Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

10th August 2026

(1) बाप तो सिर्फ तुम बच्चों को ही देखते हैं, उनको तो किसी को याद नहीं करना है। इनकी आत्मा को तो बाप को याद करना है। बाप कहते हैं हम दोनों तुम बच्चों को ही देखते हैं। मुझ आत्मा को तो साक्षी हो नहीं देखना है परन्तु बाप के संग में मैं भी ऐसे देखता हूँ। बाप के साथ रहता तो हूँ ना। उनका बच्चा हूँ तो साथ में देखता हूँ। मैं विश्व का मालिक बन घूमता हूँ। जैसेकि मैं ही यह करता हूँ। मैं दृष्टि देता हूँ। देह सहित सब कुछ भूलना होता है। बाकी बाप और बच्चा जैसे एक हो जाते हैं। तो बाप समझाते हैं मीठे बच्चे खूब पुरुषार्थ करो। जैसे बाप अपकारियों पर भी उपकार करते हैं ऐसे तुम भी फालो फादर करो, सुखदाई बनो। आपस में कभी लड़ो झगड़ो नहीं। अपने को आत्मा समझ इस देह को भूलते जाओ। सिवाए एक बाप के और कोई याद न आये। यह भी जैसे जीते जी मौत की अवस्था है। इस दुनिया से जैसे मर गये। कहते भी हैं आप मुये मर गई दुनिया। यहाँ तुमको जीते जी मरना है, शरीर का भान उड़ाते रहो। एकान्त में बैठ अभ्यास करते रहो। सवेरे एकान्त में बैठ अपने साथ बातें करो। बहुत उकीर (उमंग) से बाप को याद करो। बाबा बस अभी हम आपकी गोद में आया कि आया। बस एक की याद में ही शरीर का अन्त हो… इसको कहा जाता है एकान्त। बाप को याद करते-करते यह शरीर रूपी चमड़ी छूट जायेगी।

The Father only sees you children, He doesn’t need to remember anyone. This one’s soul (Brahma Baba) has to remember the Father. The Father says: Both of us only see you children. I, this soul, do not have to see everything as a detached observer, but, I also see everything in the same way in the Father’s company. I do stay with the Father, do I not? I am His child and so I see everything with Him. I tour around as a master of the world, as though I am doing this. I give drishti. Everything, including this body, has to be forgotten. Otherwise, it is as though the Father and the child become one. The Father explains: Sweet children, make a lot of effort. Just as the Father uplifts those who defame Him, so you children have to follow Him in the same way. Become bestowers of happiness. Never fight or quarrel among yourselves. Consider yourselves to be souls and continue to forget those bodies. Do not remember anyone except the one Father. This is also like the stage of death, of dying alive. It is as though you have died to this world. It is said: “When you die, the world is dead to you.” You have to die alive here, so continue to remove the awareness of your bodies. Sit in solitude and continue to practise this. Sit in solitude in the morning and talk to yourself. Remember the Father with a lot of enthusiasm. “Baba, I am now coming into Your lap.” Let the body end in remembrance of the One. This is known as solitude. While you are remembering the Father, your bodies, that is, your skin will be shed.

(2) यह पुराना शरीर है, कुछ न कुछ कर्मभोग भी चलता रहता है, इसमें बाबा मदद करे – यह उम्मींद नहीं रखनी चाहिए। देवाला निकला, बीमार हुआ – बाप कहेंगे यह तुम्हारा हिसाब-किताब है। हाँ फिर भी योग से आयु बढ़ेगी। अपनी मेहनत करो, कृपा मांगो नहीं। बाप को जितना याद करेंगे इसमें ही कल्याण है, जितना हो सके योगबल से काम लो।

These are old bodies and so there will continue to be one or another suffering of karma. Do not expect Baba to help you in this. If you become bankrupt or fall ill, the Father will say: That is your karmic account. However, yes, with yoga, your lifespan will increase. Make effort, but do not ask for mercy. The more you remember the Father, the more benefit there is in it. As much as possible, do everything with the power of yoga.

(3) पहले तुम कितने मीठे थे फिर ऐसा मीठा, सदा सुखदाई बनो। देह अभिमान में आने से दु:खदाई बनें तो तुम्हारी रूहानी खुशी गायब हो गई। लाइफ भी छोटी हो गई। अब फिर बाप आया है तुम्हें सतोप्रधान बनाकर सदा सुखदाई बनाने। तुम जितना बाप को याद करते रहेंगे उतना खामियां निकलती जायेंगी। मतभेद निकलता जायेगा। यह पक्का याद रहे हम भाई-भाई हैं। आत्मा भाई-भाई को देखने से सदैव गुण ही दिखाई पड़ेंगे। सबको गुणवान बनाने की कोशिश करो। अवगुणों को छोड़ गुणों को धारण करो। कभी किसी की ग्लानी नहीं करो। कोई-कोई में ऐसी खामियां हैं जो खुद भी समझ नहीं सकते हैं, वह तो अपने को बहुत अच्छा समझते हैं परन्तु खामी होने के कारण कहाँ न कहाँ उल्टा बोल निकल पड़ता है। सतोप्रधान अवस्था में यह बातें नहीं होती। अपने आपको देखो हम कितने मीठे बने हैं? हमारा बाप के साथ कितना लव है? बाप से लव ऐसा हो जो एकदम चटका रहे।

Try to make everyone virtuous. Renounce defects and imbibe virtues. Never defame anyone. Some have such defects in them that they are unable to understand themselves and think themselves to be very good but, because of having defects, they say bad words somewhere or other. Such things do not happen in a satopradhan stage. Look at yourselves to see how sweet you have become and how much love you have for the Father. Have such love for the Father that you absolutely cling to Him.

(4) बाप का मैसेज सभी को मिलना तो है ना। मैसेज बहुत सहज है – सिर्फ बोलो अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो और कर्मेन्द्रियों से मन्सा-वाचा-कर्मणा कोई भी बुरा कर्म नहीं करो। एक दिन तुम्हारे इस साइलेन्स बल का आवाज निकलेगा। दिनप्रतिदिन तुम्हारी उन्नति होती जायेगी।

Everyone is going to receive the Father’s message. The message is very easy. Simply say: Consider yourself to be a soul and remember the Father and do not perform any bad thoughts, words or deeds with your physical senses. One day, the power of your silence will be heard. Day by day, you will continue to progress and your name will continue to be glorified.

(5) अब यह पुरानी दुनिया गई कि गई, इसमें मोह नहीं रखना है, अगर मोह होगा, हृदय शुद्ध नहीं होगा तो अपार खुशी भी नहीं रहेगी। बच्चों को अथाह ज्ञान धन का खजाना मिलता रहता है तो अपार खुशी होनी चाहिए। जितना हृदय शुद्ध होगा उतना औरों को भी शुद्ध बनायेंगे। योग की स्थिति से ही हृदय शुद्ध बनता है। तुम बच्चों को योगी बनने, बनाने का भी शौक होना चाहिए। अगर देह में मोह है, देह अभिमान रहता है तो समझो हमारी अवस्था बहुत कच्ची है। देही अभिमानी बच्चे ही सच्चा डायमण्ड बनते हैं इसलिए जितना हो सके देही अभिमानी बनने का अभ्यास करो।

This old world is now about to finish. Do not have any attachment to it. If you have attachment, if your heart is not clean, you will not have limitless happiness. You children receive plenty of treasures of the wealth of this knowledge, and so there should be plenty of happiness. The purer your hearts are, the purer you will make others. Your hearts will become pure with the stage of yoga. You children must also have an interest in becoming yogi and in making others yogi. If you have attachment to your bodies, if you are body conscious, then, understand that your stage is weak. Soul conscious children become real diamonds. Therefore, practise being soul conscious as much as possible.

(6) शक्ति स्वरूप बनने के लिए आसक्ति को अनासक्ति में बदली करो। अपनी देह में, सम्बन्धों में, कोई भी पदार्थ में यदि कहाँ भी आसक्ति है तो माया भी आ सकती है और शक्ति रूप नहीं बन सकते, इसलिए पहले अनासक्त बनो तब माया के विघ्नों का सामना कर सकेंगे। विघ्नों के आने पर चिल्लाने वा घबराने के बजाए शक्ति रूप धारण कर लो तो विघ्न-विनाशक बन जायेंगे

In order to become an embodiment of power, transform being attracted into free from any attraction. If you have any attraction to your body, your relations or any physical possessions, Maya can also come and you will then not be able to become an embodiment of power. This is why you first have to become free from being attracted and you will then be able to face any obstacles of Maya. Instead of screaming or being afraid when obstacles come, become powerful and you will then become a destroyer of obstacles.

(7) रहम नि:स्वार्थ और लगावमुक्त हो – स्वार्थ वाला नहीं।

Let your mercy be altruistic and free from attachment, not filled with selfishness.

(8) मातेश्वरी जी के अनमोल महावाक्य “जीवन की आश पूर्ण होने का सुहावना समय”

ऐसा कोई नहीं समझे मैं तो अभी छोटा हूँ, छोटे बड़े को सुख तो चाहिए ना, परन्तु दु:ख किस चीज़ से मिलता है, उसका भी पहले ज्ञान चाहिए। अब तुमको नॉलेज मिली है कि इन पाँच विकारों में फंसने कारण यह जो कर्मबन्धन बना हुआ है, उनको परमात्मा की याद अग्नि से भस्म करना है, यह है कर्मबन्धन से छूटने का सहज उपाय। इस सर्वशक्तिवान बाबा को चलते फिरते श्वांसों श्वांस याद करो। अब यह उपाय बताने की सहायता खुद परमात्मा आकर करता है, परन्तु इसमें पुरुषार्थ तो हर एक आत्मा को करना है। परमात्मा तो बाप, टीचर, गुरु रूप में आए हमें वर्सा देते हैं। तो पहले उस बाप का हो जाना है, फिर टीचर से पढ़ना है जिस पढ़ाई से भविष्य जन्म-जन्मान्तर सुख की प्रालब्ध बनेगी अर्थात् जीवनमुक्ति पद में पुरुषार्थ अनुसार मर्तबा मिलता है। और गुरु रूप से पवित्र बनाए मुक्ति देते हैं। तो इस राज़ को समझ ऐसा पुरुषार्थ करना है। यही टाइम है पुराना खाता खत्म कर नई जीवन बनाने का, इसी समय जितना पुरुषार्थ कर अपनी आत्मा को पवित्र बनायेंगे उतना ही शुद्ध रिकार्ड भरेगा फिर सारा कल्प चलेगा। तो सारे कल्प का मदार इस समय की कमाई पर है। देखो, इस समय ही तुम्हें आदि-मध्य-अन्त का ज्ञान मिलता है, हमको सो देवता बनना है और अपनी चढ़ती कला है फिर वहाँ जाके प्रालब्ध भोगेंगे। वहाँ देवताओं को बाद का पता नहीं पड़ता कि हम गिरेंगे, अगर यह पता होता कि सुख भोगना फिर गिरना है तो गिरने की चिंता में सुख भी भोग नहीं सकेंगे। तो यह ईश्वरीय कायदा रचा हुआ है कि मनुष्य सदा चढ़ने का पुरुषार्थ करता है अर्थात् सुख के लिये कमाई करता है। परन्तु ड्रामा में आधा-आधा पार्ट बना पड़ा है, जिस राज़ को हम जानते हैं, परन्तु जिस समय सुख की बारी है तो पुरुषार्थ कर सुख लेना है, यह है पुरुषार्थ की खूबी। एक्टर का काम है एक्ट करने समय सम्पूर्ण खूबी से पार्ट बजाना, जो देखने वाले हेयर हेयर (वाह वाह) करें, इसलिए हीरो हीरोइन का पार्ट देवताओं को मिला है, जिन्हों का यादगार चित्र गाया और पूजा जाता है। निर्विकारी प्रवृत्ति में रह कमल फूल समान अवस्था बनाना, यही देवताओं की खूबी है। इस खूबी को भूलने से ही भारत की ऐसी दुर्दशा हुई है, अब फिर से ऐसी जीवन बनाने वाला खुद परमात्मा आया हुआ है, अब उनका हाथ पकड़ने से जीवन नईया पार होगी।

Invaluable versions of Mateshwariji

The auspicious time of fulfilling life’s hopes.

None of you should think that you are still young. Young and old, all need happiness, but we also need to have this knowledge of what causes us sorrow. You have now received this knowledge that due to being trapped in these five vices, the karmic bondages that we have created can only be burnt in the fire of remembrance of God. The easy way to become free from our karmic bondages is to remember the Almighty Authority Baba in every breath while walking and moving. God Himself comes and helps by telling us this remedy, but each soul has to make his or her own effort. God comes in the form of Father, Teacher and Guru and gives us our inheritance. So, first of all, we have to belong to that Father and then study with the Teacher and create our reward of happiness for birth after birth. This means that we will receive our status of liberation in life according to our efforts. In the form of the Guru, He makes us pure and gives us liberation. So, understand this secret and make the right effort. This is the time to finish your old accounts and create a new life. However much effort you make at this time to make your soul pure, that pure effort will accordingly be recorded and continue for the whole cycle. So, the whole cycle depends on the income you earn at this time. Look, it is only at this time that we receive this knowledge of the beginning, the middle and the end. We have to become deities. It is now our ascending stage and we will then go there and experience our reward. There, deities do not know that they will then fall in the future. If they were to be aware that, after their happiness they will have to fall, then by worrying about their falling, they wouldn’t be able to experience their happiness. The spiritual law created is that people always make effort to ascend, that is, to earn an income for happiness. However, the parts of half and half are created in the drama and we know this secret. So, when it is the time for us to experience happiness, we have to make effort and claim that happiness. This is the speciality of making effort. It is an actor’s duty to act with all his specialities at the time of playing his part, so that the audience says: “wah, wah”. This is why the deities have been given the parts of heroes and heroines. Their memorial images are remembered and worshipped. To stay in a viceless household and to create a lotus-like stage is the speciality of the deities. It was because of us forgetting this speciality that Bharat has reached the bad state it has. Now, God Himself has come to enable us to make our lives like that. By us holding onto His hand, the boats of our lives will go across.

Link to the Original Video: https://youtu.be/CvQOOXJAg24

×