Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

19th May 2026

मनमनाभव। यह संस्कृत अक्षर वास्तव में है नहीं। बाप ने जब सहज राजयोग सिखाया है तब यह संस्कृत अक्षर बोले नहीं हैं। यह तो संस्कृत जानते ही नहीं हैं। बाप तो हिन्दी में ही समझाते हैं। भल यह रथ हिन्दी, सिन्धी तथा इंगलिश जानने वाला है परन्तु बाप समझाते हिन्दी में हैं।

Manmanabhav! In fact, this is not a Sanskrit term. When the Father taught you easy Raja Yoga, He didn’t use Sanskrit words. This one doesn’t even know Sanskrit. The Father only explains in Hindi. Although this chariot knows Hindi, Sindhi and English, the Father only explains in Hindi.”

अब बाप कहते हैं बच्चे तुमको पावन बनना है तो उसके लिए एक ही उपाय हैमुझे याद करो, मुझे कहते ही हो पतितपावन। आत्मा को पावन बनाना है। आत्मा ही कहती है हम पतित बन गये हैं। हम पावन थे, अब पतित हैं। सब तमोप्रधान हैं। हर एक चीज़ पहले सतोप्रधान फिर तमोप्रधान होती है। आत्मा खुद कहती है मैं पतित बनी हूँ, मुझे पावन बनाओ। शान्तिधाम में पतित होते नहीं। यहाँ पतित हैं तो दु:खी हैं। जब पावन थे तो सुखी थे। तो आत्मा ही कहती हैहमको पावन बनाओ तो हम दु: से छूट जायें। तुम समझते हो आत्मा ही सब कुछ करती है। आत्मा ही जज, बैरिस्टर आदि बनती है। आत्मा ही कहती हैमैं राजा हूँ, मैं फलाना हूँ। अभी यह शरीर छोड़ दूसरा लेना है। इसको कहा जाता है आत्मअभिमानी। देह होते आत्मअभिमानी। रावण के राज्य में देहअभिमानी होते हैं। आत्मअभिमानी अभी ही बाप बनाते हैं। इस समय आत्मा पतित दु:खी है तो पुकारती है हे बाबा आओ। यह भी तुम जानते हो ड्रामा प्लैन अनुसार पतित से पावन, पावन से पतित बनते आये हैं। चक्र फिरता ही रहता है। अभी तुम्हारी बुद्धि में बैठा है, हमारे 84 जन्म कैसे हुए हैं। अभी यह बात भूलो मत। स्वदर्शन चक्रधारी हो रहो। उठतेबैठते, चलतेफिरते बुद्धि में हमको सारी नॉलेज है। तुम समझते हो बेहद के बाप से हम बेहद का वर्सा ले रहे हैं। बाप बच्चों को समझाते हैं कि तुमको एक बाप को ही याद करना है। बाप को याद करना, रोटी टुकड़ खाना है। बस।

This soul says that he has become impure. I was pure and have now become impure. All are tamopradhan. Everything is at first satopradhan and then tamopradhan. A soul understands for himself that he has become impure and wants to be purified. There is no one impure in the land of peace. Here, all are impure and so they are unhappy. When they were pure, they were happy. Souls say: Purify us so that we can be liberated from sorrow. You understand that it is souls who do everything. A soul becomes a judge or barrister etc. A soul says: I am a king; I am so-and-so. I now have to shed this body and take another. This is called being soul conscious, being soul conscious while in a body. In the kingdom of Ravan, they are body conscious. It is only now that the Father makes you soul conscious. At this time, souls are impure and unhappy and they therefore call out to the Father: O Baba, come! You know that you have continued to become pure from impure and impure from pure according to the drama plan. The cycle continues to turn. How you have taken 84 births is now in your intellects. Now, don’t forget this! Remain swadarshanchakradhari. You have all of this knowledge in your intellects as you sit, walk and move around. You understand that you are claiming your unlimited inheritance from the unlimited Father. The Father explains to you children that you only have to remember the one Father. All you need to do is to remember the Father and eat a chapatti, that’s all!”

आत्मा तो अमर है। लीन होने की बात नहीं है। बाकी आत्मा पवित्र, अपवित्र बनती है। तुमको कितना अच्छा ज्ञान मिला है। तुम ही प्रालब्ध भोगते हो फिर यह ज्ञान भूल जाता है। फिर सीढ़ी उतरनी होती है। अब तुम्हारी बुद्धि में सारा ज्ञान बैठा हुआ है। हम 84 जन्म कैसे भोगते हैं। यह पार्ट कभी भी कोई का बन्द नहीं होता है। यह बना बनाया ड्रामा है जो फिरता ही रहता है। यह कह नहीं सकते कि भगवान ने कब, कैसे, कहाँ बैठ बनाया? नहीं। यह तो चला ही आता है। वर्ल्ड की हिस्ट्रीजॉग्राफी रिपीट होती ही रहती है।

Souls are immortal. There is no question of souls merging. It is souls who become pure and impure. You have received such good knowledge. You experience the reward and forget this knowledge. You then have to come down the ladder. Your intellects now have all the knowledge of how you experience 84 births. No one’s part can come to an end. This drama is predestined and it continues to turn. You cannot ask when or how or where God created this drama; it just continues all the time. The history and geography of the world repeat.”

पूछा जाता हैड्रामा सर्वशक्तिमान् है वा ईश्वर? तो कहते हैं ईश्वर सर्वशक्तिमान् हैं। समझते हैं वह सब कुछ कर सकते हैं। बाप कहते हैंमैं भी ड्रामा के बन्धन में बाँधा हुआ हूँ। पतितों को पावन बनाने मुझे आना पड़ता है। तुम सतयुग में सुखी बन जाते हो। मैं भी जाकर विश्रामी होता हूँपरमधाम में। तुम सिरकुल्हे चढ़ जाते हो। तुम्हारी शेर पर सवारी है। तुम जानते हो सेकेण्ड बाई सेकेण्ड जो भी चलता है वह ड्रामा की नूँध है। तुम बच्चों को कितनी अच्छी नॉलेज है। अब सिर्फ बाप और वर्से को याद करो। बस।

It is asked: Is the drama or is the Father the Almighty Authority? They say that God is the Almighty Authority. They feel that He can do everything. The Father says: I too am bound by the drama. I have to come here to purify the impure. You become happy in the golden age. I go and rest in the supreme region. You climb onto My head. You then ride a lion (in the golden age). You understand that whatever happens, second by second, it is fixed in the drama. You children have very good knowledge. You simply now have to remember the Father and the inheritance, that’s all.”

योग अर्थात् याद।

Yoga means remembrance.”

 

Link to the Original Vaani:

https://youtu.be/fF-3bucTKhE

×