Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

17th August 2026

(1) एक था बाबा, एक था दादा। कहानी सुनाते हैं ना – एक था राजा, एक थी रानी। अब यह फिर हैं नई बातें। एक बाबा एक दादा तुम कहेंगे 5 हजार वर्ष पहले भी एक था शिवबाबा, दूसरा था ब्रह्मा दादा। अब शिव के बच्चे तो सब हैं। सभी आत्मायें एक बाप की सन्तान हैं। वह तो है ही है। ब्रह्मा के बच्चे ब्राह्मण भी थे, प्रजापिता ब्रह्मा की सन्तान ब्रह्माकुमार-कुमारियां थे। उन्हों को कौन पढ़ाते थे? शिवबाबा। प्रजापिता ब्रह्मा के यह ब्रह्माकुमार-कुमारियां ढेर बच्चे हैं ना। ब्रह्माकुमार-कुमारियां मानते हैं बरोबर हम शिवबाबा के बच्चे भी हैं, पोत्रे भी हैं। बच्चे तो हैं ही अब पोत्रे बने हैं। ब्रह्मा द्वारा दादे से वर्सा लेने। अभी तुमको दादे से वर्सा मिलता है, जिसको शिवबाबा कहते हैं। परन्तु ब्रह्माकुमार-कुमारियां होने कारण उनको हम दादा कहते हैं। वर्सा दादे का है। ब्रह्मा दादा का नहीं। वैकुण्ठ वासी बनने का वर्सा उस बाप से मिलता है।

One is Baba and the other is Dada. People tell a story starting with: Once upon a time, there was a king and a queen. Now, these are new matters. One is Baba and the other is Dada. You would say: Five thousand years ago, there was Shiv Baba and Brahma Dada. All are the children of Shiva. All souls are the children of the one Father. They are that anyway. There were also Brahmins, the children of Brahma. The children of Prajapita Brahma were Brahma Kumars and Kumaris. Who taught them? Shiv Baba. The Brahma Kumars and Kumaris are the many children of Prajapita Brahma. You Brahma Kumars and Kumaris believe that you truly are Shiv Baba’s children and also His grandchildren. You are His children anyway, but you have now become His grandchildren in order to claim your inheritance from the Grandfather through Brahma. You are now receiving your inheritance from the Grandfather who is called Shiv Baba. However, because you are Brahma Kumars and Kumaris, you call this one Dada. The inheritance is from the Grandfather, not from Brahma Dada. You receive your inheritance of becoming residents of Paradise from that Father.

(2) बाप कहते हैं – पहले-पहले तुमको सतयुग में भेजा था। फिर अभी तुम ही आकर मिले हो। आगे तो सिर्फ गाते थे उनका यथार्थ अर्थ अभी बाप बैठ समझाते हैं। सभी वेद शास्त्र, जप, तप, स्लोगन आदि जो भी हैं सबका सार बाप बैठ समझाते हैं। चक्र तो बिल्कुल सहज है। अभी कलियुग और सतयुग का संगम है। लडाई भी सामने खड़ी है। यह भी तुमको निश्चय है – सतयुग की स्थापना होती है। कलियुग में जितने भी हैं, उन सबके शरीर खलास हो जायेंगे, बाकी आत्मायें पवित्र बन हिसाब-किताब चुक्तू कर जायेंगी। यह सबके कयामत का समय है। आत्मायें शरीर छोड़ चली जायेंगी। यह तुम्हारी बुद्धि में अभी है। जब तक हम कर्मातीत अवस्था को पायें तब तक संगम पर खड़े हैं। एक तरफ हैं करोड़ों मनुष्य, दूसरे तरफ हो सिर्फ तुम थोड़े से। तुम्हारे में भी कितने हैं जो निश्चयबुद्धि होते जाते हैं। निश्चयबुद्धि विजयन्ती फिर जाकर विष्णु के गले की माला बनेंगे। एक है रूद्राक्ष की माला, दूसरी है रूण्ड माला। उस रूण्ड माला में छोटी-छोटी शक्ल होती है। यह निशानी है। हम आत्मायें ही आकर फिर बाप के गले की माला के दाने बनेंगे फिर यहाँ आयेंगे नम्बरवार। माला 8 की भी है, 108 की भी है, 16108 की भी है। अब 16 हजार हैं या 5-10 हजार हैं, उनका कोई हिसाब नहीं निकाला जाता। यह मालायें गाई जाती हैं। बाबा कहते हैं यह सब तुम क्यों विचार करते हो। जितने भी राजायें कल्प पहले सतयुग त्रेता में बने थे, उतने ही बनेंगे। 100 बनें या 2-3 सौ बनें – यह पूछना नहीं है।

The Father says: You were the first ones I sent to the golden age and you have now come to meet Me. Previously, you simply used to sing this, but the Father now sits here and tells you the accurate meaning of this. The Father sits here and explains to you the essence of all the Vedas, scriptures, tapasya, chanting and slogans, etc. This cycle is very easy to understand. It is now the confluence age of the iron and golden ages. The war is just ahead of you. You also have the faith that the golden age is being established. The bodies of everyone who exists in the iron age will be destroyed and all the souls will become pure, settle their karmic accounts and return home. This is the time of settlement for everyone. Souls will leave their bodies and return home. This is in your intellects at this time. You will be at the confluence age until you become karmateet. There are billions of people on that side and a few of you on this side. There are also many of you whose intellects are developing faith. Those who have faithful intellects become victorious and then become the garland around the neck of Vishnu. One is the rosary of Rudraksh and the other is the rosary of Runda. The rosary of Runda has small beads with faces on them. They are symbols of how we souls come and become the beads of the garland around the Father’s neck and then come here, numberwise. There are the rosaries of eight, 108 and also 16,108. It cannot be calculated whether there are five to ten thousand or 16 thousand. These rosaries are remembered. Baba asks: Why do you think about all of these things? However many became kings in the golden and silver ages in the previous cycle, there will be that many kings now. You mustn’t ask whether 100 become kings or whether 200 or 300 become kings.

(3) बाप कहते हैं – तुम जितना नजदीक आते जायेंगे तो यह सब समझ जायेंगे। आज हम यहाँ हैं कल विनाश होगा फिर सतयुग में थोड़े से देवी-देवता होंगे। बाद में वृद्धि को पाते हैं। सतयुग के आसार भी दिखाई पड़ते हैं। बाकी लाखों जाकर रहेंगे फिर लाख रहें वा 9-10 लाख रहें, एक्यूरेट नहीं कह सकते। हाँ तुम जब एक्यूरेट सम्पूर्ण बनने के लायक बनेंगे तब तुमको और जास्ती साक्षात्कार हो जायेगा। अभी तो बहुत कुछ समझने का समय पड़ा है। बहुत साक्षात्कार करते रहेंगे। लड़ाई की तैयारियां भी बहुत होती रहती हैं।

The Father says: The closer you come, the more you will understand everything. Today, we are here and tomorrow, after destruction takes place, there will be a few deities in the golden age. Growth takes place later on. You can also see signs of the golden age. You cannot say accurately whether there will be hundreds of thousands, or more, or whether there will be one hundred thousand or nine to ten hundred thousand. Yes, when you are worthy of becoming completely accurate, you will have more visions. There is now still time left to understand a great deal more. You will continue to have many visions. Many preparations for war are taking place.

(4) जानते हो ड्रामानुसार यह विनाश होना ही है। कलियुग से बदल कर सतयुग होगा। हम ड्रामा को समझते हैं कि ड्रामानुसार अभी नया चक्र शुरू होना है। तुम भी ड्रामा के वश हो। ड्रामानुसार बाप भी आया हुआ है। ड्रामा में एक मिनट भी नीचे ऊपर नहीं हो सकता है। जैसे बाबा आया तुमने देखा कल्प बाद भी हूबहू ऐसे होगा। शास्त्रों में तो कल्प की आयु लम्बी लिख दी है। अभी तुम बच्चों की बुद्धि में है बरोबर विनाश सामने खड़ा है। अभी तुम गैलप कर रहे हो। जानते हो बाप को याद कर हमको कर्मातीत अवस्था को जरूर पाना है अर्थात् आइरन एज से गोल्डन एज बनना है। अभी अगर पुरुषार्थ नहीं करेंगे तो पद भ्रष्ट हो जायेगा। हे आत्मायें अभी तुम पतित बन गई हो। यह भी जानते हो बहुत किसम के आयेंगे जो और धर्म में बदली हो गये हैं वह निकलकर आते रहेंगे। आकर अपना पुरुषार्थ करते रहेंगे – बाप से वर्सा पाने। ब्राह्मण धर्म में आकर फिर देवता धर्म में आयेंगे। ब्राह्मण धर्म में नहीं आयेंगे तो देवता धर्म में कैसे आयेंगे। ब्राह्मण दिन-प्रतिदिन वृद्धि को पाते रहेंगे। देखेंगे विनाश सामने आ गया है, यह तो ठीक कहते हैं फिर वृद्धि होती जायेगी। ब्राह्मणों का झाड़ वृद्धि को पाकर फुल हो जायेगा फिर वापस जायेंगे। देवताओं का झाड़ बढ़ेगा।

You know that, according to the drama, destruction has to take place. This iron age will change and become the golden age. We understand that, according to the drama, a new cycle is to begin again. You are also bound by the drama. The Father has come according to the drama. There cannot be the difference of even a minute in this drama. Just as Baba came and you saw Him, it will be exactly the same in the next cycle. In the scriptures, they have given a long duration to the cycle. It is now in the intellects of you children that destruction truly is just ahead. You are now galloping ahead. You know that you have to remember the Father and definitely attain the karmateet stage. That is, you have to change from iron aged to golden aged. If you don’t make effort now, your status will be destroyed. O souls, you have now become impure. You also know that many varieties of people will come. Those who have been converted into other religions will also continue to emerge. They will come and continue to make their own effort to claim their inheritance from the Father. They will come into the Brahmin religion and then go into the deity religion. If they don’t come into the Brahmin religion, how could they go into the deity religion? The number of Brahmins continues to increase day by day. When they see that destruction is just ahead, they will say: What you say is right. Then, there will be growth. The Brahmin tree will grow and become full and you will then all return home. The deity tree will then grow. 

(5) अभी तुम संगम पर राजयोग सीख रहे हो। इस संगम को कल्याणकारी युग कहा जाता है। संगम का ही गायन है – गंगा सागर का मेला दिखाते हैं। वह सब है भक्ति मार्ग का। यह है ज्ञान सागर और ज्ञान सागर से निकली हुई ज्ञान गंगायें। ज्ञान सागर से पतित-पावन अक्षर लगता है। वह समझते हैं – पतित पावनी गंगा है और फिर गंगा में स्नान करते ही आते हैं। यह नदियां तो सतयुग से लेकर चलती आती हैं, आजकल तो नदियां भी कहाँ-कहाँ डुबो देती हैं। प्रकृति भी तमोप्रधान, सागर भी तमोप्रधान हो पड़ा है।

O souls, you have now become impure. You also know that many varieties of people will come. Those who have been converted into other religions will also continue to emerge. They will come and continue to make their own effort to claim their inheritance from the Father. They will come into the Brahmin religion and then go into the deity religion. If they don’t come into the Brahmin religion, how could they go into the deity religion? The number of Brahmins continues to increase day by day. When they see that destruction is just ahead, they will say: What you say is right. Then, there will be growth. The Brahmin tree will grow and become full and you will then all return home. The deity tree will then grow. You are now studying Raja Yoga at the confluence age. This confluence age is called the benevolent age. There is the praise of the confluence age, which is known as the meeting of the Ganges with the ocean. All of that belongs to the path of devotion. You are all the Ganges of this knowledge who have emerged from the Ocean of Knowledge. The word “Purifier” is connected with the expression “Ocean of Knowledge”. Those people think that the Ganges is the Purifier and so they continue to bathe in the Ganges. These rivers have existed from the golden age. Nowadays, people even drown in rivers in some places. The elements have become tamopradhan and the ocean has also become tamopradhan.

(6) वह है निराकार, तो जरूर निराकार से साकार में आना पड़े। भगवान की इतनी महिमा है तो जरूर आना पड़े। उनका जन्म दिव्य अलौकिक है और किसका दिव्य जन्म नहीं गाया जाता। यह भी बच्चों को समझाया है एक होता है लौकिक बाप, दूसरा है पारलौकिक बाप, जिसको ही भगवान कह याद करते हैं और तीसरा है अलौकिक बाप, यह फिर वन्डरफुल बाप है। जब पारलौकिक बाप बच्चों को एडाप्ट करते हैं तो बीच में यह अलौकिक आ जाता है। प्रजापिता ब्रह्मा के कितने ढेर बच्चे हैं। शिवबाबा आकर ब्रह्मा द्वारा तुमको अपना बनाते हैं। कितने ब्रह्माकुमार-कुमारियां बनते हैं। लौकिक बाप को तो करके 8-10 बच्चे होंगे। अच्छा शिवबाबा भी है पारलौकिक बाप। उनके तो अनेक बच्चे हैं। सभी आत्मायें कहती हैं – हम सब ब्रदर्स हैं। अब इस संगम पर फिर अलौकिक बाप मिलता है। यह ज्ञान तुमको वहाँ नहीं रहेगा। प्रजापिता ब्रह्मा बाप मिलता ही तब है जबकि बाप आकर नई सृष्टि रचते हैं। तो यह अलौकिक जन्म हुआ ना, इनको कोई समझ नहीं सकते। वह लौकिक वह पारलौकिक और यह है संगमयुगी अलौकिक बाप। लौकिक बाप तो सतयुग से लेकर होते आये हैं। पारलौकिक बाप को वहाँ कोई याद नहीं करते, वहाँ होता ही है एक बाप। हे भगवान, हे परमात्मा कहकर याद नहीं करते हैं फिर द्वापर में जब भक्ति मार्ग शुरू होता है तो बाप दो होते हैं। संगम पर हैं 3 बाप। प्रजापिता ब्रह्मा भी अभी मिलता है, अभी तुम उनके बने हो। जानते हो यह अलौकिक बाप है। अभी तुम इन बातों को अच्छी रीति जानते हो और याद करते हो। अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो। सतयुग में याद करने की दरकार ही नहीं। दु:ख में पारलौकिक बाप का सब सिमरण करते हैं। यह तो बिल्कुल सहज बात है। सतयुग त्रेता में एक बाप होता है, द्वापर में दो बाप होते हैं। इस समय तुम अलौकिक बाप के बच्चे बने हो जिस द्वारा तुम वर्सा लेते हो। तुम बच्चे ही ब्राह्मण बनते हो जो फिर देवता बनेंगे।

He is incorporeal and so He definitely has to come into the corporeal from the incorporeal. There is so much praise of God and so He definitely has to come here. His birth is divine and unique. No one else’s birth is remembered as a divine birth. It has also been explained to you children that one is a worldly father and the other is the Father from beyond this world whom people remember as God. The third father is the subtle father; he is a wonderful father. When the Parlokik Father adopts you, you then have this subtle father in between. Prajapita Brahma has so many children. Shiv Baba comes and makes you belong to Him through Brahma. So many become Brahma Kumars and Kumaris. A physical father would probably have eight to ten children. Achcha, Shiv Baba is the Parlokik Father and He has many children. All souls say: We are all brothers. We have now once again found this subtle father at the confluence age. You will not have this knowledge there. Only when the Father comes and creates that new world do you meet the father, Prajapita Brahma. So, this is a subtle birth. No one can understand this. Those are worldly fathers, the other One is the Father from beyond and this is the confluence-aged subtle father. You have had worldly fathers from the golden age. No one there remembers the Father from beyond this world. There, you only have one father. No one there remembers God or says: O God! O Supreme Soul! When the path of devotion begins in the copper age, you have two fathers and at the confluence age you have three fathers. You meet Prajapita Brahma at this time. You now belong to him. You know that he is your subtle father. You now understand and remember these things very well. Consider yourselves to be souls and remember the Father. There is no need to remember God in the golden age. Everyone remembers the Parlokik Father at times of sorrow. This is something very easy to understand. In the golden and silver ages, you have one father. In the copper age, you have two fathers and, at this time, you children now belong to the subtle father through whom you claim your inheritance. Only you children become Brahmins who then become deities.

(7) पुरुषार्थ करने का अभी समय है। माया घड़ी-घड़ी तुम्हारा बुद्धियोग तोड़ देती है। अजुन तुम अडोल स्थिर कहाँ बने हो। कहते हैं बाबा माया के तूफान बहुत आते हैं। कोई तो सारे दिन में घण्टा आधा भी याद नहीं करते हैं। बाप कहते हैं – तुम कर्मयोगी हो। 8 घण्टा तो यह सेवा करेंगे। 8 घण्टा याद कर सको इतना पुरुषार्थ करना है। याद करते रहने से विकर्म विनाश होते जायेंगे, इसको ही योग अग्नि कहा जाता है। यह है मेहनत। गृहस्थ व्यवहार में रहते हुए सिर्फ याद करना है। यह भी बाबा बतलाते हैं कि जिन्होंने गृहस्थ छोड़ा है, बच्चे बने हैं, वह भी इतना याद नहीं करते हैं। घर में रहने वाले और ही जास्ती याद करते हैं।

It is now the time to make effort. Maya repeatedly breaks your intellects’ yoga. You have not yet become unshakeable or stable. You say: Baba, many storms of Maya come. Some don’t remember the Father for even half an hour. The Father says: You are karma yogis. You have to do this service for eight hours. Make so much effort that you are able to remember Baba for eight hours. By remembering Him, your sins will be absolved. This is called the fire of yoga. This requires effort. While living at home with your families, simply remember the Father. Baba also tells you that those who have left their homes and families and become Baba’s children don’t remember Him as much as those who live at home with their families do; they remember Baba a lot more.

(8) तोड़ना, मोड़ना और जोड़ना – इन तीन शब्दों की स्मृति द्वारा सदा विजयी भव

सारी पढ़ाई और शिक्षाओं का सार यह तीन शब्द हैं:- 1-कर्मबन्धन तोड़ने हैं। 2-अपने संस्कार-स्वभाव को मोड़ना है और 3- एक बाप से सर्व सम्बन्ध जोड़ने हैं – यही तीन शब्द सम्पूर्ण विजयी बना देंगे। इसके लिए सदा यही स्मृति रहे कि जो भी इन नयनों से विनाशी चीज़े देखते हैं वह सब विनाश हुई पड़ी हैं। उन्हें देखते भी अपने नये सम्बन्ध, नई सृष्टि को देखते रहो तो कभी हार हो नहीं सकती।

May you be constantly victorious by remaining aware of three expressions: to break, to mould and to forge (connect).

The essence of this whole study and these teachings is in three expressions: 1) Karmic bondages have to be broken. 2) Your sanskars and nature have to be moulded. 3) You have to forge all relationships with the one Father. These three expressions will make you completely victorious. For this, constantly be aware that whatever perishable things you see with your eyes have already perished. Even while seeing them, continue to see your new relationships and the new world, and you will never then be defeated.

Link to the Original Video: https://youtu.be/fRl4MylbiSI

×