Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, आत्मा | Soul, याद | Remembrance, योग | Yoga, श्रीमत | Shrimat
31st January 2026
Title: Remembrance; Soul; Shrimat; Yoga
“तुम पवित्र देवी–देवतायें थे, तुम्हारा कुल वा डिनायस्टी है, वह सब निर्विकारी थे। कौन निर्विकारी थे? आत्मायें। अब फिर तुम निर्विकारी बन रहे हो। जैसेकि सर्वशक्तिमान् बाप को याद कर उनसे शक्ति ले रहे हो। बाप ने समझाया है आत्मा ही 84 का पार्ट बजाती है। उनमें जो सतोप्रधान ताकत थी वह फिर दिन–प्रतिदिन कम होती जाती है। सतोप्रधान से तमोप्रधान बनना है। जैसे बैटरी की ताकत कम होती जाती है तो मोटर खड़ी हो जाती है। बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है। आत्मा की बैटरी फुल डिस्चार्ज नहीं होती है, कुछ न कुछ ताकत रहती है। जैसे कोई मरता है तो दीपक जलाते हैं, उसमें घृत डालते रहते हैं कि ज्योति बुझ न जाए। बैटरी की ताकत कम होती है तो फिर चार्ज करने रखते हैं। अभी तुम बच्चे समझते हो – तुम्हारी आत्मा सर्वशक्तिमान् थी, अब फिर तुम सर्वशक्तिमान् बाप से अपना बुद्धियोग लगाते हो। तो बाबा की शक्ति हमारे में आ जाए क्योंकि शक्ति कम हो गई है। थोड़ी जरूर रहती है। एकदम खत्म हो जाए तो फिर शरीर न रहे। आत्मा बाप को याद करते–करते बिल्कुल प्योर हो जाती है। सतयुग में तुम्हारी बैटरी फुल चार्ज होती है फिर थोड़ी–थोड़ी कम होती जाती है। त्रेता तक मीटर कम होता है, जिसको कला कहा जाता है। फिर कहेंगे आत्मा जो सतोप्रधान थी वह सतो बनी, ताकत कम हो जाती है। तुम समझते हो हम मनुष्य से देवता बन जाते हैं सतयुग में। अब बाप कहते हैं – मुझे याद करो तो तुम तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जायेंगे। अभी तुम तमोप्रधान बन गये हो तो ताकत का देवाला निकल गया है। फिर बाप को याद करने से पूरी ताकत आयेगी, क्योंकि तुम जानते हो देह सहित देह के जो भी सब सम्बन्ध हैं, वह सब खत्म हो जाने हैं फिर तुमको बेहद का राज्य मिलता है। बाप भी बेहद का है तो वर्सा भी बेहद का देते हैं। अभी तुम पतित हो, तुम्हारी ताकत बिल्कुल कम होती गई है। हे बच्चों – अब तुम मुझे याद करो, मैं ऑलमाइटी हूँ, मेरे द्वारा ऑलमाइटी राज्य मिलता है। सतयुग में देवी–देवता सारे विश्व के मालिक थे, पवित्र थे, दैवी गुणवान थे। अभी वह दैवीगुण नहीं हैं। सबकी बैटरी पूरी डिस्चार्ज होने लगी है। फिर अब बैटरी भरती है। सिवाए परमपिता परमात्मा के साथ योग लगाने के बैटरी चार्ज नहीं हो सकती। वह बाप ही एवर प्योर है। यहाँ सब हैं इमप्योर। जब प्योर रहते हैं तो बैटरी चार्ज रहती है। तो अब बाप समझाते हैं एक को ही याद करना है। ऊंच ते ऊंच है भगवान। बाकी सब हैं रचना। रचना से रचना को कभी वर्सा नहीं मिलता है। क्रियेटर तो एक ही है। वह है बेहद का बाप। बाकी तो सब हैं हद के। बेहद के बाप को याद करने से बेहद की बादशाही मिलती है। तो बच्चों को दिल अन्दर समझना चाहिए – हमारे लिए बाबा नई दुनिया स्वर्ग की स्थापना कर रहे हैं। ड्रामा प्लैन अनुसार स्वर्ग की स्थापना हो रही है।”
”You were pure deities. That was your clan or dynasty. They were all viceless. Who was viceless? Souls were viceless. You are now becoming viceless once again. It is as though you are remembering the Father, the Almighty Authority, and receiving power from Him. The Father has explained that you souls play your parts for 84 births. The satopradhan strength that you had then continued to decrease day by day. You became tamopradhan from satopradhan, just as when the power in a battery decreases, the car stops; the battery becomes discharged. The battery of a soul never becomes fully discharged; a little power always remains. An earthenware lamp is lit when someone dies. They continue to pour oil into it so that it doesn’t go out. When the charge of a battery decreases, it is recharged. You children now understand that you souls were almighty authorities. You are now once again connecting your intellects in yoga with the Almighty Authority Father so that His power enters you, because your power has decreased. A little power definitely does remain. If it were to finish completely, your bodies would not remain. Souls become completely pure by remembering the Father. In the golden age, your batteries are fully charged, and then, little by little, they decrease. The meter decreases slowly to the silver age. That is also called degrees. It is then said that the souls who were satopradhan then reached the sato stage; their strength decreases. You understand now that in the golden age you will have become deities from human beings. The Father says: Now remember Me and you will become satopradhan from tamopradhan. Now that you have become tamopradhan, you have become bankrupt of strength. Now, by remembering the Father once again, you will receive full strength. You understand that your bodies and all your bodily relations are to finish. You will then receive the unlimited kingdom. The Father is unlimited and so He also gives you an unlimited inheritance. You are now impure and you have very little strength. O children, now remember Me! I am the Almighty. You receive the almighty kingdom from Me. In the golden age, the deities were the masters of the whole world; they were pure and had divine virtues. They don’t have those divine virtues any more. Everyone’s battery is now almost completely discharged. Everyone’s battery is now being charged. No one’s battery can become charged without having yoga with the Supreme Father, the Supreme Soul. That Father is ever pure. Here, everyone is impure. When you are pure, your batteries remain charged. So, the Father says: Only remember the One. The Highest on High is God and all the rest are the creation. The creation cannot receive the inheritance from a creation. There is only the one Creator. He is the unlimited Father. All other fathers are limited. By remembering the unlimited Father, you receive the unlimited sovereignty. Therefore, you children should know in your hearts that Baba is establishing the new world of heaven for you. According to the drama plan, heaven is being established.”
“नम्बरवन ऊंच ते ऊंच भगवान फिर हैं सूक्ष्मवतनवासी ब्रह्मा–विष्णु–शंकर, जिसका साक्षात्कार होता है। सूक्ष्मवतन बीच का है ना। जहाँ शरीर नहीं हो सकते। सूक्ष्म शरीर सिर्फ दिव्य दृष्टि से देखा जाता है। मनुष्य सृष्टि तो यहाँ है। बाकी वह तो सिर्फ साक्षात्कार के लिए फरिश्ते हैं। तुम बच्चे भी अन्त में जब बिल्कुल पवित्र हो जाते हो तो तुम्हारा भी साक्षात्कार होता है। ऐसे फरिश्ते बन फिर सतयुग में यहाँ ही आकर स्वर्ग के मालिक बनेंगे। यह ब्रह्मा कोई विष्णु को याद नहीं करते हैं। यह भी शिवबाबा को याद करते हैं और यह विष्णु बनते हैं।”
“The number one is the Highest on High, God, and then it is said that there are Brahma, Vishnu and Shankar, the residents of the subtle region, of whom you have visions. The subtle region is the region in the middle, where there cannot be any physical bodies. Subtle bodies are just seen in a divine vision. The human world exists here. However, those are just angels for the sake of visions. When you children become completely pure at the end, there will be visions of you; you will become such angels. You will then come here in the golden age and become the masters of the world. This Brahma does not remember Vishnu. This one also remembers Shiv Baba and becomes Vishnu.”
“यह समझाना चाहिए कि भगवान किसी मनुष्य को अथवा देहधारी को नहीं कहा जाता। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर को भी सूक्ष्म देह है ना। इन्हों का नाम ही अलग है, इनको भगवान नहीं कहा जाता। यह शरीर तो इस दादा की आत्मा का तख्त था। अकाल तख्त है ना। अभी यह अकालमूर्त बाप का तख्त है।”
“You have to explain that no human or bodily being can be called God. Brahma, Vishnu and Shankar have subtle bodies. Their names are completely different. They cannot be called God. This body is the throne of the soul of this Dada. There is the immortal throne. This is now the throne of the Father, the Immortal Image.”
“आत्मा अकाल है जिसको काल खा न सके। बाकी तख्त तो बदलते रहते हैं। अकालमूर्त आत्मा इस तख्त पर बैठती है। पहले छोटा तख्त होता है फिर बड़ा हो जाता है। आत्मा एक शरीर छोड़ दूसरा लेती है। आत्मा अकाल है। बाकी उनमें अच्छे वा बुरे संस्कार होते हैं तब तो कहा जाता है ना – कर्मों का यह फल है। आत्मा कभी विनाश नहीं होती है। आत्मा का बाप है एक। यह तो समझना चाहिए ना। यह बाबा कोई शास्त्रों की बात सुनाते हैं क्या! शास्त्र आदि पढ़ने से वापिस तो कोई जा नहीं सकते। पिछाड़ी में सब जायेंगे। जैसे टिड्डियों का अथवा मधुमक्खी का झुण्ड जाता है ना। मधुमक्खियों की भी क्वीन होती है। उनके पिछाड़ी सब जाते हैं। बाप भी जायेंगे तो उनके पिछाड़ी सब आत्मायें जायेंगी। वहाँ मूलवतन में जैसे सब आत्माओं का मनारा (छत्ता) है। यहाँ फिर है मनुष्यों का झुण्ड। तो यह झुण्ड भी एक दिन भागना है। बाप आकर सब आत्माओं को ले जाते हैं। शिव की बरात कहा जाता है। बच्चे कहो अथवा सजनियां कहो। बाप आकर बच्चों को पढ़ाकर याद की यात्रा सिखलाते हैं। पवित्र बनने बिगर तो आत्मा जा नहीं सकती। जब पवित्र बन जायेगी तब पहले–पहले शान्तिधाम जायेगी। वहाँ जाकर सब निवास करते हैं। वहाँ से फिर धीरे–धीरे आते रहते हैं, वृद्धि होती रहती है। तुम ही पहले–पहले भागेंगे बाप के पिछाड़ी। तुम्हारा बाप के साथ अथवा सजनियों का साजन के साथ योग है। राजधानी बननी है ना। सब इकट्ठे नहीं आते हैं। वहाँ सब आत्माओं की दुनिया है। वहाँ से फिर नम्बरवार आते हैं। झाड़ धीरे–धीरे वृद्धि को पाता है।”
“Souls are immortal and cannot be eaten by death. However, the thrones keep changing. This immortal image, this soul, sits on this throne. At first, the throne is small and then it grows. Each soul sheds a body and takes another. Souls are immortal, but have good and bad sanskars, and that is why it is said: That is the fruit of their karma. Souls are never destroyed. There is only the one Father of souls. You have to understand this. Does this Baba relate things from the scriptures to you? No one can return home by studying the scriptures, etc. Everyone will go back home at the end, just like a swarm of locusts or honey bees. There is also a queen of honey bees; they all follow her. When the Father goes back, all souls go behind Him. In the supreme abode, it is as though all souls are there in a beehive formation, whereas here there is a crowd of human beings. This crowd will also have to run home one day. The Father comes and takes all souls home. “The Procession of Shiva” is remembered. You can be called children or brides. The Father comes, educates you children and teaches you the pilgrimage of remembrance. A soul cannot return without becoming pure. When you become pure, you will first go to the land of peace. All of you go and reside there. Then, as you gradually come down here from there, the number of you grows. You will run after the Father first. You have yoga with the Father or you brides have yoga with the Bridegroom. A kingdom has to be created. You don’t all come down together. There, it is the world of all the souls. You continue to come down, numberwise; the tree grows slowly.”
“झूठी काया, झूठी माया, झूठा सब संसार।”
“It is said: The body is false, Maya is false and the world is false.”
“उन्हों का है हद का संन्यास। अभी तुम्हारा है बेहद का संन्यास। सारी दुनिया का, सम्बन्धियों आदि का बुद्धि से संन्यास करते हो। तुम्हारे लिए अब स्वर्ग की स्थापना हो रही है। तुम्हारी बुद्धि स्वर्ग तरफ ही जायेगी। तो शिवबाबा को ही याद करना है। बेहद का बाप कहते हैं मुझे याद करो। मनमनाभव, मध्याजी भव, तो तुम देवता बन जायेंगे। यह वही गीता का एपीसोड है। संगमयुग भी है। मैं संगम पर ही सुनाता हूँ। राजयोग जरूर आगे जन्म में संगम पर सीखे होंगे। यह सृष्टि बदलती है ना, तुम पतित से पावन बन जाते हो। अब यह है पुरुषोत्तम संगमयुग, जबकि हम ऐसे तमोप्रधान से सतोप्रधान बनते हैं। हर एक बात अच्छी रीति समझकर निश्चय करनी चाहिए। यह कोई मनुष्य थोड़ेही कहते हैं। यह है श्रीमत अर्थात् श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ मत, भगवान की। बाकी सब हैं मनुष्य मत। मनुष्य मत से गिरते आते हो। अब श्रीमत से तुम चढ़ते हो। बाप मनुष्य से देवता बना देते हैं। दैवी मत स्वर्गवासी की है और वह है नर्कवासी मनुष्य मत, जिसको रावण मत कहा जाता है। रावण राज्य भी कोई कम नहीं है। सारी दुनिया पर रावण का राज्य है। यह बेहद की लंका है जिस पर रावण का राज्य है फिर देवताओं का पवित्र राज्य होगा। वहाँ बहुत सुख होता है। स्वर्ग की कितनी महिमा है। कहते भी हैं स्वर्ग पधारा। तो जरूर नर्क में था ना। हेल से गया तो जरूर फिर हेल में ही आयेगा ना! स्वर्ग अभी है कहाँ? यह बातें कोई शास्त्रों में नहीं हैं। अभी बाप तुम्हें सारी नॉलेज देते हैं। बैटरी भरती है। माया फिर लिंक तोड़ देती है।”
“Their renunciation is limited, whereas your renunciation is unlimited. You renounce the whole world, including all your relatives, etc. Heaven is now being established for you. Your intellects only go towards heaven. Therefore you have to remember Shiv Baba. The unlimited Father says: “Remember Me! Manmanabhav! Madhyajibhav!” and you will thereby become deities. This is the same episode of the Gita. It is also the confluence age. Only at the confluence age do I come and speak this knowledge to you. I definitely taught you Raja Yoga at the confluence age in the previous cycle. This world changes and you become pure from impure. This is now the most elevated confluence age, when we become satopradhan from tamopradhan. Understand everything very clearly and have firm faith. It is not a human being who is saying this. This is shrimat, the most elevated directions of God. All the rest are the dictates of human beings. By following human dictates, you have been falling. Now, by following shrimat, you ascend. The Father changes you from humans into deities. The dictates of deities are the dictates of the residents of heaven, whereas other dictates are the dictates of the residents of hell. Those are called the dictates of Ravan. The kingdom of Ravan is no less. It is now the kingdom of Ravan over the whole world. This is an unlimited island (Lanka) over which there is the kingdom of Ravan. It will then become a pure kingdom of deities. There, there is a lot of happiness. There is so much praise of heaven. They even say: “So-and-so went to heaven.” Therefore, he must surely have been in hell. If he went from hell, he would surely return to hell. Heaven doesn’t exist at the moment. These things are not mentioned in any of the scriptures. The Father is now giving you all of this knowledge and charging your batteries. Maya then breaks the link.”
“जब आप बच्चे सत्यता की शक्ति को धारण कर मास्टर विधि विधाता बनते हो तो प्रकृति सतोप्रधान बन जाती है, युग सतयुग बन जाता है। सर्व आत्मायें सद्गति की तकदीर बना लेती है। आपकी सत्यता पारस के समान है। जैसे पारस लोहे को पारस बना देता है, ऐसे सत्यता की शक्ति आत्मा को, प्रकृति को, समय को, सर्व सामग्री को, सर्व सम्बन्ध को, संस्कारों को, आहार–व्यवहार को सतोप्रधान बना देती है।”
“When you children imbibe the power of truth and become master lawmakers, matter will then become satopradhan and this age will become the golden age. All souls create their fortune of salvation. Your truth is like an alchemist’s stone. Just as an alchemist’s stone turns iron into gold, in the same way, the power of truth makes souls, matter, time, everything of all relationships, sanskars, interactions and food satopradhan.”
“योगी आत्मायें वह हैं जिन्हें प्रकृति की हलचल भी आकर्षित न करे।”
“Yogi souls are those who are not pulled by any upheaval of matter.”
Link to the Original Vaani: