Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

1st July 2026

अब यह तो बच्चे जानते हैं कि आत्माओं का बाप शिवबाबा है। यह भी तुम जानते हो कि मैं पतितपावन हूँ, मैं निराकार हूँ। तुम भी निराकार हो, शान्त स्वरूप हो। निराकार बाप भी शान्त स्वरूप है, आत्मा भी शान्त स्वरूप है। आत्मा का स्वधर्म है ही शान्ति। तुम्हारा निवास स्थान हैशान्तिधाम। जब यज्ञ आदि रचते हैं तो कहते हैं शान्तिदेवा क्योंकि शान्ति का सागर तो वह परमात्मा है। सारी दुनिया को शान्ति देने वाला वह बाप है।

You children now know that the Father of souls is Shiv Baba. You know that He is the Purifier and that He is incorporeal. You too are incorporeal embodiments of peace. The incorporeal Father is an embodiment of peace and souls too are embodiments of peace. The original religion of souls is peace. Your residence is the land of peace. When they create a sacrificial fire, they call out to the Bestower of Peace because God is the Ocean of Peace. It is the Father who gives peace to the whole world.”

यह है आत्माओं के लिए भोजन। बाप यह रूहानी भोजन देते हैंतुम्हारी बुद्धि को, आत्मा को। अब तुम्हारी बुद्धि का ताला खुला है।

This is food for souls. The Father gives spiritual food to you souls, to your intellects. The locks on your intellects have now opened.”

तुम तो रचता और रचना के आदिमध्यअन्त को जानते हो। तुम अपने 84 के चक्र को जान गये हो। आदि में तुम देवीदेवता थे। फिर मध्य में रावण की प्रवेशता होने से विकारी बन गये हैं। अब है अन्त। तुम जानते हो अभी पुरानी दुनिया का विनाश हो फिर आदि होगी। आदि में होगारामराज्य। मध्य से रावण राज्य शुरू होता है। अब रावण राज्य पूरा हो फिर रामराज्य शुरू होगा। नर से नारायण बनना है ना। यह है सत्य नारायण की कथा।

You know the Creator and the beginning, middle and end of creation. You now know your cycle of 84 births. In the beginning, you were deities, and then, in the middle, when Ravan came into existence, you became vicious. It is now the end. You know that there will be the destruction of this old world and there will then be the beginning. In the beginning, there will be the kingdom of Rama. Then the kingdom of Ravan begins in the middle. The kingdom of Ravan is now to end and the kingdom of Rama will begin. You have to change from ordinary humans into Narayan. This is the story of the true Narayan.”

ब्राह्मणों का नाम गीता में है नहीं। परमपिता परमात्मा ही आकर ब्रह्मा द्वारा इन सभी वेदों शास्त्रों आदि का सार बताते हैं। अब तुम समझते हो सतयुग में तो ब्राह्मण होते नहीं। वहाँ हैं लक्ष्मीनारायण, देवतायें, ब्रह्मा के बाद है विष्णु। चित्रों में भी दिखाया हैब्रह्मा द्वारा स्थापना विष्णुपुरी की। ब्रह्मा और विष्णु इकट्ठे तो नहीं होंगे। ब्रह्मा द्वारा देवीदेवता धर्म की स्थापना होगी। यह डिटेल में समझने की बातें हैं। अभी तुम बच्चे शिवबाबा से स्वर्ग का वर्सा लेते हो।

There is no mention of Brahmins in the Gita. The Supreme Father, the Supreme Soul, comes and tells you the essence of the Vedas and scriptures through Brahma. You now understand that there are no Brahmins in the golden age. Lakshmi and Narayan and the deities exist there. After Brahma, there is Vishnu. In the pictures, it is portrayed that the land of Vishnu is established through Brahma. Brahma and Vishnu don’t exist at the same time. The deity religion is established through Brahma. These matters have to be understood in detail.”

एक गीता ही हैजिसमें श्रीमत भगवत गीता लिखा हुआ है और कोई शास्त्र में श्रीमत नहीं है। श्रीमत इस्लामी वा श्रीमत बौद्धी शास्त्र नहीं गाया जाता। श्रीमत भगवत गीता है ही एक। उससे कौन सा धर्म स्थापन किया? आदि सनातन देवीदेवता धर्म की स्थापना हुई और स्थापना होती है अन्त में। यह समझने की बातें हैं।

Only in the Gita is it written: Shrimad Bhagawad Gita. None of the other scriptures mention shrimat. There isn’t a scripture remembered as: Shrimat Islam or Shrimat Buddhist. There is only the one Shrimad Bhagawad Gita. Which religion was established through it? The original eternal deity religion was established. Establishment takes place at the end. This is something that has to be understood.”

बाबा हमारा बाप है और टीचर भी है। बाबा पढ़ाई से सर्व की सद्गति करते हैं तो सतगुरू भी ठहरा। बाप को सभी याद करते हैं। अब गीता में श्रीकृष्ण का नाम डाल दिया है। वह तो ज्ञान का सागर है नहीं। उनको ज्ञान के सागर बाप ने ऐसा बनाया है तो वह टीचर भी है।

Baba is our Father and also our Teacher. Baba grants salvation to everyone through this study and He is therefore also the Satguru. Everyone remembers the Father. They have put Shri Krishna’s name in the Gita; he is not the Ocean of Knowledge. The Father, the Ocean of Knowledge, made him become like that and so He is also the Teacher.”

शिवबाबा कहते हैं मैं आया हूँ तुम सबको वापिस ले जाने। तुम मुझे याद करो तो तुम्हारे पाप भस्म हो जायेंगे। पावन बनने बिगर फॉलो कर नहीं सकेंगे। शिवबाबा को पूरा फालो करना है। तुम यहाँ बैठे होफालो करने के लिए। भक्ति मार्ग में भी मुझे याद करते आये हो। तुम जानते हो आत्मायें आशिक हैंपरमात्मा माशूक है। आत्मायें उनको याद करती हैं और वह आये हैं लेने लिए। कहते हैं मुझे फालो करो तो तुम्हारे को साथ ले जाऊंगा। कैसे फालो करो वह भी समझाते हैंमैं हूँ पावन, तुम हो पतित। तो जरूर पावन बनना पड़े, जरूर फालो करना पड़े। विकारी तो फालो कर सकें। फालो करने के लिए मेरे समान पवित्र बनो। क्या मैं पतितों को अपने साथ शान्तिधाम ले जाऊंगा। इतने सब मनुष्य भक्ति, तप, दानपुण्य आदि करते हैंमुक्ति पाने के लिए क्योंकि यहाँ दु: है और चाहते हैंहम अपने घर वापिस जायें। बाप कहते हैंपवित्र जरूर बनना पड़ेगा। मैं पावन हूँ, तब तो तुमको पावन बनाता हूँ। आऊंगा भी ब्रह्मा के तन में। मैं रचता हूँ, मैं इस ब्रह्मा के तन में आता हूँ।

Shiv Baba says: I have come to take all of you back home. Remember Me and your sins will be burnt! Without becoming pure, you cannot follow. Follow Shiv Baba fully! You are sitting here in order to follow Him. You have been remembering Me on the path of devotion. You know that souls are lovers of the Supreme Soul, the Beloved. All souls remember Him and He has come to take you back. He says: Follow Me and I will take you back with Me. He also explains how you have to follow Him: I am pure and you are impure, and you definitely have to become pure. You definitely have to follow Him. Those who are vicious cannot follow Him. In order to follow Me, you have to become as pure as I am. Would I take impure ones back to the land of peace with Me? So many human beings perform devotion, do tapasya or make donations and perform charity in order to receive liberation. This is because they experience sorrow here and want to return home. The Father says: You definitely do have to become pure. I am pure and this is how I purify you. I enter the body of Brahma. I am the Creator and I enter the body of this Brahma.”

कहते हैं मुझे फालो करो। यह जानते हो हम आत्मा विकारी हैं इसलिए शरीर भी विकारी ही है। सतयुग में आत्मा पवित्र है तो शरीर भी पवित्र मिलता है। अब बाप कहते हैं बच्चे पावन बनो। याद से ही तमोप्रधान से सतोप्रधान बनेंगे।

He says: Follow Me! You know that you souls are full of vices and this is why the bodies are also full of vices. You souls are pure in the golden age, and so you receive pure bodies too. The Father now says: Children, become pure! It is only by having remembrance that you will become satopradhan from tamopradhan.”

साक्षी होकर हर खेल देखो तो सेफ भी रहेंगे और मज़ा भी आयेगा।

Watch every game as a detached observer and you will remain safe and also enjoy yourself.”

 

Link to the Original Vaani:

https://youtu.be/WbvPhqSGIPQ

×