16th March 2026
“बाप आकर कहते हैं कल्प–कल्प के संगम पर आता हूँ। सारी रचना के आदि–मध्य–अन्त का राज़ मैं “रचता” ही आकर समझाता हूँ।”
“The Father comes and says: I come at the confluence age of every cycle. Only I, the Creator, come and tell you the secrets of the beginning, the middle and the end of the whole of creation.”
“इस राजयोग की एम आब्जेक्ट है ही लक्ष्मी–नारायण बनना। पढ़ाई से कोई राजा बनते नहीं हैं। ऐसा कोई स्कूल नहीं है। गीता में ही है, तुम बच्चों को राजयोग सिखाता हूँ। आता भी तब हूँ जबकि कोई भी राजा का राज्य नहीं रहता।”
“The aim and objective of this Raja Yoga is to become Lakshmi and Narayan. There is no other school where you can become a king by studying. Only in the Gita does it say: I teach you children Raja Yoga. Only when none of the kings have any kingdoms do I come.”
“मैं हूँ ही परमपिता अर्थात् परे ते परे रहने वाला परम आत्मा माना परमात्मा।”
“I am the Supreme Father, that is, I am God, the Supreme Soul, who lives beyond.”
“सर्व का सद्गति दाता एक है। सर्व की दुर्गति फिर कौन करता है? रावण। अब तुमको यह कौन समझा रहे हैं? यह है परम आत्मा। आत्मा तो एक स्टार मिसल अति सूक्ष्म है। परमात्मा भी ड्रामा में पार्ट बजाता है। क्रियेटर, डायरेक्टर, मुख्य एक्टर है। बाप समझाते हैं कि ऊंच ते ऊंच पार्टधारी कौन है? ऊंच ते ऊंच भगवान। जिसके साथ तुम आत्मायें बच्चे सब रहते हो। कहते भी हैं कि परमात्मा सबको भेजने वाला है। यह भी समझने की बात है। ड्रामा तो अनादि बना हुआ है। बाप कहते हैं कि मुझे तुम कहते हो ज्ञान का सागर, सारी सृष्टि के आदि मध्य अन्त को जानने वाला। अभी यह जो शास्त्र आदि पढ़ते हैं, इनको बाप जानते हैं। बाप कहते हैं कि मैं प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा सभी शास्त्रों का सार आकर बताता हूँ।”
“The Bestower of Salvation for all is One. Who makes everyone degraded? Ravan. Who is explaining all of this to you? It is the Supreme Soul. A soul is extremely subtle, like a star. God too plays a part in the drama. He is the Creator, Director and principal Actor. The Father explains who the highest-on-high Actor is. He is God, the Highest on High, with whom all of you souls also reside. They say that God sends everyone down. This is also something to be understood. The drama is eternally predestined. The Father says: You call Me the Ocean of Knowledge, the Knower of the beginning, middle and end of the whole world. The Father knows this one who studied the Vedas and scriptures. The Father says: I tell you the essence of all the scriptures through Prajapita Brahma.”
“बाप समान लाइट, माइट हाउस बनने के लिए कोई भी बात देखते वा सुनते हो तो उसके सार को जानकर एक सेकण्ड में समा देने वा परिवर्तन करने का अभ्यास करो। क्यों, क्या के विस्तार में नहीं जाओ क्योंकि किसी भी बात के विस्तार में जाने से समय और शक्तियां व्यर्थ जाती हैं। तो विस्तार को समाकर सार में स्थित होने का अभ्यास करो – इससे अन्य आत्माओं को भी एक सेकण्ड में सारे ज्ञान का सार अनुभव करा सकेंगे।”
“In order to become a “light-and-might house”, like the Father, when you see or hear about any situation, understand its essence and then practise merging it or transforming it in a second. Do not go into the expansion of “Why?” or “What?”, because energy and time are wasted by going into any type of expansion. So, merge all expansion and practise stabilising in the stage of its essence. By doing this, you will be able to make many other souls experience the essence of all this knowledge in a second.”
Link to the Original Vaani: