Advanced, Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, आत्मा | Soul, ओम् शान्ति | Om Shanti, ड्रामा | Drama, तीन वतन | Three Realms, शिव बाबा | Shiv Baba, हिस्ट्री-जॉग्राफी | History and Geography
12th June 2026
“ओम् शान्ति। यह किसने कहा? दो बार कहते हैं ओम् शान्ति, ओम् शान्ति। एक शिवबाबा ने कहा, एक ब्रह्मा बाबा ने। यह बापदादा इकट्ठे हैं। तो दोनों को बोलना पड़े ओम् शान्ति, ओम् शान्ति। अब पहले किसने कहा? बाद में किसने कहा? पहले शिवबाबा ने कहा ओम् शान्ति। मैं शान्ति का सागर हूँ, पीछे किसने कहा? दादा की आत्मा ने कहा। बच्चों को याद दिलाते हैं ओम् शान्ति, मैं तो सदैव देही–अभिमानी हूँ, कभी देह–अभिमान में नहीं आता हूँ। एक ही बाप है जो सदैव देही–अभिमानी रहते हैं।”
“Om shanti. Who said this? It is said twice: Om shanti, Om shanti. Shiv Baba said it once and Brahma Baba said it once. Bap and Dada are combined and so both of them have to say: Om shanti, Om shanti. Who said it first? Who said it second? First, Shiv Baba said: Om shanti. I am the Ocean of Peace. Who said it afterwards? The soul of Dada said it. Baba reminds you children: Om shanti. I am constantly soul conscious. I never become body conscious. It is only the one Father who remains constantly soul conscious.”
“बाप तुमको अच्छी रीति समझाते हैं और कहते हैं मैं एक ही बार आता हूँ, मैं सदैव देही–अभिमानी हूँ। मैं पुनर्जन्म में नहीं आता इसलिए मेरी महिमा ही न्यारी है। मुझे कहते हैं निराकार परमपिता परमात्मा। भक्ति मार्ग में भी शिव के लिए कहेंगे निराकार परमपिता परमात्मा है। निराकार की पूजा होती है। वह कभी देह में नहीं आते हैं अर्थात् देह–अभिमानी नहीं बनते हैं। अच्छा फिर उसके नीचे आओ सूक्ष्मवतन में, जहाँ ब्रह्मा–विष्णु–शंकर रहते हैं। शिव का नाम रूप तो देखने में नहीं आता है। चित्र बनते हैं लेकिन वह है निराकार, वह कभी साकार बनते ही नहीं। पूजा भी निराकार की ही होती है। बच्चों की बुद्धि में सारा ज्ञान रहता है। भक्ति तो की है। चित्र बच्चों ने देखा है, तुम जानते हो सतयुग–त्रेता में न चित्रों की भक्ति होती, न विचित्र की। बुद्धि में आता है परमपिता परमात्मा विचित्र है। उनका न सूक्ष्म, न स्थूल चित्र है। उनकी महिमा गाई जाती है, दु:ख हर्ता, सुख कर्ता, पतित–पावन। तुम और किसी के चित्र को पतित–पावन नहीं कहेंगे। कोई भी मनुष्य नहीं जिनकी बुद्धि में यह बात हो। ब्रह्मा–विष्णु–शंकर हैं सूक्ष्मवतनवासी। पहला तबका फिर दूसरा तबका। ऊंच ते ऊंच मूलवतन, उस तबके में रहने वाला है परमपिता परमात्मा। सेकण्ड नम्बर तबके में सूक्ष्म शरीर वाले हैं। थर्ड तबके में स्थूल शरीरधारी हैं, इसमें मूँझना नहीं है। यह बातें सिवाए परमपिता परमात्मा के कोई समझा नहीं सकता है। ऊपर में सृष्टि है आत्माओं की। उसको कहा जाता है निराकारी दुनिया, हम सब आत्माओं की दुनिया, इनकारपोरियल वर्ल्ड। फिर हम आत्मायें कारपोरियल वर्ल्ड में आती हैं। वहाँ हैं आत्मायें, यहाँ हैं जीव आत्मायें। यह बुद्धि में रहना चाहिए। बरोबर हम निराकारी बाबा के बच्चे हैं। हम भी पहले निराकार बाप के पास रहते थे। निराकारी दुनिया में ही आत्मायें रहती हैं। जो अभी तक पार्ट बजाने लिए आते रहते हैं – साकार में। वह हो गया निराकार बाप का वतन। हम आत्मा हैं, यह नशा होना चाहिए। अविनाशी चीज़ का नशा रहना चाहिए। विनाशी चीज़ का थोड़ेही होना चाहिए। देह के नशे वाले को देह–अभिमानी कहा जाता है। देह–अभिमानी अच्छे वा आत्म–अभिमानी अच्छे? सेन्सीबुल कौन? आत्म–अभिमानी। आत्मा ही अविनाशी है, देह तो विनाशी है। आत्मा कहती है हम 84 देह लेते हैं। हम आत्मा परमधाम में बाप के साथ रहने वाली हैं। वहाँ से आते हैं यहाँ पार्ट बजाने। आत्मा कहती है ओ बाबा। साकारी सृष्टि में हैं साकारी बाबा। निराकारी सृष्टि में निराकार बाबा। यह तो बिल्कुल सहज बात है। अब ब्रह्मा को कहते हैं प्रजापिता ब्रह्मा। सो तो यहाँ ठहरा ना। वहाँ हम आत्मायें सब एक बाप के बच्चे ब्रदर्स हैं। बाप शिव के साथ रहने वाले हैं। परमात्मा का नाम है शिव। आत्मा का नाम है सालिग्राम। आत्मा का भी रचयिता चाहिए ना। दिल में हमेशा बातें करते रहो। जो ज्ञान मिला है वह अपने दिल से लगाने के लिए मेहनत करनी है। आत्मा ही विचार करती है।”
“The Father explains to you very clearly and says: I only come once. I am constantly soul conscious. I do not enter the cycle of rebirth. This is why My praise is unique. I am called the incorporeal Supreme Father, the Supreme Soul. On the path of devotion too they refer to Shiva as the incorporeal Supreme Father, the Supreme Soul. The incorporeal One is worshipped. He never takes birth through a body, that is, He never becomes body conscious. OK, come down from there to the subtle region where Brahma, Vishnu and Shankar reside. The name and form of Shiva are not visible. Images of Him are created, but He is incorporeal. He never becomes corporeal. It is the incorporeal One who is worshipped. You children have all of this knowledge in your intellects. You have performed devotion. You children have seen the pictures. You know that neither those with an image nor the One without an image are worshipped in the golden and silver ages. It comes into your intellects that the Supreme Father, the Supreme Soul, is without an image. He has neither a subtle nor a physical image. His praise is sung as the Remover of Sorrow, the Bestower of Happiness and the Purifier. You would not refer to the image of anyone else as the Purifier. These things are not in the intellects of any human beings. Brahma, Vishnu and Shankar are residents of the subtle region. There is the first floor and then the second floor. The highest of all is the incorporeal world and that is the floor where the Supreme Father, the Supreme Soul, resides. Those with subtle bodies reside on the second floor. Physical bodily beings are on the third floor. There is nothing to be confused about in this. No one except the Supreme Father, the Supreme Soul, can explain these things. Up above there is the world of souls. That is called the incorporeal world. It is the world of all of us souls, the incorporeal world. We souls then come down into this corporeal world. Souls live up there, whereas embodied souls (living beings) live here. This should remain in your intellects. We truly are the children of incorporeal Baba. We too first used to reside with the incorporeal Father. Souls reside in the incorporeal world. Even now, they continue to come down to play their parts in corporeal forms. That is the world of the incorporeal Father. Let there be the intoxication that you are souls. Let there be the intoxication of imperishable things. Let there not be any intoxication of perishable things. Those who have intoxication of bodies are called body conscious. Who is better: those who are body conscious or those who are soul conscious? Who are sensible? Those who are soul conscious. Souls are imperishable whereas bodies are perishable. This soul says: I take 84 births. We souls stay with the Father in the supreme abode. We come here from there to play our parts. This soul says: O Baba! In this corporeal world, there is the corporeal Baba and in that incorporeal world, there is the incorporeal Baba. This is something very easy. Brahma is called Prajapita Brahma; he exists here. There, all of us souls are brothers, children of the one Father. We reside with Father Shiva. The name of the Supreme Soul is Shiva and the name of souls is saligrams. There has to be the Creator of souls. Always continue to talk to your heart. Make effort to keep in your heart this knowledge that you have received. It is the soul that thinks.”
“पहले–पहले तो यह निश्चय करो कि हम आत्मा बाप के साथ रहने वाले हैं। हम उनके बच्चे हैं तो जरूर वर्सा मिलना चाहिए। यह भी तुम जानते हो कि यह जो आत्माओं का झाड़ है उनके पहले जरूर बीज होता है। जैसे सिजरा बनाते हैं। बड़ा बाप फिर उनसे 2-4 बच्चे निकले, फिर उनसे और निकलते। एक दो वृद्धि को पाते–पाते झाड़ बड़ा हो जाता है। बिरादरी का नक्शा होता है। फलाने से फलाना निकला….। तुम बच्चे जानते हो मूलवतन में सभी आत्मायें रहती हैं। उनका भी चित्र है। ऊंच ते ऊंच है बाप। तुम बच्चों की बुद्धि में है – बाबा इस शरीर में आया हुआ है। रूहानी बाप इनमें आकर रूहों को पढ़ाते हैं। सूक्ष्मवतन में तो नहीं पढ़ायेंगे। सतयुग में तो यह नॉलेज किसको भी रहती नहीं। बाप ही इस संगमयुग पर आकर यह नॉलेज देते हैं। इस मनुष्य सृष्टि रूपी झाड़ की नॉलेज कोई को है नहीं। कल्प की आयु ही बहुत बड़ी लिख दी है। अभी बाप तुमको समझाते हैं – बच्चे अभी तुमको फिर घर चलना है। वह है आत्माओं का घर। बाप और बच्चे रहते हैं, सब ब्रदर्स हैं। ब्रदर और सिस्टर तब कहा जाता है जब यहाँ शरीर धारण करते हैं। हम आत्मायें सब भाई–भाई हैं। भाई का जरूर बाप भी होगा ना। वह है परमपिता परमात्मा। सभी आत्मायें शरीर में रहते हुए उनको याद करती हैं। सतयुग–त्रेता में कोई याद नहीं करते हैं। पतित दुनिया में सभी उनको याद करते हैं क्योंकि सब रावण की जेल में हैं। सीता पुकारती थी हे राम। बाप समझाते हैं राम कोई त्रेता वाला याद नहीं आता है। राम परमपिता परमात्मा को समझ याद करते रहते हैं। आत्मा पुकारती है।”
“First of all, have the faith that you are a soul who resides with the Father. We are His children, and so we should definitely receive our inheritance. You know that just as a genealogical tree is created, so too, before the tree of souls can exist, there definitely has to be its Seed. There is the senior father, then there are two to four of his children and then there are other children of theirs; that tree continues to grow and become big. There is a plan of that genealogical tree: this one is descended from So-and-so. etc. You children know that all souls reside in the incorporeal world. There is that picture too. The Highest on High is the Father. It is in the intellects of you children that Baba has entered this body. The spiritual Father enters this one and teaches you spirits. He does not teach you in the subtle region. No one in the golden age has this knowledge. Only the Father comes and gives you this knowledge at the confluence age. No one has this knowledge of the human world tree. They have written that the duration of each cycle is very long. The Father now explains to you: Children, you now have to return home once again. That is the home of souls where the Father and the children, the brothers, reside. Only when you come here and adopt bodies do you become brothers and sisters. All of us souls are brothers. There would definitely be the Father of brothers too. He is the Supreme Father, the Supreme Soul. All souls remember Him while in their bodies. No one remembers Him in the golden and silver ages. Everyone remembers Him in this impure world, because all are in the jail of Ravan. Sita used to call out: “O Rama!” The Father explains: It isn’t the Rama of the silver age that you remember. People continue to remember the Supreme Father, the Supreme Soul, whom they believe to be Rama. It is souls that call out.”
“बाप समझाते हैं, आत्मा तो अविनाशी है। एक भी आत्मा का विनाश नहीं हो सकता। जैसे बाप अविनाशी वैसे आत्मा भी अविनाशी है। यहाँ आत्मा पतित तमोप्रधान बनती है, फिर बाप सतोप्रधान पवित्र बनाते हैं। सारी दुनिया को तमोप्रधान बनना ही है। फिर सतोप्रधान बनना है। पतित दुनिया को पावन बनाने बाप को आना पड़ता है। उनको कहते ही हैं गॉड फादर। बाप भी अविनाशी है, हम आत्मायें भी अविनाशी हैं, यह ड्रामा भी अविनाशी है।”
“The Father explains: Souls are imperishable. Not a single soul can be destroyed. Just as the Father is imperishable, so souls too are imperishable. Here, souls become impure and tamopradhan and then the Father makes souls pure and satopradhan. This whole world has to become tamopradhan and it then has to become satopradhan. The Father has to come to make this impure world pure. He is called God, the Father. The Father is imperishable and we souls are also imperishable. This drama too is imperishable.”
“यह दुनिया भी एक बड़ा माण्डवा है। यह आकाश तत्व बहुत बड़ा है, इसका कोई अन्त नहीं। इनकी एण्ड कहाँ है, वह निकाल नहीं सकते। चलते जाओ, एण्ड हो नहीं सकती। ब्रह्म महतत्व की भी कोई एण्ड हो नहीं सकती। यूँ साइन्स वाले कितनी कोशिश करते हैं एण्ड देखने की लेकिन जा नहीं सकते, अन्त पा नहीं सकते। ब्रह्म तत्व बहुत बड़ा, बेअन्त है। हम आत्मायें बहुत थोड़ी जगह में रहती हैं। यहाँ बिल्डिंग आदि कितनी बड़ी–बड़ी बनाते हैं। स्पेश धरती की बहुत बड़ी है। खेती आदि भी तो चाहिए ना। वहाँ तो सिर्फ आत्मायें रहती हैं। आत्मा शरीर बिगर कैसे खायेगी? वहाँ तो अभोक्ता है। खाने वा भोगने आदि की कोई चीज़ होती नहीं। बाप समझाते हैं यह ज्ञान तुम बच्चों को एक ही बार मिलता है। फिर कल्प बाद तुम बच्चों को दिया जाता है। तो यह नशा होना चाहिए। हम देवता धर्म वाले थे।”
“This world is like a big stage. The element of the sky is very big; it has no end. No one can say where its end is. If you continued to move along it, you would find no end to it. There is also no end to the great element of brahm. Scientists make so much effort to see the end of it, but they cannot go there; they cannot reach its end. The element of brahm is very big, it is infinite. You souls live in a very small space. Here, people build such huge buildings, etc. The space on earth is very big. There also has to be farmland, etc. Just souls reside there. How would a soul eat without a body? There, souls are beyond experiencing anything. There is nothing to eat or experience there. The Father explains: Only once do you children receive this knowledge. It is then given to you children after a cycle. Let there be this intoxication. We belonged to the deity dharma.”
“आत्मा शरीर के साथ न हो तो बोल न सके। शिवबाबा भी है निराकार। उनको भी बोलने के लिए कर्मेन्द्रियों का आधार लेना पड़ता है, इसलिए दिखाते हैं – मुख से गंगा निकली। अब शिव तो है बिन्दी। उनको मुख कहाँ से आया? तो इसमें आकर बैठते हैं, उससे ज्ञान गंगा बहाते हैं। बाप को ही सब याद करते हैं – हे पतित–पावन आओ। हमको इस दु:ख से छुड़ाओ। वही बड़े ते बड़ा सर्जन है। उसमें ही पतितों को पावन बनाने का ज्ञान है। सर्व पतितों को पावन बनाने वाला एक सर्जन है। सतयुग में सब निरोगी होते हैं। यह लक्ष्मी–नारायण सतयुग के मालिक हैं। इसको ऐसे कर्म किसने सिखाये जो ऐसे निरोगी बनें। बाप ही आकर श्रेष्ठ कर्म सिखलाते हैं।”
“If a soul is not in a body, he cannot speak. Shiv Baba is incorporeal. He too has to take the support of physical organs in order to speak. This is why it is shown that the Ganges emerged from the mouth. However, Shiva is just a point. How could He have a mouth? Therefore, He comes and sits in this one and makes the Ganges of Knowledge emerge from him. Everyone remembers the Father: “O Purifier, come! Liberate us from this sorrow”! He is the greatest of all Surgeons. Only He has the knowledge to purify the impure. There is just the one Surgeon to purify all the impure ones. In the golden age, all are free from disease. Lakshmi and Narayan were the masters of the golden age. Who taught them such actions that they became free from disease? Only the Father comes and teaches you how to perform elevated actions.”
“तुम जानते हो हर एक चीज़ पहले सतोप्रधान फिर सतो रजो तमो बनती है। सतयुग में 5 तत्व भी सतोप्रधान रहते हैं। हमारे शरीर भी सतोप्रधान प्रकृति के होते हैं फिर आत्मा की दो कला कम होने से शरीर भी ऐसे बनते हैं। सृष्टि की भी दो कला कम हो जाती हैं। यह सब बाप ही बैठ समझाते हैं, दूसरा कोई समझा न सके।”
“You know that everything is at first satopradhan and that it then becomes sato, rajo and tamo. In the golden age, the five elements are satopradhan. Even our bodies are made of satopradhan elements and then, when the souls are reduced by two degrees, the bodies are according to that. The world also decreases by two degrees. Only the Father sits here and explains all of these things. No one else can explain them to you.”
“जैसे कई लोग विदेश की चीज़ों को टच भी नहीं करते हैं, समझते हैं अपने देश की चीज़ का प्रयोग करें। ऐसे आप लोगों के लिए यह पुरानी दुनिया ही विदेश है, इससे उपराम रहो अर्थात् पुरानी दुनिया की जो चीज़े हैं, स्वभाव–संस्कार हैं उनकी तरफ जरा भी आकर्षित न हो। स्वदेशी बनो अर्थात् आत्मिक रूप में अपने ऊंचे देश परमधाम और इस ईश्वरीय परिवार के हिसाब से मधुबन देश के निवासी समझ, इसके नशे में रहो।”
“Some people do not touch anything from abroad, because they believe that they should only use things from their own land. In the same way, this old world is foreign to you, and so you have to stay beyond it. This means that whatever is of this old world: nature, sanskars, do not be even slightly attracted to them. Be one who has love for your own land, that is, consider yourself to be a resident of the supreme abode when it comes to your soul and a resident of Madhuban when it comes to your divine family. Maintain this intoxication.”
Link to the Original Vaani: