supersensuous joy and bliss.”
“इस वैरायटी विराट ड्रामा की हर एक बात में तुम बच्चों को सम्पूर्ण निश्चय होना चाहिए क्योंकि यह बना बनाया ड्रामा बिल्कुल वफादार है। देखो, यह ड्रामा हर एक जीव प्राणी से उनका पार्ट पूर्ण रीति से बजवाता है। भल कोई रांग है, तो वह रांग पार्ट भी पूर्ण रीति से बजाता है। यह भी ड्रामा की नूंध है। जब रांग और राइट दोनों ही प्लैन में नूंधे हुए हैं तो फिर कोई बात में संशय उठाना, यह ज्ञान नहीं है क्योंकि हर एक एक्टर अपना–अपना पार्ट बजा रहा है। जैसे बाइसकोप में अनेक भिन्न–भिन्न नाम रूप–धारी एक्टर्स अपनी–अपनी एक्टिंग करते हैं तो उनको देख, किससे नफरत आवे और किससे हर्षित होवे, ऐसा नहीं होता है। पता है कि यह एक खेल है, जिसमें हर एक को अपना अपना गुड वा बेड पार्ट मिला हुआ है। वैसे ही इस अनादि बने हुए बाइसकोप को भी साक्षी हो एकरस अवस्था से हर्षितमुख हो देखते रहना है। संगठन में यह प्वाइंट बहुत अच्छी रीति धारण करनी है। एक दो को ईश्वरीय रूप से देखना है, महसूसता का ज्ञान उठाए सर्व ईश्वरीय गुणों की धारणा करनी है। अपने लक्ष्य स्वरूप की स्मृति से शान्त चित्त, निर्मान–चित्त, धैर्यवत, मिठास, शीतलता इत्यादि सर्व दैवी गुण इमर्ज करने हैं।”
“You children have to have full faith in every aspect of this huge variety drama, because this predestined drama is absolutely faithful. Look, this drama makes every living being (human and animal) play their parts perfectly. Even though someone may be wrong, he plays that part of being wrong perfectly. This is also fixed in the drama. When both wrong and right are fixed in the plan, then, to have doubts about anything is not to have this knowledge, because each actor is playing his own part. In a film, all the different named actors do their own acting and, when you see them, it is not that you would dislike some or be happy with others: it is not like that. You know that that is just a film, in which each one has received his or her own good or bad part. In the same way, you also have to continue to watch this eternally created film as a detached observer, in a constant and cheerful stage. In this gathering, imbibe all of these points very well. Look at one another whilst seeing each one’s divine form. Use the knowledge of experience to imbibe all the divine virtues. By being aware of your aim, let the divine virtues of being peaceful, humble, patient, sweet and cool, etc. emerge.”
“धैर्यवत अवस्था धारण करने का मुख्य फाउण्डेशन – वेट एण्ड सी। हे मेरे प्रिय बच्चों, वेट अर्थात् धैर्य धरना, सी अर्थात् देखना। अपने दिल भीतर पहले धैर्यवत गुण धारण कर उसके बाद फिर बाहर में विराट ड्रामा को साक्षी हो देखना है। जब तक कोई भी राज़ सुनने का समय समीप आवे तब तक धैर्यवत गुण की धारणा करनी है। समय आने पर उस धैर्यता के गुण से राज़ सुनने में कभी भी विचलित नहीं होंगे इसलिए हे पुरुषार्थी प्राणों, जरा ठहरो और आगे बढ़कर राज़ देखते चलो। इस ही धैर्यवत अवस्था से सारा कर्तव्य सम्पूर्ण रीति से सिद्ध होता है। यह गुण निश्चय से बांधा हुआ है। ऐसे निश्चयबुद्धि साक्षी दृष्टा हो हर खेल को हर्षित चेहरे से देखते आन्तरिक धैर्यवत और अडोल–चित्त रहते हैं, यही ज्ञान की परिपक्व अवस्था है जो अन्त में सम्पूर्णता के समय प्रैक्टिकल में रहती है इसलिए बहुत समय से लेकर इस साक्षीपन की अवस्था में स्थित रहने का परिश्रम करना है।”
“The main foundation for imbibing a patient stage is: Wait and see. O My lovely children, “Wait” means have patience and “See” means to see. First of all, let your hearts imbibe the virtue of patience, and then watch this huge drama externally as detached observers. Until the time for you to hear any secret comes close, you have to have the virtue of patience. When the time comes, when you listen to that secret with the virtue of patience, you will not be disturbed when you hear it. This is why, o effort-making ones, wait a little, and continue to see the secrets as you move along. With this stage of patience, all your tasks will be accomplished perfectly. This virtue is connected with faith. With your intellects having faith, be detached observers and, while seeing every game with your cheerful faces, you will remain patient and unshakeable internally. This is the mature stage of this knowledge, which you will have in a practical way at the end, at the time of perfection. So, you have to try hard to remain stable in this stage of a detached observer over a long period of time.”
“जैसे नाटक में एक्टर को अपना मिला हुआ पार्ट पूर्ण बजाने अर्थ आगे से ही रिहर्सल करनी पड़ती है, वैसे तुम प्रिय फूलों को भी आने वाली भारी परीक्षाओं में योग बल द्वारा पास होने के लिए आगे से ही रिहर्सल अवश्य करनी है। लेकिन बहुत समय से लेकर अगर यह पुरुषार्थ किया हुआ नहीं होगा तो उस समय घबराहट में फेल हो जायेंगे, इसलिए पहला अपना ईश्वरीय फाउण्डेशन पक्का रख दैवीगुणधारी बन जाना है।”
“In a play, each actor has to rehearse well beforehand in order to play the part he has received. In the same way, in order for you lovely flowers to pass the difficult exam that is to come, you definitely have to rehearse beforehand with the power of yoga. However, if you haven’t made this effort over a long time, you will then be nervous and fail at that time. This is why you first have to make your divine foundation firm and become those with divine virtues.”
“तुम बच्चे जब सवेरे सवेरे उठकर एकान्त में बैठते हो तो शुद्ध विचारों रूपी लहरें उत्पन्न होती हैं, उस समय बहुत उपराम अवस्था होनी चाहिए। फिर अपने निज़ शुद्ध संकल्प में स्थित होने से अन्य सब संकल्प आपेही शान्त हो जायेंगे और मन अमन हो जायेगा क्योंकि मन को वश करने अर्थ भी कोई ताकत तो अवश्य चाहिए इसलिए पहले अपने लक्ष्य स्वरूप के शुद्ध संकल्प को धारण करो। जब आन्तरिक बुद्धियोग कायदे प्रमाण होगा तो तुम्हारी यह निरसंकल्प अवस्था स्वत: हो जायेगी।”
“When you children wake up in the morning and sit in solitude, waves of pure thoughts emerge. At that time, your stage has to be that of being completely beyond. Then, by your stabilising in your original pure thoughts, all others thoughts are quietened automatically and your mind becomes peaceful. You definitely need some power in order to be able to control your mind. For this, imbibe pure thoughts for your aim. When your intellect has yoga according to your discipline, you will naturally have the stage of being free from any other thoughts.”
Link to the Original Vaani: