Other Topic(s): Land of Peace; Heaven;
(1) मीठे बच्चे – ब्लड कनेक्शन में ही दु:ख है, तुम्हें उसका त्याग कर आपस में आत्मिक लव रखना है, यही सुख और आनंद का आधार है
Sweet children, there is sorrow in blood connections. You have to renounce them and have spiritual love for each other. This is the basis of happiness and bliss.
(2) लेकिन कोई प्रश्न उठायेगा कि आप कहते हो कि वहाँ इनकारपोरियल वर्ल्ड में तो दु:ख सुख से न्यारी अवस्था रहती है। वहाँ सुख अथवा आनंद अथवा प्रेम कहाँ से आया? अब यह समझने की बातें हैं। यह जो आनंद, सुख अथवा प्रेम कहते हैं, यह तो हुई सुख की अवस्था लेकिन वहाँ शान्ति देश में आनंद, प्रेम अथवा ज्ञान कहाँ से आया? वह सुख का सागर जब इस साकार सृष्टि में आते हैं तब आकर सुख देते हैं। वहाँ तो दु:ख सुख से न्यारी अवस्था में रहते हैं क्योंकि तुमको समझाया है कि एक है दु:ख सुख से न्यारी दुनिया, जिसको इनकारपोरियल वर्ल्ड कहते हैं। दूसरी फिर है सुख की दुनिया, जहाँ सदा सुख, आनंद रहता है, जिसको स्वर्ग कहते हैं और यह है दु:ख की दुनिया जिसको नर्क अथवा आइरन एजड वर्ल्ड कहते हैं। अब इस आइरन एजड वर्ल्ड को परमपिता परमात्मा जो सुख का सागर है, वह आकर इसे बदलाकर आनंद, सुख का, प्रेम का भण्डार बनाते हैं। जहाँ सुख ही सुख है। प्रेम ही प्रेम है। वहाँ जानवरों में भी बहुत प्रेम रहता है। शेर गाय भी इकट्ठे जल पीते हैं, इतना उन्हों में प्रेम रहता है। तो परमात्मा आकर जो अपनी राजधानी स्थापन करते हैं, उसमें सुख और आनंद है। बाकी इनकारपोरियल दुनिया में तो सुख आनंद की बात ही नहीं, प्रेम की बात ही नहीं है। वह तो है इनकारपोरियल आत्माओं का निवास स्थान। वह है सबकी रिटायर लाइफ अथवा निर्वाण अवस्था। जहाँ दु:ख सुख की कोई फीलिंग नहीं रहती। वह दु:ख सुख का पार्ट तो इस कारपोरियल वर्ल्ड में चलता है।
However, someone may raise a question: You say that your stage in the incorporeal world is beyond happiness and sorrow. Where would happiness, that is, bliss, and love come from there? These are matters that have to be understood. When you speak of bliss, happiness and love, it is a stage of happiness, but how can there be bliss, love and knowledge in the world of peace? When that Ocean of Happiness comes into this corporeal world, He comes and gives us happiness. There, you remain in a stage that is beyond happiness and sorrow because, as it has been explained to you, that is the world beyond happiness and sorrow, which is called the incorporeal world. Then, the other world is the world of happiness, where there is constant happiness and bliss, which is called heaven. This is the world of sorrow, which is called hell, that is, the iron-aged world. Now, the Supreme Father, the Supreme Soul, who is the Ocean of Happiness, comes and changes this iron-aged world and makes it into a treasure store of bliss, happiness and love, where there is nothing but happiness and more happiness, love and more love. There, even the animals have a lot of love. Cows and lions drink water from the same river together. They have so much love for one another. So the kingdom that God comes and establishes has happiness and bliss. However, in the incorporeal world, there is no question of happiness, bliss or love. It is the residence of incorporeal souls. It is the retired life, that is, the stage of Nirvana for everyone, where there is no feeling of happiness or sorrow. The parts of happiness and sorrow are performed in this corporeal world.
(3) इस ही सृष्टि पर जब स्वर्ग है तो इटरनल आत्मिक लव रहता है क्योंकि दु:ख है ब्लड कनेक्शन में। संन्यासियों में भी ब्लड कनेक्शन नहीं रहता इसलिए उनमें भी दु:ख की कोई बात नहीं रहती है। वह तो कहते मैं सत चित आनंद स्वरूप हूँ क्योंकि ब्लड कनेक्शन को त्याग देते हैं। वैसे यहाँ भी तुम्हारा कोई ब्लड कनेक्शन नहीं है। यहाँ हम सबका आत्मिक लव है, जो परमात्मा सिखलाते हैं।
When it is heaven in this world, there is eternal, spiritual love. However, there is sorrow in blood connections. Sannyasis too do not have any blood connections. This is why they don’t have any feeling of sorrow about anything. They say: “I am truth, a sentient being and an embodiment of bliss”, because they have renounced their blood connections. In the same way, here, too, you do not have any blood connections. Here, we all have spiritual love, which God teaches us.
(4) वहाँ तो प्रजा भी बहुत-बहुत सुखी है। इटरनल ब्लिस है क्योंकि वहाँ सब सोल कॉन्सेस रहते हैं। यहाँ बॉडी-कान्सेस हो गये हैं इसलिए दु:खी हैं। वहाँ तो है ही स्वर्ग, वहाँ दु:ख का नाम निशान नहीं। जानवर ही कितना सुख शान्ति में रहते हैं तो प्रजा में कितना प्रेम और सुख होगा। यह तो जरूर है सब तो वारिस नहीं बनते। यहाँ तो 108 पक्के संन्यासी विजय माला के दाने बनने वाले हैं। वह भी अभी बने नहीं हैं, बन रहे हैं। साथ-साथ प्रजा भी बन रही है। वह भी बाहर रहकर सुनते रहते हैं। घर बैठे योग लगा रहे हैं। योग लगाते-लगाते कोई फिर अन्दर आ जाते तो प्रजा से वारिस बन जाते। वह जब तक कर्मबन्धन का हिसाब है कुछ तब तक बाहर रह योग लगाते, निर्विकारी रहते आते हैं। तो घर में रह जो निर्विकारी रहते तो घर में झगड़ा जरूर होगा क्योंकि कामेश क्रोधेशु… काम महाशत्रु पर जब तुम जीत पाते हो, विष देना बन्द करते हो तो झगड़ा होता है।
There, even the subjects are very, very happy. There is internal bliss there because everyone remains soul conscious. Here, we have become body conscious and this is why we are unhappy. It is heaven; there is no name or trace of sorrow there. Even the animals live with so much peace and happiness, and so how much peace and love would there be among the subjects? It is definite that not everyone becomes an heir. Here, 108 firm renunciates will become the beads of the rosary of victory. They have not yet become that; they are still becoming so. The subjects are also being created at the same time. They live outside (of a centre) and also continue to listen to this. They have yoga while sitting at home. While having yoga, they become part of the members here and thereby change from subjects into heirs. While they still have some accounts of the bondage of karma, they continue to live outside and have yoga and continue to remain viceless. So, while living at home, if they practise remaining viceless, there would definitely be a quarrel, because there are those who become lustful and angry. When you conquer lust, your greatest enemy, and stop giving poison, there is a quarrel.
(5) यह तुम सबको परमपिता परमात्मा बैठ पढ़ाते हैं। वही ज्ञान का सागर है ना। वहाँ इनकारपोरियल दुनिया में तो आत्माओं को बैठ ज्ञान नहीं सुनायेंगे। यहाँ आकर तुम्हें ज्ञान सुनाते हैं। कहते हैं तुम हमारे बच्चे हो। जैसे हम प्युअर हैं वैसे तुम भी प्युअर बनो। तो तुम सतयुग में सुखमय, प्रेममय राज्य करेंगे, जिसको वैकुण्ठ कहते हैं। अब यह दुनिया बदल रही है क्योंकि आइरन एज से गोल्डन एज बन रही है। फिर गोल्डन एज से सिल्वर एज़ में बदलेंगे। सिल्वर एज से कॉपर एज, फिर कॉपर एज से आइरन एज में बदलते जायेंगे। ऐसे दुनिया बदलती रहती है। तो अब यह दुनिया बदल रही है। कौन बदला रहा है? गॉड हिमसेल्फ, जिनके तुम बील्वेड बच्चे बने हो। प्रजा भी बन रही है लेकिन बच्चे, बच्चे हैं, प्रजा प्रजा है। जो संन्यास करते वह वारिस बन जाते। उनको रॉयल घराने में अवश्य ले जाना है। लेकिन अगर ज्ञान इतना नहीं उठाया है तो पद नहीं पायेंगे। जो पढ़ेगा वह नवाब बनेगा। जो आते जाते हैं वह फिर प्रजा में आयेंगे। फिर जितना होली बनेंगे उतना सुख मिलेगा। बील्वेड तो वह भी बनते लेकिन फुल बील्वेड तब बनते हैं जब बच्चा बनते हैं।
The Supreme Father, the Supreme Soul, sits here and teaches all of you. He alone is the Ocean of Knowledge. He will not sit there in the incorporeal world and give this knowledge to souls. He comes here and speaks this knowledge to you. He says: You are My children. Just as I am pure, so you too must become pure. You will then rule the golden-aged world of love and happiness, which is called Paradise. This world is now changing, because it is becoming golden aged from iron aged. Then, it will change from the golden age into the silver age. From the silver age it will change into the copper age and then, from the copper age into the iron age. The world continues to change in this way. So, this world is now changing. Who is changing it? God Himself and you have become His beloved children. The subjects are also being created, but children are children and subjects are subjects. Those who have renunciation become heirs. They will definitely become part of the royal family. However, if you haven’t taken that much of this knowledge, you will not receive a status. Those who study well will become lords. Those who simply continue to come and go will become part of the subjects. Then, to the extent that you become holy, you will receive happiness. They too become beloved, but they become that fully when they become children.
(6) संन्यासी भी बहुत प्रकार के होते हैं। एक होते हैं जो घरबार छोड़ जाते हैं, दूसरे फिर ऐसे भी होते है जो गृहस्थ में रहते विकार में नहीं जाते हैं। वह फालोअर्स को बैठ शास्त्र आदि सुनाते हैं। आत्मा का ज्ञान देते हैं, उनके भी शिष्य होते हैं। लेकिन उनके शिष्य उनके बील्वेड सन नहीं बन सकते क्योंकि वह तो घरबार, बच्चे वाला होता है। तो वह अपने पास तो बिठा नहीं सकते। न खुद संन्यास किया हुआ है, न औरों को संन्यास करा सकता है। उनके शिष्य भी गृहस्थ में रहते हैं। उनके पास आते जाते रहते हैं। वह सिर्फ उनको ज्ञान देते रहते अथवा मन्त्र दे देते हैं। बस। अब उनके वारिस तो बने नहीं तो उनकी वृद्धि कैसे होगी। बस ज्ञान देते देते शरीर छोड़ चले जाते।
There are many types of renunciate. One type are those who renounce their homes and families, and the other type is those who live at home but do not indulge in vice. They sit and relate the scriptures, etc. to their followers. They give knowledge of the soul. They too have disciples, but their disciples cannot become their beloved sons, because they have a household and children. So they cannot make any of them stay with them. Neither have they had renunciation themselves nor can they make others have renunciation. Their disciples also live with their own families; they simply continue to go to him. He simply continues to give them knowledge or he gives them a mantra; that’s all. They don’t become his heirs, so how could there be growth among them? They simply give knowledge, shed their bodies and depart.
(7) देखो, एक माला है 108 की, दूसरी फिर उससे बड़ी 16108 की माला होती है। वह है चन्द्रवंशी घराने के रॉयल प्रिन्स प्रिन्सेज की माला। तो यहाँ जो इतना ज्ञान नहीं उठा सकते, प्युरीफाय नहीं बनते तो सजायें खाकर चन्द्रवंशी घराने की माला में आ जायेंगे। प्रिन्स प्रिन्सेज तो बहुत होते हैं। यह राज़ भी तुम अभी सुनते हो, जानते हो। वहाँ यह ज्ञान की बातें नहीं रहती। यह ज्ञान तो सिर्फ अब संगम पर मिलता है जब दैवी धर्म की स्थापना हो रही है। तो सुनाया जो पूरा कर्मेन्द्रियों को नहीं जीतेंगे वह चन्द्रवंशी घराने की माला में चले जायेंगे, जो जीतेंगे वह सूर्यवंशी घराने में आयेंगे। उन्हों में भी तो नम्बरवार बनते हैं जरूर। शरीर भी अवस्था अनुसार मिलता है।
Look, one is the rosary of 108, and the other is the larger rosary of 16,108. That is the rosary of the moon-dynasty, royal clan of princes and princesses. So, those who are unable to take that much of this knowledge here and become purified will experience punishment and become part of the moon dynasty rosary. There are many princes and princesses. You listen to and come to know these secrets at this time. The things of this knowledge do not exist there. This knowledge is only received now, at the confluence age, when the deity dharma is being established. So, you are told: Those who do not conquer their physical senses fully will become part of the rosary of the moon-dynasty clan. Those who conquer them will become part of the sun-dynasty clan. Among them, too, they are definitely numberwise. One receives a body according to one’s stage.
(8) देखो, सबसे मम्मा तीखी गई है तो उसको स्कॉलरशिप मिल गई है। मॉनीटर बन गई। उनको सारा ज्ञान का कलष दे दिया, उसको हम भी माता कहते क्योंकि मैंने भी सारा तन मन धन उनके चरणों में स्वाहा कर दिया, लौकिक बच्चों को नही दिया क्योंकि वह तो ब्लड कनेक्शन हो गया। यह तो इटरनल बच्चे बनते हैं, सब संन्यास कर आते हैं तो उन पर लव जास्ती जाता है। इटरनल लव सबसे तीखा होता है। संन्यासी तो अकेले घरबार छोड़ भाग जाते हैं। यहाँ तो सब ले आकर स्वाहा किया है। परमात्मा खुद प्रैक्टिकल में एक्ट कर दिखलाते हैं।
Look! Mama went ahead of everyone and so she received a scholarship; she became a monitor. The whole urn of this knowledge was given to her. I too call her “Mother”, because I surrendered all of my body, mind and wealth at her feet and did not give anything to my physical children, for those are blood connections. Here, you become eternal children. You come here after renouncing everything, and so there is greater love for you. Eternal love is the strongest of all. Sannyasis leave their homes and go away. You have brought everything here and sacrificed it. God Himself is acting practically and showing you.
(9) वह परमात्मा खुद भी आकर बता सकते हैं। वह तो जादूगर है, उसका यह जादूगरी का पार्ट अभी चल रहा है। तुम तो बहुत प्यारे बच्चे हो, तुमको बाप कभी ख़फा (नाराज़) नहीं कर सकते। ख़फा करें तो बच्चे भी गुस्सा करना सीख जायें। यहाँ तो सबका आन्तरिक लव है। स्वर्ग में भी कितना प्रेम रहता है। वहाँ तो सतोप्रधान रहते हैं।
God Himself can also come and tell you that. He is the Magician and His part of magic is now being performed. You are very lovely children; the Father can never upset you. If He were to upset you, you children would also learn to get angry. Here, everyone has internal love. In heaven too, they have so much love. There, they remain satopradhan.
(10) मीठे-मीठे सिकीलधे नूरे रत्न, कल्प-कल्प के बिछुड़े हुए बच्चे जो फिर से आकर मिले हैं, ऐसे बच्चों प्रति मात पिता बापदादा का दिल व जान, सिक व प्रेम से यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।
To you sweetest, beloved, long-lost and now-found lights of the eyes, the children who become separated every cycle and who come here once again, to such children, lots of love, remembrance and good morning from the depths of the heart and with a lot of love from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to you spiritual children.
(11) जैसे बापदादा बच्चों को कभी ख़फा (नाराज़) नहीं करते, ऐसे तुम बच्चों को भी किसी को नाराज़ नहीं करना है, आपस में आन्तरिक लव से रहना है। कभी गुस्सा नहीं करना है।
Just as BapDada never upsets you children, in the same way, you children must not upset anyone. Live with one another with internal love. Never get angry.
(12) कोई भी बात को स्पष्ट करने के लिए अनेक प्रकार के प्रमाण दिये जाते हैं। लेकिन सबसे श्रेष्ठ प्रमाण प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रत्यक्ष प्रमाण अर्थात् जो हो, जिसके हो उसकी स्मृति में रहना। जो बच्चे अपने यथार्थ वा अनादि स्वरूप में स्थित रहते हैं वही बाप को प्रत्यक्ष करने के निमित्त हैं। उनके भाग्य को देखकर भाग्य बनाने वाले की याद स्वत: आती है।
In order to clarify things, many types of evidence are given. However, the most elevated evidence is your practical example. To be a practical example means to stay in the awareness of who you are and whom you belong to. The children who remain stable in their real and eternal forms become instruments to reveal the Father. When others see their fortune, they automatically remember the One who created their fortune.
Link to the Original Video: https://youtu.be/4YF7dvgu13o
