Skip to content

11th November 2026

(1) बाप का डायरेक्शन है कि चलते-फिरते, उठते-बैठते बाप को याद करो तो रावण जिसने तुमको पतित बना दिया है, उन पर जीत पा लेंगे। तुमको कोई हथियार आदि नहीं देते, सिर्फ योगबल से तुम रावण पर जीत पाते हो। जीत पानी है जरूर और संगम पर ही पाते हो, जबकि रावण राज्य खत्म हो रामराज्य की स्थापना होनी है।

The Father’s direction is: Remember the Father while walking, sitting and moving around. You will then conquer Ravan who made you impure. You are not given any weapons etc. You conquer Ravan with just the power of yoga. You definitely have to gain the victory that is attained at the confluence age when the kingdom of Ravan ends and the kingdom of Rama is being established.

(2) जो कल्प पहले निर्विकारी बने होंगे वही तुम्हारी बातों को मानेंगे।

Those who became viceless in the previous cycle will accept what you tell them.

(3) जो 5 विकारों पर जीत पायेंगे वही जगतजीत बनेंगे और कोई चीज़ पर जीत पानी नहीं है। तुम्हारा है ही रावण राज्य पर जीत पाना अर्थात् दैवीगुण धारण करना। सिवाए दैवीगुण धारण किये सतयुग में जा नहीं सकते। तो अपने से पूछना है कि कहाँ तक हमने दैवीगुण धारण किये हैं? दैवीगुण धारण करना माना रावण पर जीत पाना।

Those who are victorious over the five vices will become conquerors of the world. You don’t have to conquer anything else. You have to conquer the kingdom of Ravan, that is, you have to imbibe divine virtues. Unless you imbibe divine virtues, you cannot go to the golden age. So, ask yourself to what extent have you imbibed divine virtues. To imbibe divine virtues means to conquer Ravan.

(4) गति तो ऊंच पानी चाहिए। नर से नारायण, नारी से लक्ष्मी बनना है।

You have to reach an elevated state. You have to become Narayan from an ordinary man and Lakshmi from an ordinary woman.

(5) याद अच्छी रहेगी – अमृतवेले। उस समय वायुमण्डल अच्छा होता है। दिन में भल कितना समय भी बैठो, परन्तु अमृतवेले जैसा समय नहीं है।

You will be able to have very good remembrance at amrit vela. The atmosphere is very good at that time. No matter how much you sit during the day, there is no other time like that of amrit vela.

(6) अंग्रेजी में कहते हैं “वी आर एट वार” हमारी युद्ध है रावण के साथ। यह है नम्बरवन दुश्मन। राम सम्प्रदाय ने रावण सम्प्रदाय पर जीत पाई है श्रीमत से। बाप सर्वशक्तिमान् है ना। दुनिया तो बिचारी इस समय घोर अन्धियारे में है। उनको मालूम ही नहीं कि हमने हार खाई है। माया से हारे हार है, माया किसको कहा जाता है – यह भी कोई नहीं जानता है।

In English, it is said: We are at war! Our war is with Ravan. He is the number one enemy. The community of Rama conquered the community of Ravan by following shrimat. The Father is the Almighty Authority. The poor world is in complete darkness at this time. They don’t know that they have been defeated. They have been defeated by Maya. No one even knows what Maya is.

(7) उठते बैठते यही बुद्धि में रहे, जितना याद करेंगे उतना ऊंच पद पायेगे। माया के तूफानों की परवाह नहीं करनी है, जितना समय मिले बाप को याद करना है। मुझे तमोप्रधान से सतोप्रधान बनना है। बाप को याद करेंगे तो पाप कट जायेंगे। कोई पाप भी नहीं करना चाहिए।

While walking and moving around, it should remain in your intellects that you will claim a high status according to how much you stay in remembrance. You mustn’t be concerned about the storms of Maya. Remember the Father whenever you have time. I have to become satopradhan from tamopradhan. If you remember the Father, your sins will be cut away. You mustn’t commit any sins.

(8) भल यह भी बुजुर्ग है, नमस्ते करते हैं। बच्चे घर में घड़ी-घड़ी थोड़ेही नमस्ते करते हैं। एक बार नमस्ते किया फिर रेसपान्ड में भी किया जाता है। बाप कहते हैं – तुम मुझे बड़ा समझकर नमस्ते करते हो, मैं फिर तुमको विश्व का मालिक समझ नमस्ते करता हूँ। अर्थ है ना। मनुष्य तो राम-राम कह देते हैं परन्तु अर्थ कुछ नहीं समझते। वास्तव में राम अर्थात् शिवबाबा। राम वह रघुपति नहीं, यह राम निराकार है। उनका नाम है शिवबाबा। शिव के आगे कोई ऐसा नहीं कहेगा कि मैं राम की पूजा करता हूँ।

Although this one is old, he still says “Namaste”. Children do not repeatedly say “Namaste” while at home. When one person says “Namaste”, the other one responds once. Baba says: You say “Namaste” to Me considering Me to be senior and I say “Namaste” to you considering you to be the masters of the world. This is full of meaning. People say “Rama, Rama!” but they don’t understand the meaning of that. In fact, “Rama” means Shiv Baba. Rama is not the one from the highest clan of Raghu, but incorporeal Rama and His name is Shiv Baba.

(9) योग नहीं तो धारणा भी नहीं होती है इसलिए बाबा कहते हैं बांधेलियाँ सबसे जास्ती याद करती हैं। शिवबाबा की याद में सहन भी करती हैं।

If you don’t have yoga, you’re unable to imbibe this. This is why Baba says: Those in bondage remember the Father the most. They also tolerate a lot in remembrance of Shiv Baba.

(10) बाप कहते हैं – गृहस्थ व्यवहार में रहते सिर्फ बुद्धियोग मेरे से लगाओ। जबकि बाप के बन गये हो तो बाप से लव होना चाहिए। बाकी औरों के साथ काम निकालने के लिए प्यार रखना है। बुद्धि में यह ख्याल रखना है कि बिचारों को स्वर्गवासी कैसे बनायें। सच्ची यात्रा पर चलने की युक्ति बतायें। वह है जिस्मानी यात्रा, जो जन्म-जन्मान्तर करते आये हैं। यह एक ही याद की यात्रा है।

The Father says: While living at home, simply connect your intellects in yoga to Me. Now that you belong to the Father, you should have love for the Father. Have love for others just in name. Let your intellects be concerned about how to make the poor into residents of heaven and how to show them the way to go on this true pilgrimage. Those are physical pilgrimages that you have been going on for birth after birth. This is the only pilgrimage of remembrance.

(11) जो बच्चे बाप के कार्य को सम्पन्न करने की जिम्मेवारी का संकल्प लेते हैं उन्हें बाप भी इतना ही सहयोग देते हैं। सिर्फ जो भी व्यर्थ का बोझ है वह बाप के ऊपर छोड़ दो। बाप का बनकर बाप के ऊपर जिम्मेवारियों का बोझ छोड़ने से सफलता भी ज्यादा और उन्नति भी सहज होगी। क्यों और क्या के क्वेश्चन से मुक्त रहो, विशेष फुलस्टॉप की स्थिति रहे तो सहजयोगी बन अतीन्द्रिय सुख का अनुभव करते रहेंगे।

The children who have the thought of accomplishing the Father’s task receive that much co-operation from the Father. Simply hand over the burden of all waste to the Father. By belonging to the Father and leaving the burden of responsibility to the Father, you will have greater success and easily make progress. Remain free from the questions of “Why?” and “What?” and especially have the stage of a full stop. You will then become an easy yogi and continue to experience supersensuous joy.

Link to the Original Video: https://youtu.be/KkC5og1Fpfs