Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

18th January 2026

जितनाजितना योग में रहेंगे उतना कांटों से फूल, सतोप्रधान बनते जायेंगे। फूल बन गये फिर यहाँ रह नहीं सकेंगे। फूलों का बगीचा है ही स्वर्ग। जो बहुत कांटों को फूल बनाते हैं उन्हें ही सच्चा खुशबूदार फूल कहेंगे। वह कभी किसी को कांटा नहीं लगायेंगे। क्रोध भी बड़ा कांटा है। बहुतों को दु: देते हैं। अभी तुम बच्चे कांटों की दुनिया से किनारे पर गये हो, तुम हो संगम पर। जैसे माली फूलों को अलग पाट (बर्तन) में निकालकर रखते हैं वैसे ही तुम फूलों को भी अब संगमयुगी पाट में अलग रखा हुआ है। फिर तुम फुल स्वर्ग में चले जायेंगे। कलियुगी कांटें भस्म हो जायेंगे।

The more you stay in yoga, the more you will accordingly change from thorns into flowers and also continue to become satopradhan. Once you have become flowers, you will not be able to stay here. The garden of flowers is heaven. Those who change many thorns into flowers are called truly fragrant flowers. They will never prick anyone. Anger is also a big thorn. It causes sorrow for many. Now, you children have come from the world of thorns to the shores. You are now at the confluence. Just as a gardener plants plants in separate pots, in the same way, you flowers have also been placed separately in the confluence-aged pots. You flowers will then go to heaven. The iron-aged thorns will be burnt away.”

 

जितना बाप को याद करेंगे उतना लव रहेगा, कशिश होगी। सुई साफ होती है तो चकमक (चुम्बक) तरफ खैंच जाती है ना। बाप की याद से कट निकलती जायेगी। एक बाप के सिवाए और कोई याद आये।

When a needle is clean, it is pulled by a magnet. The rust will continue to be removed by having remembrance of the Father. Do not remember anyone except the one Father.”

 

बाप आये हैं तुम मीठे बच्चों को वापिस ले जाने। तुम बच्चों बिगर हमको भी जैसे बेआरामी होती है। जब समय होता है तो बेआरामी हो जाती है। बस अभी हम जाऊं। बच्चे बहुत पुकारते हैं। बहुत दु:खी हैं। तरस पड़ता है। अब तुम बच्चों को चलना है घर। फिर वहाँ से तुम आपेही चले जायेंगे सुखधाम। वहाँ मैं तुम्हारा साथी नहीं बनूँगा। अपनी अवस्था अनुसार तुम्हारी आत्मा चली जायेगी।

The Father has come to take you sweet children back home. Without you children, even I feel restless. When it is time, I feel restless: OK, I now have to go. The children are calling out a lot; they are very unhappy. There is mercy for them. You children now have to return home. Then, from there, you will go down by yourselves to the land of happiness. I will not become your Companion there. You souls will go down according to your own stage.”

 

जितना तुम बच्चे बाप की याद में रहेंगे उतना दूसरों को समझाने का असर होगा। तुम्हारा बोलना जास्ती नहीं होना चाहिए। आत्मअभिमानी हो थोड़ा भी समझायेंगे तो तीर लगेगा। बाप कहते हैं बच्चे बीती सो बीती। अब पहले अपने को सुधारो। खुद याद करेंगे नहीं, दूसरों को कहते रहेंगे, यह ठगी चल सके। अन्दर दिल जरूर खाती होगी। बाप के साथ पूरा लव नहीं है तो श्रीमत पर चलते नहीं हैं।

The more you children stay in remembrance of the Father, the more impact there will be on others when you explain to them. You must not speak a lot. When you speak even a little in soul consciousness, the arrow will hit the target. The Father says: Children, the past is the past. Now, first of all, reform yourselves. If you yourselves do not have remembrance and continue to tell others to do so, this cheating will not work. Definitely, your conscience will bite you inside. When there isn’t complete love for the Father, you don’t follow shrimat.”

 

बाप को याद करतेकरते बाप के पास चले जाना है। पतित आत्मा तो जा सके। वह है ही पावन आत्माओं का घर। यह शरीर 5 तत्वों से बना हुआ है। तो 5 तत्व यहाँ रहने लिए खींचते हैं क्योंकि आत्मा ने यह जैसे प्रापटी ली हुई है, इसलिए शरीर में ममत्व हो गया है। अब इनसे ममत्व निकाल जाना है अपने घर। वहाँ तो यह 5 तत्व हैं नहीं। सतयुग में भी शरीर योगबल से बनता है। सतोप्रधान प्रकृति होती है इसलिए खींचती नहीं। दु: नहीं होता। यह बड़ी महीन बातें हैं समझने की। यहाँ 5 तत्वों का बल आत्मा को खींचता है इसलिए शरीर छोड़ने की दिल नहीं होती है। नहीं तो इसमें और ही खुश होना चाहिए। पावन बन शरीर ऐसे छोड़ेंगे जैसे मक्खन से बाल। तो शरीर से, सब चीज़ों से ममत्व एकदम मिटा देना है, इससे हमारा कोई कनेक्शन नहीं। बस हम जाते हैं बाबा के पास। इस दुनिया से अपना बैग बैगेज तैयार कर पहले से ही भेज दिया है। साथ में तो चल सके। बाकी आत्माओं को जाना है। शरीर को भी यहाँ छोड़ देना है। बाबा ने नये शरीर का साक्षात्कार करा दिया है। हीरे जवाहरों के महल मिल जायेंगे। ऐसे सुखधाम में जाने लिए कितनी मेहनत करनी चाहिए। थकना नहीं चाहिए। दिनरात बहुत कमाई करनी है इसलिए बाबा कहते हैं नींद को जीतने वाले बच्चे मामेकम् याद करो और विचार सागर मन्थन करो। ड्रामा के राज़ को बुद्धि में रखने से बुद्धि एकदम शीतल हो जाती है। जो महारथी बच्चे होंगे वह कब हिलेंगे नहीं। शिवबाबा को याद करेंगे तो वह सम्भाल भी करेंगे।

By remembering the Father, you will then go to the Father. Impure souls cannot go there. That is the home of pure souls. This body is made of the five elements. The five elements pull you to stay here because the soul has taken this property. This is why there is attachment to the body. You now have to remove that attachment to your bodies and return to your home. These five elements do not exist there. In the golden age, bodies are created by the power of yoga. The elements are satopradhan, and so there is no pull or any sorrow. These are very refined matters to be understood. Here, the power of the five elements pulls souls and this is why they don’t feel like leaving their bodies. Otherwise, there should be greater happiness in this. You will become pure and leave your bodies as though you are pulling a hair out of butter. So, attachment to the body and everything else has to be finished. We have no connection with it. We are simply going to Baba. We have to get our bags and baggage ready in this world and send them there beforehand. They cannot go with us, but yes, souls do have to go back. The bodies have to be left behind here. Baba has given us visions of the new bodies. We will receive palaces studded with diamonds and jewels. We have to make so much effort to go to such a land of happiness. You mustn’t get tired. Day and night, you have to earn a lot of income and this is why Baba says: O children who have conquered sleep, constantly remember Me alone and also churn the ocean of this knowledge. By keeping the secrets of the drama in your intellects, your intellects will become very cool. Those who are the maharathi children will never shake. They will remember Shiv Baba and so He will look after them.”

 

बच्चे याद करते हैं तो बाप भी प्यार करते हैं। आत्मा को प्यार किया जाता है। यह भी जानते हैं जिन्होंने बहुत भक्ति की है वह ही जास्ती पढ़ेंगे। उनके चेहरे से मालूम पड़ता जायेगा कि बाप में कितना लव है। आत्मा बाप को देखती है। बाप हम आत्माओं को पढ़ा रहे हैं। बाप भी समझते हैं हम इतनी छोटी बिन्दी आत्मा को पढ़ाता हूँ। आगे चल तुम्हारी यह अवस्था हो जायेगी। समझेंगे हम भाईभाई को पढ़ाते हैं। शक्ल बहन की होते भी दृष्टि आत्मा तरफ जाए। शरीर पर दृष्टि बिल्कुल जाये, इसमें बड़ी मेहनत है। यह बड़ी महीन बातें हैं। बड़ी ऊंच पढ़ाई है। वज़न करो तो इस पढ़ाई का तरफ बहुत भारी हो जायेगा।

When you children remember the Father, He also loves you. The soul is loved. You also know that those who have performed a lot of devotion will also study a lot. You can tell from their faces how much love they have for the Father. The soul sees the Father. The Father is teaching us souls. The Father also understands: I am teaching such tiny points, souls. As you progress, this will become your stage. You will understand that you are teaching your brothers. Even though it may be the face of a sister, your vision will go to the soul. Let the vision not fall on the body at all. This requires a lot of effort. These are very refined matters. This study is very elevated. If you were to weigh it, the scale would be heavier on the side of this study.”

 

यह अभ्यास तब होगा जब पहले व्यर्थ संकल्पों की समाप्ति करेंगे। हलचल होती ही व्यर्थ संकल्पों की है।

Only when you first finish all waste thoughts will you be able to practise this. Upheaval takes place because of waste thoughts.”

 

महावीर अर्थात् विशेष आत्मा। ऐसे महावीर, विशेष आत्माओं के संगठन की विशेषता वर्तमान समय यही होनी चाहिए जो एक ही समय सबकी एकरस, एकटिक स्थिति हो अर्थात् जितना समय, जिस स्थिति में ठहरना चाहें, उतना समय, उस स्थिति में संगठित रूप में स्थित हो जाएं, संगठित रूप में सबके संकल्प रूपी अंगुली एक हो। जब तक संगठन की यह प्रैक्टिस नहीं है, तब तक सिद्धि नहीं होगी। संगठन में अभी ऑर्डर हो कि पाँच मिनट के लिए व्यर्थ संकल्प बिल्कुल समाप्त कर बीजरूप पॉवरफुल स्थिति में एकरस स्थित हो जाओ, तो ऐसा अभ्यास है? ऐसे नहीं कोई मनन करने की स्थिति में हो, कोई रूहरिहान कर रहा हो और कोई अव्यक्त स्थिति में हो। ऑर्डर है बीजरूप होने का और कर रहे हैं रूहरिहान तो ऑर्डर नहीं माना ना! यह अभ्यास तब होगा जब पहले व्यर्थ संकल्पों की समाप्ति करेंगे। हलचल होती ही व्यर्थ संकल्पों की है। इन व्यर्थ संकल्पों की समाप्ति के लिए, अपने संगठन को शक्तिशाली एकमत बनाने के लिए कौनसी शक्ति चाहिए? इसके लिए एक तो फेथ (विश्वास), दूसरासमाने की शक्ति चाहिए। संगठन को जोड़ने का धागा हैफेथ। किसी ने जो कुछ किया, मानो राँग भी किया, लेकिन संगठन प्रमाण वा अपने संस्कारों प्रमाण समय प्रमाण उसने जो किया उसका भी जरूर कोई भावअर्थ होगा। संगठित रूप में जहाँ सर्विस है, वहाँ उसके संस्कारों को भी रहमदिल की दृष्टि से देखते हुए, संस्कारों को सामने रख इसमें भी कोई कल्याण होगा, इसको साथ मिलाकर चलने में ही कल्याण है। ऐसा फेथ जब संगठन में एक दूसरे के प्रति हो तब ही सफलता हो सकती है। पहले से ही व्यर्थ संकल्प नहीं चलाने चाहिए। जैसे कोई अपनी गलती को महसूस भी करते हैं लेकिन उसको कभी फैलायेंगे नहीं बल्कि उसे समायेंगे। दूसरा उसको फैलायेगा तो भी बुरा लगेगा। इसी प्रकार दूसरे की गलती को भी अपनी गलती समझ फैलाना नहीं चाहिए। व्यर्थ संकल्प नहीं चलाने चाहिए बल्कि उन्हें भी समा देना चाहिए। इतना एकदो में फेथ हो! स्नेह की शक्ति से ठीक कर देना चाहिए। जैसे लौकिक रीति भी घर की बात बाहर नहीं करते हैं, नहीं तो इससे घर को ही नुकसान होता है। तो संगठन में साथी ने जो कुछ किया उसमें जरूर रहस्य होगा, यदि उसने राँग भी किया हो, तो भी उसको परिवर्तन कर देना चाहिए। यह दोनों प्रकार के फेथ रखकर एकदूसरे के सम्पर्क में चलने से, संगठन की सफलता हो सकती है, इसमें समाने की शक्ति ज्यादा चाहिए। व्यर्थ संकल्पों को समाना है। बीते हुए संस्कारों को कभी भी वर्तमान समय से टैली (मिलान) नहीं करो अर्थात् पास्ट को प्रेजेन्ट नहीं करो। जब पास्ट को प्रेजेन्ट में मिलाते हो तब ही संकल्पों की क्यू लम्बी हो जाती है और जब तक यह व्यर्थ संकल्पों की क्यू है, तब तक संगठित रूप में एकरस स्थिति हो नहीं सकती।

“A mahavir means a special soul. What is the speciality of the gathering of special souls? At the present time, the speciality of special souls should be of everyone having a constant and focused stage at the same time, that is, you should all simultaneously be able to stabilise in a particular stage for as long as you want. Let everyone’s finger of thought collectively be the same. Until the gathering has this practice, it cannot achieve success. If you were now to receive an order, to finish all waste thoughts for five minutes and become stable in a constant, powerful stage, do you have such a practice? Let it not be that some become stable in the stage of churning, some in having a heart-to-heart conversation and others would be in an avyakt stage. If you receive an order to become stable in the seed stage and you begin to have a heart-to-heart conversation instead, that is not obeying an order, is it? Only when you first finish all waste thoughts will you be able to practise this. Upheaval takes place because of waste thoughts. Therefore, what particular power do you need to make your gathering powerful and united, through which all waste thoughts would finish? For this, you need faith and the power to accommodate. The thread to connect the gathering is faith. Even if someone has done something wrong, whatever he did, according to his sanskars and the time, was significant according to the gathering. There is benefit, wherever there is a collective form of service being done, when you move along whilst seeing the sanskars of others with your merciful vision and not keeping their sanskars in front of you. Only when all in the gathering have such faith in one another can there be success. Do not have waste thoughts beforehand. Some souls may even be able to realise their own mistakes, but they would not spread those mistakes around: they would instead merge them within themselves. If others were to spread the knowledge of those mistakes of theirs, they would feel bad about it. In this way, consider the mistake of others to be your own and not spread them around. Do not create waste thoughts but instead accommodate their mistakes. Let there be that much faith in one another. You should be able to put everything right with the power of love. In a worldly way, people do not speak about things in their own home to others outside, because it only brings a loss to their own home. Within a gathering, whatever your companion did, there must definitely be some significance in that. Even if he has done something wrong, even then you should transform him. Interact with one another having both of these types of faith; only then will there be success in the gathering. For this, you need the power to accommodate to a greater extent. You have to merge waste thoughts. Never compare the sanskars of the past with those of the present time, that is, do not make the past your present. It is when you mix the present with the past that you create a long queue of waste thoughts. Then, as long as there is that queue of waste thoughts, there cannot be a stable, united stage in the gathering.”

 

दूसरे की गलती सो अपनी गलती समझनायह है संगठन को मजबूत करना। यह तब होगा जब एकदूसरे में फेथ होगा। परिवर्तन करने का फेथ या कल्याण करने का फेथ, इसमें समाने की शक्ति जरूर चाहिए। देखा और सुना उसको बिल्कुल समाकर, वही आत्मिक दृष्टि और कल्याण की भावना रहे।

To consider the mistakes of someone else to be your own is to strengthen the gathering. This will only happen when you have faith in one another – the faith to bring about transformation and to bring benefit. Therefore, you definitely need the power to accommodate. Whatever you see or hear, accommodate that completely within yourself and then have the same spiritual vision and benevolent feelings.”

 

अभी रहम की भावना कम रहती है क्योंकि आत्मिक स्थिति का अभ्यास कम है।

At present, you do not have very much mercy, and the practice of the soul-conscious stage is therefore also lacking.”

 

सामना करने की शक्ति ब्राह्मण परिवार के आगे यूज़ नहीं करनी है। वो माया के आगे यूज़ करनी है। परिवार से सामना करने की शक्ति यूज़ करने से संगठन पॉवरफुल नहीं होता।

You mustn’t use the power to face in any Brahmin gathering; you have to use this power to face to confront Maya. When you use the power to face with the family, the gathering does not become powerful.”

 

संगठित रूप में आप ब्राह्मण बच्चों की आपस के सम्पर्क की भाषा भी अव्यक्त भाव की होनी चाहिए। जैसे फरिश्ते अथवा आत्मायें आत्माओं से बोल रही हैं।

Let the language you use in any gathering of Brahmin children be that of avyakt feelings – as though angels are speaking to angels, souls to souls. Do not accept in your thoughts anyone’s mistakes you may have heard about, and do not make others accept them either.”

 

Link to the Original Vaani:

https://youtu.be/Fzx-QAnOz20

×