Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

1st March 2026

माया अकेले करने की कोशिश करती है लेकिन जो सदा कम्बाइण्ड रहने वाले हैं वह कभी भी अलग हो नहीं सकते क्योंकि माया अलग करके फिर पुराने संस्कारों को इमर्ज करती है और पुराने संस्कार इमर्ज हो जाते हैं तो शुद्ध संस्कार मर्ज हो जाते हैं। पुराने संस्कार हैंअलबेलापन और आलस्य, यह भिन्नभिन्न रूप में इमर्ज होने से कम्बाइण्ड रूप अलग हो जाता है। तो हर एक अपने को चेक करो कि सदा कम्बाइण्ड रहते हैं वा कभी अकेले भी हो जाते हैं? माया के अनेक स्वरूपों को तो जान गये हो ना! वह चतुराई से अपना रंग लगा देती है। अलग होना अर्थात् माया के रंग में रंगना। यह अलबेलापन, आलस्य बहुत भिन्नभिन्न रूप से आता है और बच्चे भी उसको पहचान नहीं पाते हैं क्योंकि माया अपने तरफ आकर्षित कर देती है। यह अलबेलापन और आलस्य जो रावण का खजाना है, यह बाप का खजाना नहीं है, रावण के खजाने को बच्चे भी बड़े नशे से कहते हैं कि मैं चाहता नहीं हूँ, चाहती नहीं हूँ लेकिन मेरा संस्कार है। संस्कार मेरा कहने लगते हैं। क्या यह परमात्म खजाना है या रावण का खजाना है? उसको मेरा संस्कार कहना सोचो, राइट है? मेरा बना देना, यह माया की चतुराई है। बाप का खजाना प्यारा है या यह रावण का खजाना प्यारा है? कॉमन रीति से बच्चे अपने को छुड़ाने के लिए कह देते हैं मेरा संस्कार है, चाहती नहीं हूँ। तो सोचो क्या यह मेरा है! बाप कहते हैं कि रावण के खजाने को अपना बनाने से धीरेधीरे जो शुभ संस्कार हैं वह समाप्त होते जाते हैं। परमात्म संग का रंग ढीला होता जाता है और माया का रंग इमर्ज हो जाता है।

Maya tries to isolate you, but those who remain constantly combined can never be separated. Maya isolates you and then makes your old sanskars emerge and, when the old sanskars emerge, the pure sanskars become merged. The old sanskars are of carelessness and laziness. When these emerge in various forms, the combined form becomes separated. So, each one of you has to check yourself to see whether you remain constantly combined or whether you become separated. You now know the many forms of Maya, do you not? She cleverly colours you with her colour. To be separated means to be coloured with Maya’s colour. These things of carelessness and laziness come in many forms. Maya pulls you to herself through your carelessness and laziness, which are the treasures of Ravan. They are not the Father’s treasures, but the children refer to Ravan’s treasures with great intoxication and say: “I didn’t want to, but that is my sanskar.” They begin to say that those are their sanskars. Are these God’s treasures? Or, are they Ravan’s treasures? Just think about it: is it right to say that they are your sanskars? To make them yours is Maya’s cleverness. Are the Father’s treasures lovely or are Ravan’s treasures lovely? In a common way, in order to free themselves, some children say, “My sanskars are like that. I didn’t want to do that.” Just think: Are they “mine”? The Father says that by making Ravan’s treasures yours, your pure sanskars also gradually finish: the colour of God’s company begins to fade away and Maya’s colour begins to emerge.”

 

तो धुन लगा दोकर्मातीत होना है, अब घर चलना है।

Simply have this one concern: “I now have to become karmateet and return home.”

 

सदा परमात्म प्यार में खोये रहो तो दु:खों की दुनिया भूल जायेगी।

Stay constantly lost in God’s love and the world of sorrow will then be forgotten.”

 

Link to the Original Vaani:

https://youtu.be/JDSQAMoEAiw

×