Advanced, Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, आत्मा | Soul, उतरती कला और चढ़ती कला | Ascension and Descension, देह-अभिमानी और देही-अभिमानी | Body Consciousness and Soul Consciousness, शिव बाबा | Shiv Baba, सतो रजो तमो | Sato Rajo Tamo
10th March 2026
Topic: Soul Conscious; Shiv Baba; Sato-Rajo-Tamo
“बाप समझाते हैं, रावण राज्य होने से तुम देह–अभिमानी बने, तो तुम्हारा यह हाल होने लगा। सीढ़ी भी दिखाई है – कैसे डाउन फाल हुआ, वर्थ नाट ए पेनी का भी मुख्य कारण देह–अभिमान है। यह भी बाप बैठ समझाते हैं।”
“When it became the kingdom of Ravan, you became body conscious and this therefore became your condition. The ladder shows how the downfall happened. Body consciousness is the main reason why you became worth not a penny. The Father sits here and explains this too.”
“थोड़े बच्चों में थोड़ा ज्ञान है तो देह–अभिमान आ जाता है। समझते हैं हमारे जैसा कोई है नहीं।”
“A few children have a little of this knowledge, but they also have body consciousness, because they think that there is no one like them.”
“बाप समझाते हैं हमारे बच्चे जो शूद्र से बदल ब्राह्मण बनते हैं वह भी पूरा देही–अभिमानी नहीं बनते हैं। घड़ी–घड़ी देह–अभिमान में आ जाते हैं। यह है सबसे पुराना रोग, जिससे यह हाल हुआ है। देही–अभिमानी बनने में बड़ी मेहनत है। जितना देही–अभिमानी बनेंगे, उतना बाप को याद करेंगे। फिर अथाह खुशी रहनी चाहिए।”
“The Father explains: My children, who change from shudras into Brahmins, don’t become completely soul conscious either; they repeatedly become body conscious. This is the oldest illness and it is through this that your condition has become like it is. It takes a lot of effort to become soul conscious. The more soul conscious you are, the more you will remember the Father. Therefore, there should be limitless happiness.”
“देवतायें आत्म–अभिमानी थे। जानते थे एक देह को छोड़ दूसरी लेनी है। परमात्म–अभिमानी नहीं थे। तुम जितना बाप को याद करेंगे, देही–अभिमानी रहेंगे उतना बहुत मीठा बनेंगे। देह–अभिमान में आने से ही लड़ना, झगड़ना, बन्दरपना आ जाता है, यह बाप समझाते हैं। यह बाबा भी समझ रहे हैं। बच्चे देह–अभिमान में आकर शिवबाबा को भूल जाते हैं। अच्छे–अच्छे बच्चे देह–अभिमान में रहते हैं। देही–अभिमानी बनते ही नहीं हैं।”
“Deities were soul conscious. They understood that they had to shed their bodies and take others. They were not God conscious. The more soul conscious you remain and the more you remember the Father, the sweeter you will become. It is by becoming body conscious that there is fighting, quarrelling and monkeyish behaviour. The Father explains all of this. This Baba also understands all of this. Some children become body conscious and forget Shiv Baba. Even very good children are still body conscious; they don’t become soul conscious at all.”
“ड्रामा का किसको भी पता नहीं है। भारत जो इतना गिरा, डाउन फाल की जड़ है देह–अभिमान। बच्चों में भी देह–अभिमान आ जाता है। यह नहीं समझते कि हमको डायरेक्शन कौन देते हैं। हमेशा समझो – शिवबाबा कहते हैं। शिवबाबा को याद न करने से ही देह–अभिमान में आ जाते हैं। सारी दुनिया देह–अभिमानी बन गई है तब बाप कहते हैं मामेकम् याद करो, अपने को आत्मा समझो। आत्मा इस देह द्वारा सुनती है, पार्ट बजाती है। बाप कितना अच्छी रीति समझाते हैं। भल भाषण तो बहुत अच्छा कर लेते हैं परन्तु चलन भी तो अच्छी चाहिए ना। देह–अभिमान होने कारण फेल हो जाते हैं। वह खुशी व नशा नहीं रहता है। फिर बड़े विकर्म भी उनसे होते हैं, जिस कारण बड़े दण्ड के भागी बन पड़ते हैं। देह–अभिमानी बनने से बहुत नुकसान पाते हैं। बहुत सजा खानी पड़ती है। बाप कहते हैं यह गॉडली वर्ल्ड गवर्मेन्ट है ना। मुझ गॉड की गवर्मेन्ट का राइट हैण्ड है धर्मराज। तुम अच्छे कर्म करते हो तो उनका फल अच्छा मिलता है। बुरे कर्म करते हो तो उनकी सजा खाते हो। सब गर्भ जेल में भी सजायें खाते हैं। उस पर भी एक कहानी है। यह सब बातें इस समय की हैं। महिमा एक बाप की है। दूसरे कोई की महिमा है नहीं इसलिए लिखा जाता है त्रिमूर्ति शिव जयन्ती वर्थ डायमण्ड। बाकी सब है वर्थ कौड़ी। सिवाए शिवबाबा के पावन कोई बना न सके। पावन बनते हैं फिर रावण पतित बनाते हैं। जिस कारण सब देह–अभिमानी बन पड़े हैं। अब तुम देही–अभिमानी बनते हो। यह देही–अभिमानी अवस्था 21 जन्म चलती है। तो बलिहारी एक की गाई जाती है।”
“No one knows the drama. Bharat has now fallen so much and the root of the downfall is body consciousness. Some children, too, become body conscious. They don’t understand who is giving them directions. Always consider it to be Shiv Baba who is telling you. It is because of not remembering Shiv Baba that you become body conscious. The whole world has become body conscious and this is why the Father says: Constantly remember Me alone. Consider yourselves to be souls. The soul listens through this body and plays his part. The Father explains so well. Although some of you give very good talks, good behaviour too is necessary. Because of becoming body conscious, some fail; there isn’t that happiness or intoxication. They then perform very sinful actions due to which a lot of punishment will be experienced. A lot of damage is caused by being body conscious; a lot of punishment will have to be experienced. The Father says: This is the Godly World Government, is it not? The right hand of Myself, the Godly Government, is Dharamraj. When you perform good actions, you receive good fruit from that. Because bad actions are performed, punishment is experienced. Everyone also experiences punishment in the jail of a womb. There is a story about that. All of those things refer to this time. The praise is only of the one Father. There is praise of no one else. This is why it is written: Trimurti Shiva Jayanti is worth a diamond. All the rest are worth shells. No one, apart from Shiv Baba, can purify you. You become pure and then Ravan makes you impure, due to which everyone becomes body conscious. You are now becoming soul conscious. This soul-conscious stage lasts for 21 births. So, the greatness is of the One.”
“शिव कहा ही जाता है परमपिता परमात्मा को।”
“The Supreme Father, the Supreme Soul, is called Shiva.”
“तुम जानते हो देह–अभिमान के कारण डाउन फाल होता है। ऐसा हो तब तो बाप आये राइज़ करने। राइज़ और फाल, दिन और रात, ज्ञान सूर्य प्रगटा, अज्ञान अन्धेर विनाश। सबसे जास्ती अज्ञान है यह देह–अभिमान। आत्मा का तो किसको पता नहीं है। आत्मा सो परमात्मा कह देते हैं तो कितने पाप आत्मा हो गये हैं इसलिए डाउन फाल हुआ है। 84 जन्म लिए हैं, सीढ़ी नीचे उतरते आये हैं। यह खेल बना हुआ है।”
“You understand that there was the downfall because of body consciousness. It is after this has happened that the Father has to come to make it rise. Rise and fall, day and night, the Sun of Knowledge rises and dispels the darkness of ignorance. The greatest ignorance is that of body consciousness. No one even knows about souls. They simply say that each soul is the Supreme Soul and they have therefore become such sinful souls! This is why there has been the downfall. You have taken 84 births and continued to come down the ladder. This play is predestined.”
“बाप कहते हैं अभी तुमको देही–अभिमानी बनना है। अच्छे–अच्छे महारथी ढेर हैं। ज्ञान बड़ा अच्छा सुनाते हैं परन्तु देह–अभिमान पूरा हटा नहीं हैं। देह–अभिमान के कारण कोई में क्रोध का अंश, कोई में मोह का अंश, कुछ न कुछ है। सीरत सुधरनी चाहिए ना। बहुत–बहुत मीठा बनना चाहिए।”
“The Father says: You now have to become soul conscious. There are many very good maharathis. They speak this knowledge very well but their body consciousness hasn’t been removed yet. Because of having body consciousness, there is a trace of anger in some, a trace of attachment in others; there is one thing or another. Everyone’s character has to be reformed. Become very, very sweet.”
“शिवबाबा कहते हैं इनके बिगर श्रीमत कैसे दूँगा। स्थाई रथ हमारा यह है। देह–अभिमान में आकर उल्टे सुल्टे कार्य करके मुफ्त अपनी बरबादी मत करो। नहीं तो नतीजा क्या होगा! बहुत कम पद पायेंगे। पढ़े के आगे अनपढ़े भरी ढोयेंगे।”
“Shiv Baba says: How could I give you shrimat without this one? This one is fixed as My chariot. Don’t ruin yourself for nothing by becoming body conscious and performing wrong actions. What would the consequences of that then be? A very low status would be received. The uneducated ones will have to bow down in front of the educated ones.”
“समझो हमको कोई मिला, प्रेजेन्ट (भेंट) करते हैं तो हम ले नहीं सकते हैं। सर्विस करने के लिए काम में लायेंगे, बाकी हम ले नहीं सकते। बाप कहते हैं मैं तुमसे दान लेकर क्या करूँगा जो फिर भरकर देना पड़े। मैं पक्का शर्राफ हूँ।”
“For instance, if you meet someone who wants to give you a present, you cannot accept it. You could use it for service, but you couldn’t accept it for yourself. The Father says: What would I do with a donation from you? I would have to give you the full return. I am the very clever Stockbroker.”
“मातेश्वरी जी के अनमोल महावाक्य
1)”तमोगुणी माया का विस्तार”:
सतोगुणी, रजोगुणी, तमोगुणी यह तीन शब्द कहते हैं इसको यथार्थ समझना जरुरी है। मनुष्य समझते हैं यह तीनों गुण इकट्ठे चलते रहते हैं, परन्तु विवेक क्या कहता है – क्या यह तीनों गुण इकट्ठे चले आते हैं वा तीनों गुणों का पार्ट अलग–अलग युग में होता है? विवेक तो ऐसे ही कहता है कि यह तीनों गुण इकट्ठे नहीं चलते, जब सतयुग है तो सतोगुण है, द्वापर है तो रजोगुण है और कलियुग है तो तमोगुण है। जब सतो है तो तमो रजो नहीं, जब रजो है तो फिर सतोगुण नहीं है। यह मनुष्य तो ऐसे ही समझकर बैठे हैं कि यह तीनों गुण इकट्ठे चलते आते हैं। यह बात कहना सरासर भूल है, वो समझते हैं जब मनुष्य सच बोलते हैं, पाप कर्म नहीं करते हैं तो वो सतोगुणी होते हैं परन्तु विवेक कहता है जब हम कहते हैं सतोगुण, तो इस सतोगुण का मतलब है सम्पूर्ण सुख गोया सारी सृष्टि सतोगुणी है। बाकी ऐसे नहीं कहेंगे कि जो सच बोलता है वो सतोगुणी है और जो झूठ बोलता है वो कलियुगी तमोगुणी है, ऐसे ही दुनिया चलती आती है। अब जब हम सतयुग कहते हैं तो इसका मतलब है सारी सृष्टि पर सतोगुण सतोप्रधान चाहिए। हाँ, कोई समय ऐसा सतयुग था जहाँ सारा संसार सतोगुणी था। अब वो सतयुग नहीं है, अभी तो है कलियुगी दुनिया गोया सारी सृष्टि पर तमोप्रधानता का राज्य है। इस तमोगुणी समय पर फिर सतोगुण कहाँ से आया! अब है घोर अन्धियारा जिसको ब्रह्मा की रात कहते हैं। ब्रह्मा का दिन है सतयुग और ब्रह्मा की रात है कलियुग, तो हम दोनों को मिला नहीं सकते।
2) “कलियुगी असार संसार से सतयुगी सार वाली दुनिया में ले चलना, एक परमात्मा का ही काम है”:
इस कलियुगी संसार को असार संसार क्यों कहते हैं? क्योंकि इस दुनिया में कोई सार नहीं है माना कोई भी वस्तु में वो ताकत नहीं रही अर्थात् सुख शान्ति पवित्रता नहीं है, जो इस सृष्टि पर कोई समय सुख शान्ति पवित्रता थी। अब वो ताकत नहीं हैं क्योंकि इस सृष्टि में 5 भूतों की प्रवेशता है इसलिए ही इस सृष्टि को भय का सागर अथवा कर्मबन्धन का सागर कहते हैं इसलिए ही मनुष्य दु:खी हो परमात्मा को पुकार रहे हैं, परमात्मा हमको भव सागर से पार करो इससे सिद्ध है कि जरूर कोई अभय अर्थात् निर्भयता का भी संसार है जिसमें चलना चाहते हैं इसलिए इस संसार को पाप का सागर कहते हैं, जिससे पार कर पुण्य आत्मा वाली दुनिया में चलना चाहते हैं। तो दुनियायें दो हैं, एक सतयुगी सार वाली दुनिया, दूसरी है कलियुगी असार की दुनिया। दोनों दुनियायें इस सृष्टि पर होती हैं। अभी परमात्मा वह सार वाली दुनिया स्थापन कर रहे हैं।”
“Invaluable elevated versions of Mateshwariji
The expansion of tamoguni Maya:
1) The three words “satoguni, rajoguni and tamoguni” are used, but it is essential to understand these accurately. People think that these three qualities exist at the same time, but what does reason tell us? Have these three qualities continued to exist at the same time, or is the part of each of the three qualities separate in each age? Reasoning says that these three qualities do not exist at the same time. When it is the golden age (satyug), it is satoguni, when it is the copper age, it is rajoguni and when it is the iron age, it is tamoguni. When it is sato, it is not then rajo or tamo. When it is rajo, it is not satoguni. People have continued to believe that these three continue to exist at the same time. It is a huge mistake to say this. They believe that, when a person is telling the truth and not committing any sin, he is satoguni, but reason tells us that, when we say satoguni, it means that there is complete happiness, that is, the whole world is satoguni. You cannot say that a person who tells the truth is satoguni and that a person who tells lies is iron aged and tamoguni. The world has continued in this way. When we say that it is the golden age, it means that the whole world is satoguni and satopradhan. Yes, there used to be the golden age like that at one time when the whole world was satoguni. That golden age does not exist now. Now, it is the iron-aged world, which means the whole world is the tamopradhan kingdom. How can there be anything satoguni in this tamopradhan world? There is now extreme darkness, which is called the night of Brahma. The day of Brahma is the golden age and the night of Brahma is the iron age, so we cannot combine the two.
2) “To take you from this iron-aged, tasteless world to that essence-full golden-aged world is the task of God alone”:
Why is this iron-aged world called a tasteless world? Because this world has no essence in it, that is, nothing has any strength left, that is, there is no happiness, peace or purity; there isn’t the happiness, peace and purity that there used to be in the world. There isn’t that strength any more because this world has the five vices in it. Therefore, this world is called an ocean of fear and an ocean of karmic bondages. This is why people are unhappy and call out to God. “God, take us across the ocean to the other side.” This shows that there definitely is a world that is without fear, that is, there is a world without fear to which they want to go. This is why this world is called an ocean of sin, which they want to leave and go across to a world of charitable souls. So, there are two worlds: one is that essence-full, golden-aged world and the other is this tasteless, iron-aged world. Both worlds exist on this earth. God is now establishing that essence-full world.“
Link to the Original Vaani: