4th April 2026
“बाप भी रमणीक है तो बाप के बनाये हुए देवी देवतायें भी रमणीक हैं। उनमें कशिश है पवित्रता की। वह कशिश उन्हों की अभी तक भी चल रही है। तो जितनी इनमें कशिश है उतनी तुम्हारे में भी कशिश होनी चाहिए, जो समझते हैं हम यह लक्ष्मी–नारायण बनेंगे। तुम्हारी इस समय की कशिश फिर अविनाशी हो जाती है। सबकी नहीं होती। नम्बरवार तो हैं ना। भविष्य में जो ऊंच पद पाने वाले होंगे, उनमें यहाँ ही कशिश होगी क्योंकि आत्मा पवित्र बन जाती है। तुम्हारे में जास्ती कशिश उनमें है जो खास याद की यात्रा में रहते हैं। यात्रा में पवित्रता जरूर रहती है। पवित्रता में ही कशिश है। पवित्रता की कशिश फिर पढ़ाई में भी कशिश ले आती है।”
“The Father is entertaining and the deities that the Father created are also entertaining. They have that attraction of purity. That attraction of theirs continues to attract everyone even today. If you think that you are becoming like Lakshmi and Narayan, you should have as much attraction as they have. Your attraction of this time becomes imperishable. Not everyone’s attraction is imperishable; it is numberwise. Those who are to claim a high status in the future would have that attraction here, because those souls are becoming pure. Those of you who especially stay on the pilgrimage of remembrance have a lot of attraction. Purity is definitely observed on a pilgrimage. There is attraction in purity. The attraction of purity also brings that attraction as you study.”
“कोई भी भाई अथवा बहन आये तो उनको एकदम खड़ा करके विश्व का मालिक बनाने की मत दे सकते हैं।”
“When any brother or sister comes, make him or her stand there and give them the directions to make them into the masters of the world.”
“बच्चों को अन्दर में रहना चाहिए – हम आत्मायें बाबा की सन्तान हैं, परन्तु बाबा जितने हम पवित्र नहीं हैं। अब बनना है। अभी है एम–ऑबजेक्ट। योग से ही तुम पवित्र बनते हो।”
“You children should be aware internally that you are souls and are the children of Baba. However, you are not as pure as Baba. You now have to become that. This is your aim and objective. You become pure by having yoga.”
Link to the Original Vaani: