Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, आत्मा | Soul, ड्रामा | Drama, माया | Maya, वृत्ति और संस्कार | Vritti and Sanskar
4th February 2026
Title: Drama; Soul; Maya; Sanskar
“तुम बच्चों को कोई महिमा नहीं करनी है। बच्चे बाप की कभी महिमा नहीं करते। बाप जानते हैं यह हमारे बच्चे हैं। बच्चे जानते हैं यह हमारा बाबा है। अभी यह बेहद की बात है। फिर भी सब बेहद के बाप को याद करते हैं। अब तक भी याद करते रहते हैं। भगवान को कहते हैं – हे बाबा, इनका नाम शिवबाबा है। जैसे हम आत्मायें हैं वैसे शिवबाबा है। वह है परम आत्मा, जिसको सुप्रीम कहा जाता है, उनके हम बच्चे हैं। उनको सुप्रीम सोल कहा जाता है। उनका निवास स्थान कहाँ हैं? परमधाम में। सब सोल्स वहाँ रहती हैं। एक्टर्स ही सोल्स हैं। तुम जानते हो नाटक में एक्टर्स नम्बरवार होते हैं। हर एक के पार्ट अनुसार इतनी तनख्वाह (पगार) मिलती है। सब आत्मायें जो वहाँ रहती हैं, सब पार्टधारी हैं, परन्तु नम्बरवार सबको पार्ट मिला हुआ है। रूहानी बाप बैठ समझाते हैं कि रूहों में कैसे अविनाशी पार्ट नूँधा हुआ है। सब रूहों का पार्ट एक जैसा नहीं हो सकता। सबमें ताकत एक जैसी नहीं। तुम जानते हो कि सबसे अच्छा पार्ट उनका है जो पहले शिव की रूद्र माला में हैं। नाटक में जो बहुत अच्छे–अच्छे एक्टर्स होते हैं उनकी कितनी महिमा होती है। सिर्फ उनको देखने लिए भी लोग जाते हैं। तो यह बेहद का ड्रामा है। इस बेहद के ड्रामा में भी ऊंच एक बाप है। ऊंच ते ऊंच एक्टर, क्रियेटर, डायरेक्टर भी कहें, वह सब हैं हद के एक्टर्स, डायरेक्टर्स आदि। उनको अपना छोटा पार्ट मिला हुआ है। पार्ट आत्मा बजाती है परन्तु देह–अभिमान के कारण कह देते कि मनुष्य का ऐसा पार्ट है। बाप कहते पार्ट सारा आत्मा का है। आत्म–अभिमानी बनना पड़ता है। बाप ने समझाया है कि सतयुग में आत्म–अभिमानी होते हैं। बाप को नहीं जानते। यहाँ कलियुग में तो आत्म–अभिमानी भी नहीं और बाप को भी नहीं जानते। अभी तुम आत्म–अभिमानी बनते हो। बाप को भी जानते हो। तुम ब्राह्मणों को निराली नॉलेज मिलती है। तुम आत्मा को जान गये हो कि हम सब आत्मायें एक्टर्स हैं। सबको पार्ट मिला हुआ है, जो एक न मिले दूसरे से। वह पार्ट सारा आत्मा में है। यूँ तो जो नाटक बनाते हैं वह भी पार्ट आत्मा ही धारण करती है। अच्छा पार्ट भी आत्मा ही लेती है। आत्मा ही कहती है मैं गवर्नर हूँ, फलाना हूँ। परन्तु आत्म–अभिमानी नहीं बनते। सतयुग में समझेंगे कि मैं आत्मा हूँ। एक शरीर छोड़ दूसरा लेना है। परमात्मा को वहाँ कोई नहीं जानते इस समय तुम सब कुछ जानते हो। शूद्रों और देवताओं से तुम ब्राह्मण उत्तम हो। इतने ढेर ब्राह्मण कहाँ से आयेंगे, जो बनेंगे। लाखों आते हैं प्रदर्शनी में। जिसने अच्छी तरह समझा, ज्ञान सुना वह प्रजा बन गये। एक–एक राजा की प्रजा बहुत होती है। तुम प्रजा बहुत बना रहे हो। प्रदर्शनी, प्रोजेक्टर से कोई समझकर अच्छे भी बन जायेंगे। सीखेंगे, योग लगायेंगे। अभी वह निकलते जायेंगे। प्रजा भी निकलेगी फिर साहूकार, राजा–रानी, गरीब आदि सब निकलेंगे। प्रिन्स–प्रिन्सेज बहुत होते हैं। सतयुग से त्रेता तक प्रिन्स–प्रिन्सेज बनने हैं। सिर्फ 8 वा 108 तो नहीं होंगे। लेकिन अभी सब बन रहे हैं। तुम सर्विस करते रहते हो। यह भी नथिंगन्यु। तुमने कोई फंक्शन किया, यह भी नई बात नहीं। अनेक बार किया है फिर संगम पर यही धन्धा करेंगे और क्या करेंगे! बाप आयेंगे पतितों को पावन बनाने। इसको कहा जाता है वर्ल्ड की हिस्ट्री–जॉग्राफी।”
“You children don’t have to praise anyone. Children never praise their father. The Father knows that we are His children and we children know that He is our Baba. Now, this is an unlimited aspect. Nevertheless, everyone remembers the unlimited Father; even now, they continue to remember Him. They say to God: O Baba! His name is Shiv Baba. Just as we are souls, so Shiv Baba is also a soul. He is the Supreme Soul and He is called the Supreme; we are His children. He is also called the Supreme Soul. Where is His residence? In the supreme abode. All souls reside there. Souls are actors. You know that all actors in a play are numberwise; each one receives a salary according to his part. All the souls who reside there are actors. However, each one has received a numberwise part. The spiritual Father sits here and explains how spirits have their imperishable parts recorded in them. No two souls can have the same part; not everyone has the same strength. You know that the best parts are of those who go into the rosary of Rudra, of Shiva, first. Very good actors in a play are praised a great deal. People go just to see them. Here, this is an unlimited drama. The one Father is at the top of this unlimited drama. You could even say that He is the highest-on-high Actor, Creator and Director. All other actors and directors, etc. are limited. They have all received their small parts. It is souls who play parts. However, because of body consciousness, they say that such is the part of that person. The Father says: The whole part is in the soul. You have to become soul conscious. The Father has explained that everyone in the golden age is soul conscious. They don’t know the Father. Here, in the iron age, neither are they soul conscious nor do they know the Father. You are now becoming soul conscious and you also know the Father. You Brahmins are receiving this unique knowledge. You know about souls and how all souls are actors. Everyone has received his own part; no two souls can have the same part. Each soul has his whole part recorded in him. In fact, it is a soul who takes on a part in a play. It is a soul who takes a good part. A soul says, “I am a governor”, or, “I am So-and-so”. However, they don’t become soul conscious. In the golden age, they understand that they are souls and that they have to shed their bodies and take others. No one there knows God. At this time, you know everything. You Brahmins are more elevated than the shudras and the deities. Where do so many Brahmins who become this come from? Hundreds of thousands come to the exhibitions, and those who take this knowledge and understand it very well become subjects. Each king has many subjects. You are creating many subjects. Some understand this knowledge from the projectors and exhibitions and become very good. They study everything and also have yoga. They will now continue to emerge. Subjects will emerge, wealthy ones, kings and queens and the poor will all emerge. There are many princes and princesses; princes and princesses have to be created for the golden and silver ages. There won’t be just eight or 108 of them. All of them are now being created. You continue to do service. This too is nothing new. Your holding functions is nothing new. You have done this many times. At the confluence age, you only do this business. What else would you do? The Father comes to purify the impure. This is called the history and geography of the world.”
