Advanced, Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, आत्मा | Soul, परमात्मा | शिव बाबा | Supreme Soul | Shiv Baba
24th June 2026
“आत्मा पर माया का जो बन्धन चढ़ा है, उसे उतारकर प्युअर बनाते हैं और कहते हैं कि मेरा काम है आत्माओं को सर्व बन्धनों से छुड़ा करके वापस ले जाना, तो सृष्टि के जो अनादि नियम और कायदे हैं उन्हें भी समझना है, फिर इस मनुष्य सृष्टि की वृद्धि किस तरह से होती है, फिर वह टाइम भी आता है जब यह कम होती है।”
“He removes the bondage of Maya that the soul is tied in and makes him pure. He says: My duty is to liberate souls from all their bondages and take them back home. You also have to understand the eternal laws and disciplines of the world – how this human world grows (increases) and then there is also the time when it decreases.”
“एक जीवन की भी स्टेजेज़ हैं तो फिर जन्मों की भी स्टेजेज़ हैं, फिर जनरेशन्स भी जो चली उसकी भी स्टेजेज़ हैं, इसी तरह सभी धर्मों की भी स्टेजेज़ हैं। पहला जो धर्म है वह सबसे ताकत वाला है, पीछे आहिस्ते–आहिस्ते जो आते हैं, उनकी ताकत कम होती जाती है। तो धर्मों का बंटना, धर्मों का चलना, हरेक बात नियमों से चलती है, इन सब बातों को भी समझना है। इसी हिसाब से बाप भी कहते हैं मेरा भी इसमें पार्ट है। मैं भी एक सोल हूँ, मैं गॉड कोई दूसरी चीज़ नहीं हूँ। मैं भी सोल ही हूँ परन्तु मेरा काम बहुत बड़ा और ऊंचा है इसलिये मुझे गॉड कहते हैं। जैसी तुम आत्मा हो मैं भी वैसा ही हूँ।”
“There are stages of your life and also stages of your births, then there are also stages of the generations that have continued. In this way, all the dharmas have stages. The first dharma is the most powerful, and then those who come gradually, have less power. Dharma to be divided, dharma to continue – everything continues according to the law. All of these things have to be understood. In this way, the Father too says: I too have a part in this. I too am a soul. I, God, am not anything else. I too am a soul, but My duty is very great and the highest and this is why I am called God. Just as you are a soul, I am also the same.”
“तो मैं भी आत्मा ही हूँ, आत्मा, आत्मा में कोई फर्क नहीं है लेकिन कर्तव्य में बहुत भारी फर्क है इसीलिये कहते हैं मेरा जो कर्तव्य है वह सबसे भिन्न है। मैं कोई हद के एक धर्म का स्थापक नहीं हूँ, मैं तो दुनिया का क्रियेटर हूँ, वो हो गये धर्म के क्रियेटर। जैसे वो आत्मायें अपना काम अपने समय पर करती हैं, वैसे मैं भी अपने समय पर आता हूँ। मेरा कर्तव्य विशाल है, मेरा कर्तव्य महान है और सबसे निराला है इसलिये कहते हैं तेरे काम निराले। उनको सर्वशक्तिवान भी कहते हैं, सबसे शक्तिशाली काम है आत्माओं को माया के बंधनों से छुड़ाना और नई दुनिया का सैपलिंग लगाना इसलिए उनको अंग्रेजी में कहते हैं हेविनली गॉड फादर।”
“So, I too am a soul. There is no difference between souls, but there is a huge difference in our duties. This is why it is said that My duty is different from that of everyone else. I am not a Founder of one limited dharma. I am the Creator of the world, whereas the others are creators of their dharma. Just as those souls do their work in their own time, in the same way, I come at My own time. My duty is unlimited and broad, My duty is great and unique. This is why it is said: Your work is unique. He is also called the Almighty Authority. The most powerful work is to liberate all souls from the bondages of Maya and to plant a sapling of the new world. This is why, in English, He is called Heavenly God-Father.”
“गॉड इज ट्रूथ का मतलब ही है कि गॉड ने ही आ करके सभी बातों की सच्चाई बताई है, गॉड इज ट्रूथ माना गॉड ही ट्रूथ बतलाता है, उसमें ही सच्चाई है, तब तो उनको नॉलेजफुल कहते हैं। ओशन ऑफ नॉलेज, ओशन ऑफ ब्लिस, गॉड नोज़, (ईश्वर जानता है)… तो जरूर विशेष कुछ जानने की बात है ना! तो वह कौनसी जानकारी है? यह नहीं कि इसने चोरी की, गॉड नोज़। भले वह जानता सबकुछ है परन्तु उसकी महिमा जो है ना, वह इसी पर है कि हमारी दुनिया जो नीचे गिरी है वह ऊंची कैसे चढ़े, इस चक्र की बातों को वह जानता है इसलिये कहते हैं गॉड नोज़। तो परमात्मा की महिमा उस तरीके से आती है जो मनुष्य से भिन्न है क्योंकि उनका जानना सबसे भिन्न है। मनुष्य का जानना हद है, कहते भी हैं मनुष्य अल्पज्ञ है और परमात्मा के लिए कहते हैं वह सर्वज्ञ है, जिसको अंग्रेजी में नॉलेजफुल कहते हैं यानि सर्व का ज्ञाता अथवा जानने वाला है। तो जो सर्वज्ञ है वही ट्रूथ को जान सकता है, यथार्थ बातों की नॉलेज जिसके पास होगी, जरूर वह सबको देगा ना।”
“The meaning of “God is the Truth” is that God came and told us the truth about everything. “God is the truth” means God tells us the truth. Only He has the truth, and this is why He is called Knowledge-full. The Ocean of Knowledge, The Ocean of Bliss, God knows. So, definitely, there is something that He knows. So what is that information that He knows? Not that “This one stole something”, God knows. Although He knows everything, His praise is based on how our world, which has fallen, can be uplifted again. He knows everything about this cycle, and this is why it is said God knows. So, this is how God is praised and it is different from that of human beings, because His knowing is completely different. The knowing of human beings is limited. It is said that what human beings know is short-lived, and for God they say that He is all-knowing. In English, it would be said “knowledge-full”, that is, He is the Knower of All, that is, One who knows everything. Only the One who is all-knowing can know the truth. Only the One who has accurate knowledge of everything will be able to give it to everyone.”
“परमात्मा का काम भिन्न हो गया ना, इसलिए कहते हैं कि मैं ही आ करके कर्म की जो यथार्थ नॉलेज है वो सिखाता हूँ, जिसको कहा है कर्मयोग श्रेष्ठ है। इसमें कर्म को, घर गृहस्थ को छोड़ने की बात नहीं है। सिर्फ तुम अपने कर्मों को पवित्र कैसे बनाओ, उसकी नॉलेज मैं बतलाता हूँ। तो कर्म को पवित्र बनाना है, कर्म छोड़ना नहीं है। कर्म तो अनादि चीज़ है। यह कर्मक्षेत्र भी अनादि है। मनुष्य है तो कर्म भी है, परन्तु उस कर्म को तुम श्रेष्ठ कैसे बनाओ वह आ करके सिखाता हूँ जिससे फिर तुम्हारे कर्म का खाता अकर्म रहता है। अकर्म का मतलब है कोई बुरा खाता नहीं बनता है।”
“God’s work is separate. This is why it is said: I come and teach you the real knowledge of actions, which is referred to as: karma yoga is elevated. There is no question of renouncing actions or your home in this. I simply give you the knowledge of how you can make your actions pure. So, you have to purify your actions, you don’t have to renounce them. Actions are eternal. This field of action is also eternal. Where there are human beings, there will also be actions, but I come and teach you how you can make those actions elevated, through which your account of actions becomes neutral. Neutral action means that you don’t accumulate anything bad.”
“कहते भी हैं जैसा संग वैसा रंग होता है, इसलिये जिसमें अभी यह धारणा पूरी नहीं होगी तो माया के संग का रंग लग जायेगा, तब तो कहते हैं हियर नो इविल, सी नो इविल, टॉक नो इविल… कई ऐसे इविल्स हैं जो यहाँ भी कईयों को छोड़ते नहीं हैं, फिर एक दो के संगदोष में आ जाते हैं। तो कहते हैं ऐसे संगदोष से बचे रहो। ऐसे मत समझो कि संगदोष बाहर है, यहाँ नहीं है। नहीं, यहाँ भी वह घूमते रहते हैं, क्योंकि उनका राज्य है ना, इसलिये बाप कहते हैं अच्छी तरह से कवच पहनकर रहो। कवच होगा तो उसकी गोली लगेगी नहीं। योग का ही कवच है, ज्ञान की तलवार है। इन सभी अस्त्र–शस्त्रों को अपने पास अच्छी तरह से सम्भालके रखो।”
“It is said: “As is the company, so is the colour you are coloured by.” Therefore, when someone doesn’t have complete dharna, then you will be coloured by the colour of Maya’s company. This is why it is said: Hear no evil, see no evil, talk no evil. There are some evil ones who don’t leave anyone alone, even here, and then they are influenced by one another. This is why you are told to protect yourself from the influence of company. Do not think that the influence of company is only outside and not here. No. Here too, they continue to wander around because it is their kingdom, is it not? This is why the Father says: Wear your armour very well. If you have your armour on, the bullet will not hit you. Yoga is the armour and knowledge is the sword. Keep these weapons with you very well guarded.”
“अपनी ऊंची वृत्ति से प्रवृत्ति की परिस्थितियों को चेंज करो।”
“With your highest attitude, change the situation of your household.”
Link to the Original Vaani: