14th February 2026
Title: Shiv Baba
“ज्ञान और योग से तुम्हारी आत्माओं को धोया जाता है।”
“You souls are washed with this knowledge and yoga.”
“देवतायें इतने उत्तम नहीं हैं जितने तुम हो। ब्राह्मण देवताओं से ऊंच हैं। ऊंच ते ऊंच है बाप। फिर वह आते हैं ब्रह्मा तन में। उनके तुम बच्चे बहुत ऊंच ते ऊंच ब्राह्मण बनते हो। ब्राह्मणों की है चोटी। उसके नीचे हैं देवतायें। सबसे ऊपर है बाबा। बाबा ने तुम बच्चों को ब्राह्मण–ब्राह्मणियां बनाया है – स्वर्ग का वर्सा देने।”
“Deities are not as elevated as you are. Brahmins are higher than deities. The Highest on High is the Father. He then enters the body of Brahma. You, His children, become the highest-on-high Brahmins. Brahmins are the topknot. The deities are below them. Shiv Baba is at the very top. Baba has made you children into Brahmins to give you your inheritance of heaven.”
“तुम बच्चों को ज्ञान का तीसरा नेत्र मिला है। जहाँ हम आत्मायें रहती हैं वह है शान्ति–धाम। बाप भी वहाँ रहते हैं। तुम आत्मायें और हम रहते हैं। इनकी आत्मा को कहते हैं – मैं तुम सब आत्माओं का बाप वहाँ रहता हूँ। तुम पुनर्जन्म का पार्ट बजाते हो, मैं नहीं बजाता हूँ। तुम विश्व के मालिक बनते हो, मैं नहीं बनता हूँ। तुमको 84 जन्म लेने पड़ते हैं।”
“Each of you children has received a third eye of this knowledge. The place where we souls reside is the land of peace. Even the Father resides there. You souls and I reside there. He says through the soul of this one: I, the Father of all of you souls, reside there. You play your parts of rebirth, whereas I don’t. You become the masters of the world; I don’t become that. You have to take 84 births.”
“जब बाप को देखने के बजाए बातों को देखने लग जाते हो तो कई क्वेश्चन उत्पन्न होते हैं और सहज बात भी मुश्किल अनुभव होने लगती है क्योंकि बातें हैं वृक्ष और बाप है बीज। जो विस्तार वाले वृक्ष को हाथ में उठाते हैं वह बाप को किनारे कर देते हैं, फिर विस्तार एक जाल बन जाता है जिसमें फंसते जाते हैं। बातों के विस्तार में रंग–बिरंगी बातें होती हैं जो अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं, इसलिए बीजरूप बाप की याद से बिन्दी लगाकर उससे किनारा कर लो तो सहज योगी बन जायेंगे।”
“When you begin to look at all the external situations, instead of looking at the Father, many questions can arise. You then begin to experience an easy thing to be difficult, because the situations are the tree whereas the Father is the Seed. Those who hold the tree of expansion in their hands put aside the Father, and the expansion then becomes a trap in which they become trapped. There are many colourful things in the expansion of situations to attract you. Therefore, have remembrance of the Father, the Seed and put a full stop and step away from everything and you will become an easy yogi.”
Link to the Original Vaani: