Advanced, Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, आत्मा | Soul, ओम् शान्ति | Om Shanti, तीन वतन | Three Realms, परमात्मा | शिव बाबा | Supreme Soul | Shiv Baba, ब्रह्मा बाबा | Brahma Baba, श्रीमत | Shrimat
12th September 2026
(1) ओम् शान्ति का अर्थ तो रूहानी बाप ने समझाया है। ओम् माना अहम् आत्मा हूँ और मेरा शरीर है। आत्मा तो देखने में नहीं आती है। यह समझ में आता है – मैं आत्मा हूँ, यह मेरा शरीर है। आत्मा में ही मन-बुद्धि है। शरीर में बुद्धि नहीं है। आत्मा में ही संस्कार अच्छे वा बुरे रहते हैं। मुख्य है आत्मा। उस आत्मा को कोई देख नहीं सकते हैं। शरीर को आत्मा देखती है। आत्मा को शरीर नहीं देख सकता। जान सकते हैं कि आत्मा निकल जाती है तो शरीर जड़ हो जाता है। आत्मा देखी नहीं जाती है, शरीर देखा जाता है। वैसे ही आत्मा का जो फादर है, जिसको ओ गॉड फादर कहते हैं, वह भी देखने में नहीं आते हैं। उनको समझा जा सकता है, जाना जा सकता है। आत्मायें सब ब्रदर्स हैं।
The spiritual Father has explained the meaning of ‘Om shanti’. Om means “I am a soul and this is my body”. The soul is not visible. You understand that each of you is a soul and that this is my body. A mind and intellect are in each soul; the intellect is not in the body. Good and bad sanskars are in the soul. The soul is the main thing. No one can see a soul. The soul sees the body, but the body can’t see the soul. It can be known when a soul leaves his body, because the body becomes non-living. The soul cannot be seen, but the body can. Similarly, it is not possible to see the Father of souls, the One to whom people say, “O God, the Father!” He can be realised and understood. All souls are brothers.
(2) आत्माओं का बाप सभी का एक है, उनको देख नहीं सकते। तो बाप आये हैं पुरानी दुनिया को नया बनाने। नई दुनिया सतयुग थी, यह पुरानी दुनिया कलियुग है। इनको अब बदलना है। जैसे पुराना घर खत्म हो नया घर बनता है। वैसे यह पुरानी दुनिया खलास होनी है। सतयुग के बाद त्रेता, द्वापर, कलियुग फिर सतयुग आना जरूर है। वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी रिपीट होनी है। सतयुग में होता है देवी-देवताओं का राज्य। आधाकल्प चलता है सूर्यवंशी और चन्द्रवंशी। उनको कहा जाता है लक्ष्मी-नारायण की डिनायस्टी, राम-सीता की डिनायस्टी। तो यह सहज है ना। फिर द्वापर, कलियुग में और धर्म आते हैं। फिर देवी-देवतायें जो पवित्र थे, वह अपवित्र बन जाते हैं। इनको कहा जाता है रावण राज्य। रावण को वर्ष-वर्ष जलाते हैं, परन्तु जलता ही नहीं है। यह है सबका बड़ा दुश्मन, इसलिए उनको जलाने की रसम पड़ गई है।
The Father of all souls is One, but He cannot be seen. The Father has come to make the old world new. The new world was the golden age, whereas this old world is the iron age. It now has to change. Just as an old home is demolished and a new one built, so this old world is to be destroyed. After the golden age, there will be the silver, copper and iron ages and then the golden age will definitely come again. The world history and geography have to repeat. In the golden age there is the kingdom of deities. The sun and moon dynasties continue for half a cycle. They are called the dynasties of Lakshmi and Narayan and Rama and Sita. So, this is easy. All the other religions then come during the copper and iron ages. The deities who were pure became impure. This is called the kingdom of Ravan. People burn an effigy of Ravan every year, but he is never really burnt. He is the biggest enemy of everyone, and this is why there is the custom of burning his effigy.
(3) अब यह कौन बैठ समझाते हैं? पतित-पावन बाप, शिवबाबा ब्रह्मा दादा। बाबा हमेशा सही करते हैं – बापदादा। प्रजापिता ब्रह्मा भी तो सबका होगा, जिसको एडम कहा जाता है। उनको ग्रेट-ग्रेट ग्रैन्ड फादर कहा जाता है। मनुष्य सृष्टि में प्रजापिता हुआ। प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा ब्राह्मण फिर ब्राह्मण सो देवी-देवता बनते हैं। देवता, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र बन जाते हैं, इनको कहा जाता है प्रजापिता ब्रह्मा, मनुष्य सृष्टि का बड़ा। प्रजापिता ब्रह्मा के कितने ढेर बच्चे हैं। बाबा-बाबा कहते रहते हैं। यह है साकार बाबा। शिवबाबा है निराकार बाबा। गाया भी जाता है प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा नई मनुष्य सृष्टि रचते हैं। यह है पतित दुनिया रावण राज्य। अब रावण की आसुरी दुनिया खत्म हो जायेगी, उसके लिए यह महाभारत लड़ाई है। फिर सतयुग में इस रावण दुश्मन को कोई जलायेंगे ही नहीं। रावण होगा ही नहीं। रावण ने ही यह दु:ख की दुनिया बनाई है। ऐसे नहीं जिनके पास पैसे बहुत हैं, बड़े-बड़े महल आदि हैं वह स्वर्ग में हैं। बाप समझाते हैं भल किसके पास करोड़ हैं, परन्तु शान्ति नहीं है, पैसे आदि तो सब मिट्टी में मिल जाने वाले हैं। नई दुनिया में फिर नई खानियां निकलती हैं, जिससे नई दुनिया के महल आदि सारे बनाये जाते हैं। यह पुरानी दुनिया अब खत्म होनी है। सतयुग में है वाइसलेस सम्पूर्ण निर्विकारी। वहाँ बच्चे योगबल से पैदा होते हैं। विकार वहाँ होता ही नहीं। न देह-अभिमान, न क्रोध, न काम। 5 विकार होते ही नहीं इसलिए वहाँ कब रावण को जलाते ही नहीं। यहाँ तो रावण राज्य है, इसलिए सब पुकारते हैं हे पतित-पावन आओ। वह तो लिबरेटर भी है, सबका दु:ख हर्ता है। अभी सब रावण राज्य में हैं। बाप को आकर छुड़ाना पड़ता है।
अब बाप कहते हैं तुम पवित्र बनो। यह पतित दुनिया खत्म होनी है, जो श्रीमत पर चलेंगे वह श्रेष्ठ देवी-देवता बनेंगे। विनाश तो होगा, सब खत्म हो जायेंगे। बाकी कौन बचेंगे? जो श्रीमत पर पवित्र रहते हैं, वही बाप की मत पर चल विश्व की बादशाही का वर्सा पाते हैं। इन लक्ष्मी-नारायण का राज्य था ना। अभी तो रावण राज्य है जो खत्म होना है। सतयुगी रामराज्य स्थापन होना है। राम वह सीता वाला नहीं। लंका तो यह सारी दुनिया है, इसमें रावण का राज्य है।
Who explains all of this? The Purifier Father, Shiv Baba and Brahma Dada. Baba always signs ‘BapDada’. Prajapita Brahma, who is called Adam, is the father of everyone. He is called the great-great-grandfather. He is the Father of all Humanity. Brahmins are created through Prajapita Brahma and they then become deities. They become deities, then warriors, merchants and then shudras. This one is called Prajapita Brahma. The head of the human world, Prajapita Brahma, has so many children. They continue to call him, “Baba, Baba!” This one is the corporeal Baba. Shiv Baba is the incorporeal Baba. It is remembered that a new human world is created through Prajapita Brahma. This is an impure world, the kingdom of Ravan. The devilish world of Ravan is now to be destroyed and there will be the Mahabharat War for that. Then, in the golden age, no one will burn an effigy of that enemy Ravan; Ravan won’t exist there. It is Ravan who created this world of sorrow. It isn’t that those who have a lot of wealth and huge palaces, etc. are in heaven. The Father explains: Although someone may have millions, he doesn’t have peace, and all that money, etc. is going to turn to dust. New mines will emerge in the new world from which all the palaces, etc. of the new world will be built. This old world is now to be destroyed. In the golden age they are viceless, completely viceless. Children there are born with the power of yoga. Vices don’t exist there. There is neither body consciousness nor anger or lust. The five vices don’t exist there. This is why they never burn Ravan there. Here, it is the kingdom of Ravan and that is why everyone calls out: O Purifier, come! He is the Liberator and the Remover of Sorrow for everyone. Everyone is now in the kingdom of Ravan. The Father has to come to liberate you.
The Father says: Become pure! This impure world will be finished. Those who follow shrimat will become elevated deities. Destruction will take place and everything will be destroyed. Who will be saved? Those who become pure by following shrimat. They are the ones who claim the inheritance of the sovereignty of the world by following the Father’s directions. There used to be the kingdom of Lakshmi and Narayan. It is now the kingdom of Ravan and it is to be destroyed. The golden-aged kingdom of Rama has to be established. It isn’t the Rama who belongs to Sita. They have written many useless things in the scriptures. The whole world is Lanka and all of it is the kingdom of Ravan.
(4) अपने को आत्मा समझ मुझ बाप को याद करो तो तुम तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जायेंगे, तुम मेरे पास चले आयेंगे। तुम मेरे गले की माला बन फिर विष्णु के गले की माला बन जायेंगे। माला में ऊपर हूँ मैं। फिर युगल है ब्रह्मा-सरस्वती। वही सतयुग के महाराजा-महारानी बनते हैं। उन्हों की फिर सारी माला है जो नम्बरवार गद्दी पर बैठते हैं। मैं भारत को इन ब्रह्मा-सरस्वती और ब्राह्मणों द्वारा स्वर्ग बनाता हूँ। जो मेहनत करते हैं, उन्हों के फिर यादगार बनते हैं। आत्माओं का रहने का स्थान है परमधाम, जिसको ब्रह्माण्ड भी कहते हैं। हम सब आत्मायें वहाँ स्वीट होम में रहने वाली हैं – बाप के साथ। वह है शान्तिधाम, मनुष्य चाहते हैं – हम मुक्तिधाम में जायें। परन्तु वापिस कोई जा नहीं सकते। सबको पार्ट में आना ही है। तब तक बाप तुमको तैयार करते रहते हैं। तुम तैयार हो जायेंगे तो वहाँ जो भी आत्मायें हैं, वह सब आ जायेंगी, फिर खलास। तुम जाकर नई दुनिया में राज्य करेंगे फिर नम्बरवार चक्र चलेगा।
Consider yourselves to be souls and remember Me, your Father, and you will change from tamopradhan and become satopradhan. You will then come to Me. You will become a garland around My neck and then become a garland around the neck of Vishnu. I am at the top of the rosary, and then there is the couple, Brahma and Saraswati. They become the emperor and empress of the golden age. The whole rosary sits on the throne, numberwise. I make Bharat into heaven through Brahma, Saraswati and the Brahmins. Memorials are created of those who make effort. The place of residence of souls is the supreme abode, which is also called Brahmand. All of us souls reside there, in the sweet home, with the Father. That is the land of peace. People want to go to the land of liberation, but no one can return home. Everyone has to come to play his part. Until then, the Father continues to prepare you. When you have become ready, all the souls who are now up there will come down here and everything will then come to an end. You will then go and rule in the new world; you will enter the cycle numberwise.
(5) यह जो ब्रह्मा है, जिसमें बाप बैठ वर्सा देते हैं, इनका भी शरीर छूट जायेगा। आत्माओं को बैठ जो आत्माओं का बाप है वह सुनाते हैं, वही पतित-पावन है। मनुष्य; मनुष्य को पावन बना नहीं सकेंगे। जो खुद ही मुक्त नहीं हो सकते वह औरों को फिर कैसे करेंगे। वह तो सब भक्ति सिखलाने वाले अनेक गुरू हैं। कोई कहेंगे फलाने की भक्ति करो, कोई कहेंगे शास्त्र सुनो। अनेकानेक मत-मतान्तर हैं,
This Brahma, in whom the Father sits and gives you your inheritance, will also leave his body. Only the Father of souls speaks to souls. Only He is the Purifier. Human beings cannot purify human beings. How could those who cannot be liberated themselves liberate others? All of those innumerable gurus are those who teach devotion. Some say: “Perform devotion of so-and-so”, whereas others tell you to listen to the scriptures. There are so many different ideas and opinions.
(6) जो बच्चे एक सर्वशक्तिमान् बाप के स्नेही बनकर रहते हैं वे सर्व आत्माओं के स्नेही स्वत: बन जाते हैं। इस गुह्य रहस्य को जो समझ लेते वह राजयुक्त, योगयुक्त वा दिव्यगुणों से युक्तियुक्त बन जाते हैं। ऐसी राज़युक्त आत्मा सर्व आत्माओं को सहज ही राज़ी कर लेती है। जो इस राज़ को नहीं जानते वे कभी अन्य को नाराज़ करते और कभी स्वयं नाराज रहते हैं इसलिए सदा स्नेही के राज़ को जान राजयुक्त बनो।
The children who remain loving to the Almighty Authority automatically become loving to all souls. Those who understand the deep significance of this become raazyukt, yogyukt and yuktiyukt with divine virtues. Such raazyukt souls easily please all souls. Those who do not know this secret upset other souls sometimes and sometimes become upset themselves. Therefore, know this secret of being constantly loving and become raazyukt.
Link to the Original Video: https://youtu.be/zhlEV1XgShs