“इस समय तुम सब रूहानी क्षत्रिय (योद्धे) हो। लड़ाई के मैदान में आने वाले को क्षत्रिय कहा जाता है। तुम हो रूहानी क्षत्रिय। बाकी वह हैं जिस्मानी क्षत्रिय। उनको कहा जाता है बाहुबल से लड़ना–झगड़ना। शुरू में मल्ल युद्ध होती थी बांहों आदि से। आपस में लड़ते थे फिर विजय को पाते थे। अभी तो देखो बॉम्ब्स आदि बने हुए हैं। तुम भी क्षत्रिय हो, वह भी क्षत्रिय हैं। तुम माया पर जीत पाते हो, श्रीमत पर चल। तुम हो रूहानी क्षत्रिय। रूहें ही सब कुछ कर रही हैं इन शरीर की कर्मेन्द्रियों द्वारा। रूह को बाप आकर सिखलाते हैं – बच्चे, मुझे याद करने से फिर माया खायेगी नहीं। तुम्हारे विकर्म विनाश होंगे और तुमको उल्टा–सुल्टा संकल्प नहीं आयेगा। बाप को याद करने से खुशी भी रहेगी इसलिए बाप समझाते हैं कि सवेरे उठकर अभ्यास करो। बाबा आप कितने मीठे हो। आत्मा कहती है – बाबा।”
“At this time, all of you are spiritual warriors. Those who go onto a battlefield are called warriors. You are spiritual warriors whereas others are physical warriors. Their fighting and battling is with physical power. In the beginning, they used to have hand-to-hand fighting; they would fight one another and one of them would gain victory. Now, they have created bombs, etc. You are warriors and they too are warriors. You gain victory over Maya by following shrimat. You are spiritual warriors. It is the spirits who do everything with the physical organs of their bodies. The Father comes and teaches spirits: Children, when you remember Me, Maya will not eat you. Your sins will be absolved and you won’t have wrong thoughts. By remembering the Father, there will also be that happiness. This is why the Father tells you to practise this early in the morning: Baba, You are so sweet! It is the soul who says: “Baba!””
“तुम कोई से भी पूछ सकते हो कि इन लक्ष्मी–नारायण को सतयुग की राजधानी थी। कैसे ली? कोई बता नहीं सकेंगे। यह दादा भी कहता है कि मैं नहीं जानता था। पूजा करता था परन्तु जानता नहीं था। अब बाप ने समझाया है – यह संगम पर राजयोग सीखते हैं। गीता में ही राजयोग का वर्णन है। सिवाए गीता के और कोई भी शास्त्र में राजयोग की बात नहीं है। बाप कहते हैं कि मैं तुमको राजाओं का राजा बनाता हूँ। भगवान ने ही आकर नर से नारायण बनने की नॉलेज दी है।”
“You can ask anyone how Lakshmi and Narayan claimed the kingdom they had in the golden age and no one will be able to tell you. Even this Dada says: I didn’t know this. I used to worship them, but I didn’t know anything. The Father has now explained: You study Raja Yoga at the confluence age. Raja Yoga is mentioned in the Gita. Raja Yoga is not mentioned anywhere other than in the Gita. The Father says: I make you into the kings of kings. God came and gave you this knowledge in order to change you from ordinary humans into Narayan.”
“कोई भी व्यर्थ संकल्प वा पुराने संस्कार देह–अभिमान के संबंध से हैं, आत्मिक स्वरूप के संस्कार बाप समान होंगे। जैसे बाप सदा विश्व कल्याणकारी, परोपकारी, रहमदिल, वरदाता….है, ऐसे स्वयं के संस्कार नेचुरल बन जाएं। संस्कार बनना अर्थात् संकल्प, बोल और कर्म स्वत: उसी प्रमाण चलना। जीवन में संस्कार एक चाबी हैं जिससे स्वत: चलते रहते हैं फिर मेहनत करने की जरूरत नहीं रहती।”
“Any wasteful thoughts or old sanskars are related to body consciousness. Sanskars of soul consciousness would be like the Father’s. Just as the Father is constantly the World Benefactor, the merciful One who uplifts all and the Bestower of Blessings, so, let your sanskars become just as natural. To create sanskars means to act according to your thoughts, words and deeds. Your sanskars are the key to your life with which everything works automatically. There is then no need to work hard.”
Link to the Original Vaani: