Brahma’s Day and Night, Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, The Four Yuga (Age) Cycle, आत्मा | Soul, ओम् शान्ति | Om Shanti
7th May 2026
“बच्चों को ओम् शान्ति का अर्थ तो बहुत ही बार समझाया है। ओम् यानी मैं कौन? मैं आत्मा। यह शरीर हमारे आरगन्स हैं। मैं आत्मा परमधाम की रहने वाली हूँ।”
“The meaning of “Om shanti” has been explained to you children many times. “Om” means Who am I? It means, I am a soul and this body is my organ. I, this soul, am a resident of the supreme region.”
“आधाकल्प सतयुग–त्रेता दिन, आधाकल्प द्वापर–कलियुग रात। तुम ब्रह्मा मुख वंशावली ब्राह्मण हो। ब्रह्मा का अथवा तुम ब्राह्मणों का ही रात–दिन गाया जाता है। दिन और रात का ज्ञान भी तुम बच्चों को है। लक्ष्मी–नारायण को यह ज्ञान नहीं। अभी तुम संगम पर हो, जानते हो अभी भक्ति मार्ग पूरा हो, दिन उदय होता है। यह ज्ञान अभी तुमको बाप द्वारा मिला है। कलियुग में वा सतयुग में यह ज्ञान किसको भी होता नहीं, इसलिए गाया जाता है – ब्रह्मा का दिन, ब्रह्मा की रात। तुम अभी सूर्यवंशी–चन्द्रवंशी राज्य पाने का पुरुषार्थ कर रहे हो। फिर आधाकल्प के बाद तुम राज्य गँवाते हो। यह ज्ञान तुम ब्राह्मणों के सिवाए कोई को नहीं है। तुम देवतायें बन जायेंगे फिर यह ज्ञान रहेगा नहीं। अभी है रात्रि।”
“You Brahmins are the mouth-born creation of Brahma. The day and night of Brahma, that is, of you Brahmins, is remembered. You children have this knowledge of the day and the night. Lakshmi and Narayan do not have this knowledge. You are now at the confluence age. You know that the path of devotion is now coming to an end and the day is about to dawn. You have received this knowledge from the Father. No one in the iron age or the golden age has this knowledge. This is why the day of Brahma and the night of Brahma are remembered. You are now making effort to claim the sun and moon dynasty kingdoms. Then, after half a cycle, you lose your kingdom. No one, apart from you Brahmins, has this knowledge. When you have become deities, this knowledge will not remain. It is now the night.”
“अभी तुम पुरुषार्थ करते हो – राजयोग सीखने का। बाप तुमको ज्ञान का तीसरा नेत्र दे रहे हैं। आत्मा का रूप क्या है – यह भी किसको पता नहीं है। बाप कहते हैं तुम आत्मा न अंगुष्ठे मिसल हो, न अखण्ड ज्योति मिसल हो। तुम तो स्टार हो, बिन्दी मिसल। मैं भी आत्मा बिन्दी हूँ, परन्तु मैं पुनर्जन्म में नहीं आता हूँ। मेरी महिमा ही अलग है, मैं सुप्रीम होने के कारण जन्म–मरण के चक्र में नहीं आता हूँ। तुम आत्मायें शरीर में आती हो। तो 84 जन्म लेती हो, मैं इस शरीर में प्रवेश करता हूँ। यह लोन लिया हुआ है। बाप समझाते हैं – तुम भी आत्मा हो। परन्तु तुम अपने को रियलाइज़ नहीं करते हो कि हम आत्मा हैं, आत्मा ही बाप को याद करती है। दु:ख में हमेशा याद करते हैं, हे भगवान, हे रहमदिल बाबा रहम करो। रहम माँगते हो क्योंकि वह बाप ही नॉलेजफुल, ब्लिसफुल, प्योरिटी फुल है। ज्ञान में भी फुल है। ज्ञान का सागर है। मनुष्य को यह महिमा दे नहीं सकते हैं। सारी दुनिया पर ब्लिस करना, यह बाप का ही काम है। वह है रचयिता, बाकी सब हैं रचना। क्रियेटर रचना को क्रियेट करते हैं। पहले स्त्री को एडाप्ट करते हैं, फिर उनके द्वारा रचना रचते हैं, फिर उनकी पालना भी करते हैं, विनाश नहीं करते। यह बेहद का बाप आकर स्थापना–पालना–विनाश कराते हैं। आदि सनातन देवी–देवता धर्म की पालना कराते हैं।”
“You are now making effort to learn Raja Yoga. The Father is giving each of you a third eye of this knowledge. No one knows what the form of a soul is. The Father says: You souls are neither thumb shaped nor of infinite light. You are stars, just like points. I, this soul, am also a point. However, I do not take rebirth. My praise is different. Because I am the Supreme, I don’t enter the cycle of birth and death. You souls enter bodies and you take 84 births. I enter this body; I have taken it on loan. The Father explains: You too are souls, but you don’t realise that you are souls. It is the soul who remembers the Father. Souls always remember Him when they are unhappy: O God! O Merciful Baba, have mercy! You ask for mercy because that Father is the One who is full of knowledge, blissful and full of purity. He is full of knowledge; He is the Ocean of Knowledge. This praise cannot be given to human beings. It is only the Father’s task to give bliss to the whole world. He is the Creator and all the rest are the creation. A creator creates a creation. He first adopts a wife and then creates a creation with her and then also sustains that creation; he doesn’t destroy it. This unlimited Father comes and inspires establishment, sustenance and destruction. He inspires the sustenance of the original eternal deity religion.”
“बाप समझाते हैं – विश्व की बादशाही योगबल से मेरे द्वारा ही मिल सकती है। वहाँ कोई पार्टीशन नहीं है। धरती, आकाश सब तुम्हारे होंगे। तुमको कोई टच नहीं कर सकता। उनको कहा जाता है अद्वैत राज्य। यहाँ हैं अनेक राज्य। बाप समझाते हैं – 5 हजार वर्ष बाद तुम बच्चों को यह राजयोग सिखाता हूँ।”
“The Father explains: Only through the power of yoga can the kingdom of the world be received from Me. There is no partition there. The earth and the sky all belong to you. No one can touch you. That is called the undivided kingdom. Here, there are innumerable kingdoms. The Father explains: I teach you children this Raja Yoga every 5000 years.”
“तुम भी पूज्य थे फिर पुजारी बनते हो, आपेही पूज्य, आपेही पुजारी। यह भगवान के लिए नहीं है।”
“You too were worthy of worship and you then became worshippers. Then, from being worshippers, you become worthy of worship. This does not apply to God; it refers to you people”
“वास्तव में होता है ईश्वर अर्पणम्, मनुष्य जो कुछ करते हैं उनका फल दूसरे जन्म में मिलता है। एक जन्म के लिए मिल जाता है। अब बाप कहते हैं – मैं आया हूँ, तुमको 21 जन्म का वर्सा देने। मेरे अर्थ डायरेक्ट कुछ भी करते हो तो 21 जन्म के लिए उसकी प्राप्ति तुमको हो जाती है। इन्डायरेक्ट करते हो तो एक जन्म के लिए अल्पकाल का सुख मिल जाता है। बाप समझाते हैं यह तुम्हारा सब मिट्टी में मिल जाना है, इसलिए इसको सफल कर लो। तुम यह रूहानी हॉस्पिटल कम युनिवर्सिटी खोलते जाओ, जहाँ से सब एवरहेल्दी, एवरवेल्दी बनेंगे, इनसे बहुत इनकम होती है। योग से हेल्थ और चक्र को जानने से वेल्थ। तो घर–घर में ऐसी युनिवर्सिटी कम हॉस्पिटल खोलते जाओ। बड़ा आदमी है तो बड़ा खोले, जहाँ बहुत आ सकें।”
“In fact, it is all offered to God. Whatever they do, they receive the fruit of that in their next birth. They receive it for one birth. The Father says: I have now come to give you your inheritance for 21 births. Whatever you do directly in My name, you receive the reward of that for 21 births. When you do it indirectly, you receive temporary happiness for one birth. The Father explains: Everything of yours is going to turn to dust. Therefore, use everything you have in a worthwhile way. Continue to open a spiritual university-cum-hospital where everyone will become ever healthy and ever wealthy. A lot of income is earned through this. You receive health through yoga and wealth by knowing the cycle. Therefore, continue to open such universities-cum-hospitals in every home. Where there are many important people, open a big centre where many others can come.”
Link to the Original Vaani: