Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

8th November 2025

“तुम बच्चे जानते हो हम आत्माओं का बाप हमको पढ़ाने आये हैं। हम भी दूरदेश के रहने वाले हैं। हम कोई यहाँ के रहने वाले नहीं हैं। यहाँ हम पार्ट बजाने आये हैं। बाप को भी हम परमधाम में याद करते हैं। अभी इस पराये देश में आये हैं।”

You children understand that the Father of you souls has come to teach you. I am the Resident of the faraway land. I am not a resident of this place. I have come here to play My part. We remember the Father in the supreme abode. He has now come to this foreign land.”

 

हम हैं स्वीट साइलेन्स होम के रहने वाले। यहाँ यह नाटकशाला है, जहाँ हम पार्ट बजाने आते हैं। इस नाटकशाला में सूर्य, चांद, स्टार्स आदि बत्तियाँ हैं। कोई गिनती कर सके कि यह नाटकशाला कितने माइल्स की है। एरोप्लेन में ऊपर जाते हैं लेकिन उसमें पेट्रोल आदि इतना नहीं डाल सकते जो जाकर फिर लौट भी आयें। इतना दूर नहीं जा सकते। वह समझते हैं इतने माइल्स तक है, लौटेंगे नहीं तो गिर पड़ेंगे। समुद्र का वा आकाश तत्व का अन्त पा नहीं सकते। अभी बाप तुमको अपना अन्त देते हैं। आत्मा इस आकाश तत्व से पार चली जाती है। कितना बड़ा रॉकेट है। तुम आत्मायें जब पवित्र बन जायेंगी तो फिर रॉकेट मिसल तुम उड़ने लग पड़ेंगे। कितना छोटा रॉकेट है। सूर्यचांद से भी उस पार मूलवतन में चले जायेंगे। सूर्यचांद का अन्त पाने की बहुत कोशिश करते हैं। दूर के स्टार्स आदि कितने छोटे देखने में आते हैं। हैं तो बहुत बड़े। जैसे तुम पतंग उड़ाते हो तो ऊपर में कितनी छोटीछोटी दिखाई पड़ती है। बाप कहते हैं तुम्हारी आत्मा तो सबसे तीखी है। सेकण्ड में एक शरीर से निकल दूसरे गर्भ में जाए प्रवेश करती है। किसका कर्मों का हिसाबकिताब लण्डन में है तो सेकण्ड में लण्डन जाकर जन्म लेगी। सेकण्ड में जीवनमुक्ति भी गाई हुई है ना। बच्चा गर्भ से निकला और मालिक बना, वारिस हो ही गया। तुम बच्चों ने भी बाप को जाना गोया विश्व के मालिक बन गये। बेहद का बाप ही आकर तुमको विश्व का मालिक बनाते हैं। स्कूल में बैरिस्टरी पढ़ते तो बैरिस्टर बनेंगे। यहाँ तुम डबल सिरताज बनने के लिए पढ़ते हो। अगर पास होंगे तो डबल सिरताज जरूर बनेंगे। फिर भी स्वर्ग में तो जरूर आयेंगे। तुम जानते हो बाप तो सदैव वहाँ ही रहते हैं। गॉड फादर कहेंगे तो भी दृष्टि जरूर ऊपर जायेगी। गॉड फादर है तो जरूर कुछ तो उनका पार्ट होगा ना। अभी पार्ट बजा रहे हैं। उनको बागवान भी कहते हैं। कांटों से आकर फूल बनाते हैं। तो तुम बच्चों को खुशी होनी चाहिए। बाबा आया हुआ है इस देश पराये। दूर देश का रहने वाला आये देश पराये। दूर देश का रहने वाला तो बाप ही है। और आत्मायें भी वहाँ रहती हैं। यहाँ फिर पार्ट बजाने आती हैं। देश परायेयह अर्थ कोई नहीं जानते हैं। मनुष्य तो भक्तिमार्ग में जो सुनते हैं वह सतसत कहते रहते हैं। तुम बच्चों को बाप कितना अच्छी रीति समझाते हैं। आत्मा इमप्योर होने से उड़ नहीं सकती है। प्योर बनने बिगर वापिस जा नहीं सकती। पतितपावन एक ही बाप को कहा जाता है। उनको आना भी है संगम पर। तुमको कितनी खुशी होनी चाहिए। बाबा हमको डबल सिरताज बना रहे हैं, इससे ऊंच दर्जा कोई का होता नहीं। बाप कहते हैं मैं डबल सिरताज बनता नहीं हूँ। मैं आता ही हूँ एक बार। पराये देश, पराये शरीर में। यह दादा भी कहते हैं मैं शिव थोड़ेही हूँ। मुझे तो लखीराज कहते थे फिर सरेन्डर हुआ तो बाबा ने ब्रह्मा नाम रखा। इसमें प्रवेश कर इनको कहा कि तुम अपने जन्मों को नहीं जानते हो। 84 जन्मों का भी हिसाब होना चाहिए ना। वो लोग तो 84 लाख कह देते हैं जो बिल्कुल ही इम्पासिबुल है। 84 लाख जन्मों का राज़ समझाने में ही सैकड़ों वर्ष लग जायें। याद भी पड़ सके। 84 लाख योनियों में तो पशुपक्षी आदि सब जाते हैं। मनुष्य का ही जन्म दुर्लभ गाया जाता है। जानवर थोड़ेही नॉलेज समझ सकेंगे। तुमको बाप आकर नॉलेज पढ़ाते हैं। खुद कहते हैं मैं आता हूँ रावण राज्य में। माया ने तुमको कितना पत्थरबुद्धि बना दिया है। अब फिर बाप तुमको पारसबुद्धि बनाते हैं। उतरती कला में तुम पत्थरबुद्धि बन गये। अब फिर बाप चढ़ती कला में ले जाते हैं, नम्बरवार तो होते हैं ना। हर एक को अपने पुरुषार्थ से समझना है। मुख्य बात है याद की। रात को जब सोते हो तो भी यह ख्याल करो। बाबा हम आपकी याद में सो जाते हैं। गोया हम इस शरीर को छोड़ देते हैं। आपके पास जाते हैं। ऐसे बाबा को याद करतेकरते सो जाओ तो फिर देखो कितना मज़ा आता है। हो सकता है साक्षात्कार भी हो जाए। परन्तु इस साक्षात्कार आदि में खुश नहीं होना है। बाबा हम तो आपको ही याद करते हैं। आपके पास आने चाहते हैं। बाप को तुम याद करतेकरते बड़े आराम से चले जायेंगे। हो सकता है सूक्ष्मवतन में भी चले जाओ। मूलवतन में तो जा नहीं सकेंगे। अभी वापिस जाने का समय कहाँ आया है। हाँ, साक्षात्कार हुआ बिन्दी का फिर छोटीछोटी आत्माओं का झाड़ दिखाई पड़ेगा। जैसे तुमको वैकुण्ठ का साक्षात्कार होता है ना। ऐसे नहीं, साक्षात्कार हुआ तो तुम वैकुण्ठ में चले जायेंगे। नहीं, उसके लिए तो फिर मेहनत करनी पड़े। तुमको समझाया जाता है तुम पहलेपहले जायेंगे स्वीट होम। सब आत्माऍ पार्ट बजाने से मुक्त हो जायेंगी। जब तक आत्मा पवित्र नहीं बनी है तब तक जा सके। बाकी साक्षात्कार से मिलता कुछ भी नहीं है। मीरा को साक्षात्कार हुआ, वैकुण्ठ में चली थोड़ेही गई। वैकुण्ठ तो सतयुग में ही होता है। अभी तुम तैयारी कर रहे हो वैकुण्ठ का मालिक बनने के लिए। बाबा ध्यान आदि में इतना जाने नहीं देते हैं क्योंकि तुमको तो पढ़ना है ना। बाप आकर पढ़ाते हैं, सर्व की सद्गति करते हैं।

We are residents of the sweet silence home. This is the stage where we have come to play our parts. The sun, the moon and the stars are lights for this stage. No one can estimate how many miles away this stage is from them. People go up in aeroplanes, but they’re not able to go very far, because they are unable to fill them with enough petrol to be able to return. They know that after they’ve gone so many miles they would crash, if they didn’t start their return journey. No one can reach the end of the ocean or the sky. The Father is now giving you in-depth knowledge of Himself. Souls go beyond the element of sky. A rocket is so big. When you souls become pure, you will begin to fly like a rocket. You are such tiny rockets. You will go beyond the sun and the moon to the incorporeal world. People try to reach the sun and the moon. The distant stars appear to be so tiny, but they are in fact very large. When you fly kites, they seem so tiny in the distance. The Father says: You souls are the fastest. You shed your bodies in a second and enter other wombs. If a soul has karmic accounts in London, that soul will go to London in a second and take birth there. “Liberation-in-life in a second” is also remembered. As soon as a child emerges from a womb he becomes a master; he becomes an heir. You children now know the Father, that is, you have become the masters of the world. The unlimited Father comes and makes you into the masters of the world. When you study at college to become a barrister, you become a barrister. You have come here to become double crowned. If you pass, you will definitely become double crowned. At least, you will definitely go to heaven. You know that the Father constantly resides up there. When people say, “O God, the Father!”, they look upwards. Since God, the Father, exists, He would definitely have a part to play. He is now playing His part. He is also called the Master of the Garden. He comes and changes thorns into flowers. Therefore, you children should be very happy. Baba has come to this foreign land. The Resident of the faraway land has come to this foreign land. The Father resides in the faraway land. All souls also reside there. They come here to play their parts. No one knows the meaning of “foreign land”. Whatever people hear on the path of devotion, they continue to say “It’s true! It’s true!” The Father explains to you children so well. Because souls are impure, they are unable to fly. No one can return home without becoming pure. Only the one Father is called the Purifier. He has to come at the confluence age. You should have so much happiness. Baba is making us double crowned. No one can have a status higher than that. The Father says: I don’t become double crowned. I only come once. I come into this foreign world in a foreign body. This Dada says: I am not Shiva. I was called Lekhraj, but when I surrendered to Baba, Baba gave me the name Brahma. He entered this one and said: You don’t know your own births. There has to be an account of 84 births. Those people speak of 8.4 million births, but that is totally impossible. It would take hundreds of years to explain the secrets of 8.4 million births. You wouldn’t even be able to remember that. All the birds and animals and different species are included in 8.4 million species. It is the birth of a human being that is said to be an invaluable birth. Animals would not be able to understand this knowledge. The Father comes and teaches you this knowledge. He Himself says: I come into the kingdom of Ravan. Maya has turned your intellects to stone. The Father is now making your intellects divine. Your intellects became stone in your stage of descent. The Father is now taking you into the stage of ascent; it is numberwise. Each of you can understand from your own efforts. The main thing is remembrance. When you go to sleep at night, think: “Baba, I am going to sleep in remembrance of You.” That is, “I am now leaving this body and coming to You.” Go to sleep while remembering Baba in this way and see how much you enjoy yourself. It’s possible you may even have a vision. However, you mustn’t become happy with just visions. “Baba, I only remember You, I want to come to You.” Then, while remembering the Father, you will go to Him very comfortably. It’s possible that you will even go to the subtle region. No one can go to the incorporeal world. It is not yet the time to return home. Yes, when you have a vision of a point, you will also see that tree of tiny souls, just as you have a vision of Paradise. However, it isn’t that you will go to Paradise because you had a vision of it. No, you have to make effort for that. It has been explained to you that you will first go to your sweet home. All souls will be liberated from playing their parts. A soul cannot return home until he becomes pure. Nothing can be achieved by having a vision. Meera had a vision of Paradise, but she didn’t go there. Paradise only exists in the golden age. You are now making preparations to become the masters of Paradise. Baba doesn’t allow you to go into trance too much because you have to study.”

 

तो बाप ने समझाया हैरात्रि को सोते समय बाबा को याद करते, चक्र को बुद्धि में याद करते रहो। बाबा हम अब इस शरीर को छोड़ आपके पास आते हैं। ऐसे याद करतेकरते सो जाओ फिर देखो क्या होता है।

The Father has told you: When you go to sleep at night, continue to remember the Father and turn the cycle around in your intellects. “Baba, I am now leaving this body and coming to You.” Go to sleep while remembering Him in this way and then see what happens.”

 

कहते हैं योग नहीं लगता है। योग अक्षर उड़ा दो। बच्चे तो बाप को याद करते हैं ना। शिवबाबा कहते हैं मामेकम् याद करो। मैं ही सर्वशक्तिमान् हूँ, मुझे याद करने से तुम सतोप्रधान बन जायेंगे। जब सतोप्रधान बन जायेंगे तब फिर आत्माओं की बरात निकलेगी। जैसे मक्खियों की बरात होती है ना। यह है शिवबाबा की बारात। शिवबाबा के पिछाड़ी सब आत्मायें मच्छरों सदृश्य भागेंगी। बाकी शरीर सब खत्म हो जायेंगे।

Some say that they are unable to have yoga. Remove the word “yoga.” Children remember their father, do they not? Shiv Baba says: Constantly remember Me alone. Only I am the Almighty Authority. By remembering Me, you will become satopradhan. When you become satopradhan, there will be the procession of you souls. Just as there is a procession of bees, this is the procession of Shiv Baba. All souls will follow Shiv Baba like a swarm of mosquitoes and all the bodies will be destroyed.”

 

महादानी बनना अर्थात् दूसरों की सेवा करना, दूसरों की सेवा करने से स्वयं की सेवा स्वत: हो जाती है। महादानी बनना अर्थात् स्वयं को मालामाल करना, जितनी आत्माओं को सुख, शक्ति ज्ञान का दान देंगे उतनी आत्माओं के प्राप्ति की आवाज या शुक्रिया जो निकलता वह आपके लिए आशीर्वाद का रूप हो जायेगा। यह आशीर्वादें ही आगे बढ़ने का साधन हैं, जिन्हें आशीर्वादें मिलती हैं वह सदा खुश रहते हैं। तो रोज़ अमृतवेले महादानी बनने का प्रोग्राम बनाओ। कोई समय वा दिन ऐसा हो जिसमें दान हो।

To be a great donor means to serve others. By serving others, you are automatically served. To be a great donor means to make yourself full of all treasures. However many souls you give donations of happiness, power and knowledge to, the sound of attainment and the blessings that emerge from them will become a form of blessings for you. Those blessings are a means to take you forward. Those who receive blessings are constantly happy. So, every day at amrit vela, make a programme to become a great donor. Let there not be a single day when you do not give a donation.”

 

बाप के समीप और समान बनने के लिए देह में रहते विदेही बनने का अभ्यास करो। जैसे कर्मातीत बनने का एग्जैम्पल साकार में ब्रह्मा बाप को देखा, ऐसे फॉलो फादर करो। जब तक यह देह है, कर्मेन्द्रियों के साथ इस कर्मक्षेत्र पर पार्ट बजा रहे हो, तब तक कर्म करते कर्मेन्द्रियों का आधार लो और न्यारे बन जाओ, यही अभ्यास विदेही बना देगा।

In order to become close and equal to the Father, practise being bodiless while in your body. Just as you saw sakar Father Brahma being an example of the karmateet stage, follow the father in the same way. While you have that body, while you are playing your part with your physical senses on the field of action, take the support of your physical senses to perform actions and then become detached. This practice will make you bodiless.”

 

Link to the original Murli:

https://youtu.be/01CTaHEkBDE

×