Advanced, Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, The Four Yuga (Age) Cycle, आत्मा | Soul, उतरती कला और चढ़ती कला | Ascension and Descension, जन्मों का चक्र | Birth Cycle, ड्रामा | Drama, परमात्मा | शिव बाबा | Supreme Soul | Shiv Baba, सतो रजो तमो | Sato Rajo Tamo, सृष्टि चक्र | World Cycle
4th September 2026
(1) “मीठे बच्चे – इस बेहद के ड्रामा में हीरो हीरोइन का पार्ट तुम्हारा है, बाप का नहीं, बाप के पास सिर्फ पतितों को पावन बनाने का हुनर है”
“Sweet children, you, and not the Father, have the parts of heroes and heroines in this unlimited drama. Only the Father has the skill of purifying the impure.”
(2) प्रश्नः-
ब्रह्मा के चित्र को देख जो प्रश्न उठाते हैं, उन्हें कौन सा राज़ समझाना है?
उत्तर:-
उन्हें समझाओ कि यह आदि सो अन्त वाली आत्मा है। जो फर्स्ट प्रिन्स श्रीकृष्ण है, उनके ही लास्ट जन्म में बाप आते हैं। यह पतित तन है, इन्हें ही पावन बनना है। यह कोई भगवान नहीं। भगवान तो एवर-प्योर है। उसने इनके तन का आधार लिया है।
Question:
What significance should you explain to those who object when they see the picture of Brahma?
Answer:
Explain to them that he is the soul who plays a part from the beginning to the end. The Father enters the body of the one who was the first Prince Shri Krishna. He enters him in his last birth. This is an impure body and it has to become pure. He is not God. God is ever pure. He takes the support of this body.
(3) बाप ने बच्चों को समझाया है कि शान्ति के लिए कोई बाहर दर-दर धक्का नहीं खाना है। जैसे हठयोगी संन्यासी समझते हैं – गृहस्थ व्यवहार में रहते शान्ति मिल नहीं सकती। शान्ति जंगल में मिलती है। परन्तु बाप समझाते हैं शान्ति वहाँ भी नहीं मिल सकती। इस पर एक कहानी वा दृष्टान्त सुनाते हैं कि रानी के गले में हार पड़ा था और ढूँढती थी बाहर…. ऐसे शान्ति तो तुम्हारे गले में पड़ी है। बाहर कहाँ ढूँढते हो। बाप आकर समझाते हैं बच्चे, तुम आत्मा का स्वधर्म है ही शान्त। यह शरीर तो तुम्हारी कर्मेन्द्रियां हैं, जिससे तुमको पार्ट बजाना पड़ता है। आत्मा तो अविनाशी है। आत्मा कोई छोटी-बड़ी नहीं होती है, न विनाश होती है। हाँ आत्मा पतित बनती है, इनको ही पावन बनना होता है। आत्मा को पहले किशोर शरीर मिलता है फिर युवा, बृद्ध होता है। आत्मा तो है ही एकरस। पहले-पहले तो आत्मा को जानना होता है। मैं आत्मा ही बैरिस्टर आदि बनता हूँ। इसको कहा जाता है – आत्म-अभिमानी भव। बाप समझाते हैं बच्चे तुम देह-अभिमानी बन पड़े हो इसलिए अपने को शरीर समझ लेते हो, यह भूल जाते हो कि मैं आत्मा हूँ, यह मेरा शरीर है। तो अपने को रियलाइज करना है।
The Father has explained to you children that you mustn’t stumble around outside, from door to door, for peace. Hatha yogi sannyasis believe that they can’t find peace while living with their families at home and that they can only find it in the forests. However, the Father explains that, even there, they cannot find peace. There is a story or an example about this: A queen was searching everywhere for the necklace that was around her neck. In the same way, peace is around your necks. Why are you searching for it outside? The Father comes and explains: Children, the original dharma of you souls is peace. These bodies are your physical organs through which you play your parts. Souls are imperishable. Souls never become larger or smaller and are never destroyed. Yes, souls do become impure and do have to be purified. Souls at first receive small bodies, which grow into the bodies of youths, and those bodies continue to grow older. Souls are constant. You first have to know about souls. I, the soul, become a barrister, etc. This is called being soul conscious. The Father explains: Children, you have become body conscious. This is why you consider yourselves to be bodies. You forget that you are souls and that these are your bodies. You have to realise yourselves.
(4) 84 जन्म भी आत्मा लेती है। अभी बाप ने समझाया है जो ब्राह्मण बने हैं वही फिर देवता बनने वाले हैं। ऐसे भी नहीं कि सब 84 जन्म लेते हैं। कोई पहले आयेगा, कोई 50-100 वर्ष बाद भी आते रहेंगे। कोई के 80-82, कोई के कितने जन्म होंगे। मनुष्य तो 84 लाख जन्म कह देते हैं, इनसे भी सैटिस्फाई नहीं होते हैं फिर कह देते कण-कण में भगवान है।
It is souls who take 84 births. The Father has now explained: Those who have become Brahmins are then going to become deities. It isn’t that everyone will take 84 births. Some will come at the beginning and others will continue to come after 50 or 100 years. Some will take 80 or 82 births. Others will take a different number of births. People speak of 8.4 million births, but they are not even satisfied with that and so they say that God is in every particle.
(5) अब भगवान कहते हैं कि मैं किसी मनुष्य तन में भी नहीं हूँ तो जानवर, पत्थर ठिक्कर कण-कण में कैसे होगा। बाप ने समझाया है नम्बरवन ही लास्ट नम्बर में तमोप्रधान बनते हैं। मैं खुद कहता हूँ कि मैं बहुत जन्मों के अन्त में साधारण तन में प्रवेश करता हूँ। जिसने पूरे 84 जन्म लिए हैं वह तो जरूर पतित होगा। पावन तो हो नहीं सकता। बाप खुद कहते हैं पहले नम्बर में है श्रीकृष्ण, फर्स्ट प्रिन्स। श्री नारायण तो बाद में बनता है, जब बड़ा होता है। वह भी 20-25 वर्ष कम हो जाते हैं। उनके भी पूरे 84 जन्म नहीं कहेंगे। नम्बरवन है श्रीकृष्ण। भल वही फिर स्वयंवर बाद नारायण बनते हैं। परन्तु हिसाब तो बच्चों को करना है ना। पूरे 84 जन्म, 5 हजार वर्ष श्रीकृष्ण के ही कहेंगे। तो बाप बैठ समझाते हैं मैं कल्प-कल्प उसी ही तन में आता हूँ, जिसका आदि से लेकर अन्त तक पार्ट है। दूसरे कोई में आ नहीं सकता हूँ। हिसाब है ना। ब्रह्मा ही पहला नम्बर ठहरा। मैं और कोई में आ कैसे सकता। तुमसे बहुत लोग पूछते हैं सिर्फ एक ही ब्रह्मा में क्यों आते हैं! परन्तु यह हिसाब है ना। यह समझने की बातें हैं। गाया भी हुआ है ब्रह्मा द्वारा स्थापना करते हैं। विष्णु वा शंकर द्वारा स्थापना नहीं करते। यह और कोई का काम नहीं है। मनुष्य रचता और रचना को नहीं जानते हैं। यह भी ड्रामा में नूँध है। बनी बनाई बन रही… चिंता ताकी कीजिये… यह अभी की बात है, जो होनी है वही होती है। वह बदल नहीं सकती। आज जो कुछ होता है फिर 5 हजार वर्ष बाद होगा। बाबा ने समझाया भी था – कोई भी बात ऐसी देखो तो बोलो यह कोई नई बात नहीं। 5 हजार वर्ष पहले भी हुआ था। एकदम ऐसा लिख दो। फिर भल वह आकर पूछे, लिखने में कोई हर्जा नहीं है। यह लड़ाई पहले लगी थी, नथिंग न्यू।
God now says: I am not in a human body (I do not have a human body), so how can I be in an animal or stone or particle, etc? The Father has explained that the number one soul then becomes tamopradhan by the end. I Myself tell you that I enter an ordinary body at the end of his many births. He has taken the full 84 births and so he would definitely be impure. He cannot be pure at this time. The Father Himself says: Shri Krishna is the number one, first prince. He becomes Shri Narayan later on, when he is older; maybe 20 to 25 years less. You cannot say the full 84 births for them (Lakshmi and Narayan) either. Shri Krishna is number one and he then becomes Narayan after his marriage. However, you children have to keep an account. Only Shri Krishna is said to take the full 84 births in 5000 years. The Father sits here and explains: Every cycle, I enter the same body of the one who plays a part from the beginning to the end. I cannot enter anyone else’s body. There is this account. Brahma is number one. How could I enter anyone else’s body? Many people ask you: Why does God only come in the body of Brahma? However, there is this calculation. These matters have to be understood. It is remembered that establishment takes place through Brahma. Establishment is not carried out through Vishnu or Shankar. It is not anyone else’s task. People neither know the Creator nor the creation and this too is fixed in the drama. That which is predestined is taking place, and so why should you worry about anything? That refers to this time. Whatever has to happen will happen and nothing in that can be changed. Whatever happens today will happen again after 5000 years. Baba has explained that whenever you see something, say: “It is nothing new; it also happened 5000 years ago.” Write this clearly and let people come and ask you about it. There is nothing wrong in writing this. This war, too, took place before. It is nothing new.
(6) यह वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी रिपीट होती रहती है। अब फिर से आदि सनातन देवी-देवता धर्म की स्थापना हो रही है। जिनके 84 जन्म पूरे हुए हैं वही पहले नम्बर में लक्ष्मी-नारायण बनेंगे। यह सब राज़ बाप ही बैठ समझाते हैं। बाप कहते हैं – मैं मनुष्य सृष्टि का बीजरूप हूँ, इनको उल्टा झाड़ कहा जाता है। इस कल्प वृक्ष की आयु 5 हजार वर्ष है। स्वास्तिका में 4 भाग एक जैसे देखेंगे। युग भी इक्वल हैं, उसमें फ़र्क नहीं पड़ता।
The history and geography of the world continue to repeat. The original, eternal deity dharma is once again being established. Those who have taken the full 84 births will become the number one Lakshmi and Narayan. Only the Father sits here and explains all of these secrets. The Father says: I am the Seed of the human world tree. This is called an inverted tree. The duration of this kalpa tree is 5000 years. In the swastika, you see four equal parts. The ages are also equal; there can be no difference.
(7) मनुष्य पावन बन मुक्ति-जीवनमुक्ति में तो जा नहीं सकते। कुछ भी करें परन्तु वापिस घर जा नहीं सकते। आत्मा को अपना घर और बाप का घर भूल गया है। आत्मा अपने को ही भूल देह-अभिमानी बन पड़ी है। फिर मन्दिरों में जाकर महिमा गाते हैं। आप सर्वगुण सम्पन्न, हम नींच पापी हैं। अपनी ग्लानी करते हैं। बाप तो कभी पुजारी नहीं बनते।
Human beings cannot become pure and go into liberation or liberation-in-life. No matter what they do, they cannot return home. Souls have forgotten their home and the Father’s home. Souls have forgotten themselves and have become body conscious. People go to temples and sing the praise: You are full of all virtues and we are degraded sinners. They defame themselves. The Father never becomes a worshipper.
(8) यह भी समझाया गया है भारत में जब रावण राज्य शुरू होता है तो ऐसे नहीं और धर्मों में भी रावणराज्य हो गया। नहीं, उनको तो अपने समय पर सतो रजो तमो में आना ही है। यह कहानी सारी भारत पर है। वह तो बाईप्लाट हैं। बाप बीच में ही आते हैं। भारत जब तमोप्रधान बन जाता है तो फिर सारा झाड़ तमोप्रधान बन जाता है। उनको भी सुख दु:ख भोगना है। झाड़ में नये-नये पत्ते निकलते हैं। वह बड़े शोभनिक होते हैं। नयों को फिर सतो रजो तमो में जरूर आना है। पिछाड़ी में जो आते हैं उनका कुछ मान रहता है। एक जन्म में भी सतो रजो तमो से पास कर सकते हैं, परन्तु उनकी कोई वैल्यु नहीं रहती। वैल्यु तो उनकी है जो हीरो-हीरोइन का पार्ट बजाते हैं। ऐसे नहीं कहेंगे बाबा ही हीरो-हीरोइन का पार्ट बजाते हैं। बाबा के लिए नहीं कह सकते हैं। वह तो आकर पतितों को पावन बनाते हैं। खुद पतित नहीं बनते हैं। तुम पतित से पावन बनने की मेहनत करते हो। श्रीमत पर राजयोग से ही राज्य लिया था। अभी तुम फिर ले रहे हो। बाबा कहते हैं – मैं तो राज्य नहीं करता हूँ, तुमको राजाओं का राजा बनाता हूँ।
It has also been explained that when Ravan’s kingdom begins in Bharat, it isn’t that Ravan’s kingdom is in other religions. No, they have to go through the stages of sato, rajo and tamo in their own time. This story is based on Bharat. Those are “by-plots”. The Father comes in the middle. After Bharat becomes tamopradhan, the whole tree becomes tamopradhan. They all have to experience happiness and sorrow. The new leaves that emerge on the tree are very beautiful. New ones also definitely have to go through the stages of sato, rajo and tamo. Those who come at the end are given some respect. They pass through the stages of sato, rajo and tamo even in one birth, but they have no value. Those who play the parts of a hero or heroine have value. It isn’t that only Baba plays a part of a hero and heroine. This cannot be said of Baba. He comes and purifies the impure. He doesn’t become impure Himself. You are making effort to become pure from impure. You claimed your kingdom by following the shrimat of Raja Yoga. You are now receiving it once again. Baba says: I do not rule the kingdom, but I make you into the kings of kings.
(9) अब तुम्हारी बुद्धि में है कि हम 84 जन्मों में कैसे आते हैं। पहले अच्छा जन्म फिर उतरते आयेंगे। दुनिया की भी उतरती कला होती है। मनुष्यों की बुद्धि सतो, रजो, तमो बनती है। सतयुग से फिर थोड़ी-थोड़ी उतरती कला शुरू हो जाती है। चढ़ती कला तेरे भाने सर्व का भला। सर्व का सद्गति दाता तो एक बाप है ना। वो गुरू लोग तो सिर्फ शास्त्र सुनाते हैं। सुनते-सुनते गिरते ही आये हैं। बेहद का बाप आकर बच्चों से पूछते हैं, मैं तुमको इतना साहूकार बनाकर गया, इतने हीरे-जवाहरों के महल देकर गया, वह सब कहाँ गये? लौकिक बाप बच्चों को पैसे देते हैं लेकिन बच्चे पैसा बरबाद कर देते हैं तो बाप बुलाकर पूछते हैं तुमने इतना पैसा कहाँ बरबाद किया? बच्चों के पास पैसे होने से उड़ाते बहुत हैं।
It is now in your intellects how you have been around the cycle of 84 births. The first birth will be good and you will then continue to come down. The world also goes through the stage of descent. The intellects of human beings become sato, rajo and tamo; the degrees continue to decrease, little by littlem from the golden age. It is said: There are the stages of ascent and descent. It is only because of you that there is benefit for everyone. The Bestower of Salvation for All is the one Father. Those gurus only relate scriptures. While listening to those, you have continued to come down. The unlimited Father comes and asks you children: I made you so wealthy and gave you so many palaces studded with diamonds and jewels and then left. What happened to all of that? When a worldly father gives money to his children and they waste it, he would ask them: “How did you waste all that money?” When children have money, they spend it unnecessarily on useless things.
(10) बाप कहते हैं – मैं कल्प पहले मुआफिक आकर राजयोग सिखलाता हूँ। कल्प-कल्प ब्रह्मा के ही तन में आता हूँ। तुमको ब्राह्मण जरूर बनना है। यज्ञ में ब्राह्मण तो जरूर चाहिए ना। यह है राजस्व अश्वमेध अविनाशी ज्ञान यज्ञ। इस रथ को स्वाहा करना है। अश्व इस रथ को कहा जाता है। राजस्व, स्वराज्य के लिए यह सब अश्व (शरीर) इसमें स्वाहा होने हैं। आत्मा तो स्वाहा नहीं होगी। आत्मायें हिसाब-किताब चुक्तू कर चली जायेंगी। फिर नयेसिर सबका पार्ट शुरू होगा। इनको कहा जाता है हिस्ट्री-जॉग्राफी रिपीट। बाप आते ही है नई दुनिया स्थापन कर पुरानी दुनिया खलास करने। यह एक ही महाभारत लड़ाई है, जो शास्त्रों में गाई हुई है। तो समझाना चाहिए – इस लड़ाई से यह स्वर्ग के द्वार खुलते हैं, इसलिए इनका गायन शास्त्रों में है।
The Father says: I come exactly as I did in the previous cycle and teach you Raja Yoga. I enter the body of Brahma every cycle. You definitely have to become Brahmins. Brahmins are definitely needed for a sacrificial fire. This sacrificial fire is of this imperishable knowledge in which the horse is sacrificed for self-sovereignty. This chariot has to be sacrificed. This chariot is called a horse. All the horses, that is, the bodies, are going to be sacrificed into this fire for self-sovereignty. Souls cannot be sacrificed. Souls will leave after settling their accounts and everyone’s part will then begin anew. This is called the repetition of history and geography. The Father comes to establish the new world and destroy this old world. There is just this Mahabharat War that is remembered in the scriptures. You should explain that the gates to heaven open through this war. This is why it is remembered in the scriptures.
(11) बीती बातों का कभी भी चिन्तन नहीं करना है। जो बात बीत गई, नथिंग न्यु समझ भूल जाना है।
Don’t worry about things of the past. Forget whatever has happened by considering it to be nothing new.
(12) प्रवृत्ति में पहले वृत्ति से पवित्र वा अपवित्र बनते हो। यदि वृत्ति को सदा एक बाप के साथ लगा दो, एक बाप दूसरा न कोई – ऐसी ऊंची वृत्ति रहे तो प्रवृत्ति प्रगति का साधन बन जायेगी। वृत्ति ऊंची और श्रेष्ठ है तो चंचल नहीं हो सकती। ऐसी श्रेष्ठ वृत्ति द्वारा प्रगति करते हुए गति-सद्गति को सहज ही पा लेंगे। फिर सब कम्पलेन कम्पलीट हो जायेंगी।
In a household you first of all either become pure or impure with your attitude. If you always connect your attitude to the one Father, if you belong to the one Father and none other, if you have such an elevated attitude, your household will then become a means for your making progress. If your attitude is elevated, it cannot then become mischievous. By making progress with such an elevated attitude, you will easily receive liberation and salvation. All complaints will then be completed (finish).
(13) अगर पवित्रता स्वप्न मात्र भी हिलाती है तो निश्चय का फाउण्डेशन कच्चा है।
If your purity is shaken, even in your dreams, it means your foundation of faith is weak.
Link to the Original Video: https://youtu.be/vBUFpRD01Q4