Advanced, Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, ओम् शान्ति | Om Shanti, परमात्मा | शिव बाबा | Supreme Soul | Shiv Baba
3rd July 2026
“बाप आकर तुम बच्चों को तसल्ली देते हैं कि अब थोड़ा धीरज धरो। तुम पापों के बोझ से बहुत भारी हो पड़े हो। अब तुमको पुण्य आत्मा बनाए ऐसी दुनिया में ले जाते हैं, जिसको स्वर्ग कहा जाता है। वहाँ न कोई पाप होगा, न कोई दु:ख होगा। बच्चों को धीरज़ मिला हुआ है। आज यहाँ हैं कल अपने शान्तिधाम, सुखधाम में जायेंगे। जैसे बीमार मनुष्य थोड़ा ठीक होने पर होता है तो डॉक्टर धीरज देते हैं – जल्दी से तुम बहुत अच्छा हो जायेंगे। अब यह तो है बेहद का धीरज़। बेहद का बाप कहते हैं – तुम तो बहुत दु:खी पतित हो गये हो। अब हम तुम बच्चों को आस्तिक बनाते हैं। फिर रचना का भी परिचय देते हैं।”
“The Father comes and reassures you children: Just be a little more patient! You have become very heavy with your burdens of sin. You are now being made into charitable souls and being taken to a world called heaven. There won’t be any sin or sorrow there. You children have been given patience. Today, you are here and tomorrow you will go to your land of peace and then to your land of happiness. When a person has been ill and is on the way to recovery, the doctor reassures him that he will very soon be well. Here, there is unlimited patience. The unlimited Father says: You have become very unhappy and impure. I am now making you children into theists. He also gives you the introduction of the creation.”
“वह कह देते हैं ब्रह्म ही भगवान है, कितना फ़र्क है। ब्रह्म तो तत्व है। जैसे आकाश तत्व है, वैसे ब्रह्म भी तत्व है। जहाँ हम आत्मायें और परमपिता परमात्मा निवास करते हैं, उनको स्वीट होम कहा जाता है। वह है आत्माओं का घर। बच्चों को मालूम पड़ा है, ब्रह्म महतत्व में कोई आत्मायें लीन नहीं होती हैं और आत्मा कभी विनाश को प्राप्त नहीं होती। आत्मा अविनाशी है। यह ड्रामा भी बना बनाया अविनाशी है। इस ड्रामा के कितने एक्टर्स हैं। अभी है संगमयुग, जबकि सभी एक्टर्स हाज़िर हैं। नाटक पूरा होता है तो सब एक्टर्स, क्रियेटर आदि सब आकर हाज़िर होते हैं। इस समय यह बेहद का ड्रामा भी पूरा होता है फिर रिपीट होना है। उन हद के नाटकों में चेन्ज हो सकती है। ड्रामा पुराना हो जाता है। यह तो बेहद का ड्रामा अनादि अविनाशी है। बाप त्रिकालदर्शी, त्रिनेत्री बनाते हैं। देवतायें कोई त्रिकालदर्शी नहीं होते हैं। न शूद्र वर्ण वाले त्रिकालदर्शी होते हैं। त्रिकालदर्शी तो सिर्फ तुम ब्राह्मण वर्ण वाले हो। जब तक ब्राह्मण न बनें तब तक तीसरा नेत्र ज्ञान का मिल न सके। तुम झाड़ के आदि–मध्य–अन्त को, सभी धर्मो को भी जानते हो। तुम भी मास्टर नॉलेजफुल हो जाते हो। बाप बच्चों को आपसमान बनायेंगे ना। ज्ञान का सागर तो एक ही बाप है, जो सभी आत्माओं का बाप है। सभी बच्चों को आस्तिक बनाए त्रिकालदर्शी बनाते हैं।”
“They say that the brahm element is God. There is so much difference! Brahm is an element. Just as the sky is an element, so brahm is also an element. The place where we souls and the Supreme Soul reside is called the sweet home; it is the home of souls. You children know that souls cannot merge into the great brahm element and that souls can never be destroyed. Souls are imperishable. This predestined drama is also imperishable. This drama has so many actors. It is now the confluence age, when all the actors are present. When a play comes to its end, all the actors and its creator, etc. come onto the stage. At this time, this unlimited drama is coming to the end and it will then repeat. There can be some change in a limited play; that drama becomes old. This is an eternal and imperishable, unlimited drama. The Father makes you trikaldarshi and trinetri. Neither deities nor those who belong to the shudra clan are trikaldarshi. Only you, who belong to the Brahmin clan, are trikaldarshi. You cannot receive a third eye of this knowledge unless you become a Brahmin. You know the beginning, middle and end of the tree and all the religions. You become master knowledge-full too. The Father would make His children similar to Himself. Only the one Father is the Ocean of Knowledge, and He is the Father of all souls. He makes all of you children theists and trikaldarshi.”
“यहाँ तो बहुतों को गुरू कह देते हैं। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर को भी गुरू नहीं कह सकते। एक शिवबाबा ही सर्व का सद्गति दाता है।”
“Those people simply come to establish their religions. Here, many are called gurus. However, even Brahma, Vishnu and Shankar cannot be called gurus. Only Shiv Baba is the Bestower of Salvation for All.”
“बाप कहते हैं – ओम् माना अहम् आत्मा और यह मेरा शरीर। कितना सहज है।”
“The Father says: Om means: I am a soul and this is my body. It is so easy!”
“जैसे कोई बुजुर्ग के आगे छोटे बच्चे अपने बचपन के अलबेलेपन के कारण कुछ भी बोल दें, कोई ऐसा कर्तव्य भी कर लें तो बुजुर्ग लोग समझते हैं कि यह निर्दोष, अन्जान, छोटे बच्चे हैं। कोई असर नहीं होता है। ऐसे ही जब आप अपने को मास्टर विश्व–निर्माता समझेंगे तो यह माया के विघ्न बच्चों के खेल समान लगेंगे। माया किसी भी आत्मा द्वारा समस्या, विघ्न वा परीक्षा पेपर बनकर आ जाए तो उसमें घबरायेंगे नहीं लेकिन उन्हें निर्दोष समझेंगे।”
“When little children say anything out of the carelessness of their childhood in front of their elders, or they perform such actions, the elders believe that the children are just blameless, innocent little children, and so they are not affected. In the same way, if you consider yourselves to be master creators of the world, any obstacles of Maya would then be like children’s games. Even if Maya comes in front of you in some form through a soul – as a problem or an obstacle or as a test paper, you would not be afraid, because you would consider that soul to be innocent.”
Link to the Original Vaani: