Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

23rd September 2026

(1) बच्चों ने बुलाया, बाप ने रेसपान्ड किया – प्रैक्टिकल में बच्चे क्या कहते हैं कि बाबा आप फिर से रावण राज्य में आ जाओ। अक्षर भी है ना – फिर से माया का परछाया पड़ा है। माया कहा जाता है रावण को। तो पुकारते हैं – रावण राज्य आ गया है इसलिए अब फिर से आ जाओ। रावण के राज्य में यहाँ बहुत दु:ख है। हम बहुत दु:खी, पाप-आत्मा बन पड़े हैं। अभी बाप प्रैक्टिकल में है। बच्चे जानते हैं फिर से वही महाभारत लड़ाई भी खड़ी है। बाप ज्ञान और राजयोग सिखला रहे हैं। बुलाते भी है हे निराकार परमपिता परमात्मा, निराकार से आकर साकारी रूप लो, रूप बदलो। बाप समझाते हैं तुम भी वहाँ के रहने वाले हो – ब्रह्म महतत्व वा निराकारी दुनिया में। तुमने भी रूप बदला है। यह कोई नहीं जानते हैं। जो आत्मा निराकार है, वही आकर साकार शरीर धारण करती है। वह है निराकारी वर्ल्ड। यह है साकारी दुनिया और वह है सटल वर्ल्ड (आकारी दुनिया)। वह अलग है। तुम्हारी बुद्धि में है हम शान्ति-धाम वा निर्वाणधाम से आते हैं।

The children called out and the Father responded. What do you children say practically? Baba, come once again into the kingdom of Ravan. There is also the expression: The shadow of Maya is cast once again. Ravan is called Maya. This is why they cry out: ‘It has now become the kingdom of Ravan. So, come here once again!’ There is a lot of sorrow here in the kingdom of Ravan. We have become very unhappy, sinful souls. The Father is here in a practical way. You children know that that same Mahabharat War is once again here. The Father is teaching this knowledge and Raja Yoga. People call out: O incorporeal Supreme Father, Supreme Soul, come from the incorporeal world and take a corporeal form! Change Your form! The Father explains that you too are residents of the place that is the great element of brahm or the incorporeal world. You have also changed your forms. No one knows this. An incorporeal soul comes and takes a corporeal body. That is the incorporeal world. This is a corporeal world and the other is a subtle world; that is separate. It is in your intellects that you come here from the land of silence, the land beyond sound.

(2) बाप को जब पहले-पहले नई रचना रचनी होती है तो सूक्ष्मवतन को ही रचेंगे। सूक्ष्मवतन में अभी तुम जा सकते हो फिर कभी जाने का नहीं होता। पहले-पहले तुम वाया सूक्ष्मवतन से नहीं आते हो। सीधे आते हो। अभी तुम सूक्ष्मवतन में आ-जा सकते हो। पैदल आदि जाने की बात नहीं है। यह साक्षात्कार होता है, तुम बच्चों को। मूलवतन का भी साक्षात्कार हो सकता है, परन्तु जा नहीं सकते। वैकुण्ठ का भी साक्षात्कार हो सकता है, जा नहीं सकते हैं। जब तक सम्पूर्ण पवित्र नहीं बने हैं। तुम ऐसे नहीं कह सकते कि हम सूक्ष्मवतन में जा सकते हैं। तुम साक्षात्कार कर सकते हो। शिवबाबा और दादा और तुम बच्चे हो। तुम बच्चे कैसे नई-नई रूहानी बातें सुनते हो। यह बातें दुनिया में कोई नहीं जानते। भल कहते हैं इनकारपोरियल वर्ल्ड परन्तु यह पता नहीं है कि वह कैसी होती है। पहले तो आत्मा को ही नहीं जानते तो निराकारी दुनिया को फिर क्या जानेंगे! बाप पहले-पहले आकर आत्मा का रियलाइजेशन कराते हैं। तुम आत्मा हो फिर रूप बदला है अर्थात् निराकार से साकार में आये हो। अभी तुम समझते हो हमारी आत्मा 84 जन्म कैसे भोगती है। वह सारा पार्ट आत्मा में रिकार्ड मुआफिक भरा हुआ है। पहले यह बातें सुनाते थे। बाप कहते हैं – अभी तुमको गुह्य रमणीक बातें सुनाता हूँ। जो तुम आगे नहीं जानते थे, वह अभी जानते हो। नई-नई प्वाइंट्स बुद्धि में आती-जाती हैं इसलिए दूसरों को भी झट समझा सकते हो।

When the Father has to create a new creation, He first creates the subtle region. It is only now that you go to the subtle region: you will not go there again. When you first come down, you don’t come via the subtle region. You come here directly. You can now go to the subtle region and come back. It is not a question of going and coming by foot. It is you children who have visions. You can also have visions of the incorporeal world, but you cannot go there. You can also have visions of Vaikunth (paradise), but you cannot go there until you have become completely pure. You cannot say that you can go to the subtle region. You can have visions of it. There are Shiv Baba, Dada and you children. Look how you children are listening to new spiritual things. No one in the world knows these things. Although they speak of the incorporeal world, they don’t know what it is like. First of all, they don’t know about souls, so how could they know the incorporeal world? The Father comes and first of all gives you the realisation of souls. You are souls; you have changed your forms, that is, you have come from the incorporeal into the corporeal. You souls now understand how you experience 84 births. You souls are filled with all of those parts like a record. He told you all of these things previously. The Father says: I now tell you deep, entertaining things. You now know what you previously didn’t know. New points enter your intellects and this is why you are quickly able to explain to others.

(3) तुम्हारी बुद्धि में है कि हम इस समय ब्राह्मण हैं फिर देवता बनेंगे। 84 जन्मों की सीढ़ी तो बहुत अच्छी है। बच्चे समझा सकते हैं जो 84 जन्म लेते हैं वही आकर समझते हैं फिर कोई 84, कोई 80 भी लेते होंगे। यह तो समझते हैं हम इस दैवी कुल के हैं। हम सूर्यवंशी घराने के बनेंगे। अगर नापास होंगे तो फिर देरी से आयेंगे। सभी इकट्ठे तो नहीं आयेंगे। भल बहुत ज्ञान लेते रहते हैं परन्तु इकट्ठे तो नहीं आयेंगे ना। जायेंगे इकट्ठे, आयेंगे थोड़े-थोड़े यह तो समझ की बात है ना। सब कैसे इकट्ठे 84 जन्म लेंगे। बाप को बुलाते ही हैं, बाबा फिर से आकर गीता का ज्ञान सुनाओ। तो सिद्ध होता है, जब महाभारत लड़ाई होती है, उस समय ही आकर गीता का ज्ञान सुनाते हैं। उनको ही राजयोग कहा जाता है। अभी तुम राजयोग सीख रहे हो। कल्प-कल्प, 5 हजार वर्ष बाद बाबा हमको आकर ज्ञान देते हैं। सत्य नारायण की कथा सुनते हैं ना। यह कहाँ से आये, फिर कहाँ गये! जानते नहीं हैं। बाप समझाते हैं बच्चे यह रावण की परछाया जो पड़ी है, अब ड्रामा अनुसार रावणराज्य खत्म होना है। सतयुग में है रामराज्य और इस समय है रावणराज्य।

It is in your intellects that you are Brahmins at this time and that you will then become deities. The picture of the ladder of 84 births is very good. You children can explain that those who take 84 births are the ones who come and understand this. Some take 84 births and others take 80 births. You at least understand that you belong to this deity clan. You will belong to the sun-dynasty clan. If you fail, you come later. Not everyone will come together. Although many take this knowledge, everyone will not come down together. They will go back together and come down a few at a time. This is something to be understood. How could everyone take 84 births at the same time? You call out to the Father to come and tell you this knowledge of the Gita once again. This shows that He comes and speaks the knowledge of the Gita when the Mahabharat War is to take place. This is called Raja Yoga. You are now studying Raja Yoga. Baba comes every cycle and gives us this knowledge every 5000 years. We listen to the story of the true Narayan. Where did they come from and where did they go? No one knows this. The Father explains: Children, the shadow of Ravan is cast over you. Now, according to the drama, the kingdom of Ravan has to end. In the golden age there is the kingdom of Rama, whereas at this time it is the kingdom of Ravan.

(4) यह स्प्रीचुअल नॉलेज सिवाए स्प्रीचुअल फादर के और कोई के पास है नहीं। तुम कहेंगे हमको भी स्प्रीचुअल फादर ने आकर बताया है। आत्मा शरीर द्वारा सुनती है। आत्मा ही कहेगी कि हम फलाना बनते हैं। सेल्फ को मनुष्य रियलाइज नहीं करते हैं। हमको बाप ने रियलाइज कराया है। हम आत्मा 84 जन्म पूरे लेते हैं।

No one, apart from the spiritual Father, has this spiritual knowledge. You would say that the spiritual Father has come and given you this knowledge. Souls listen through their bodies. A soul says: I am becoming so-and-so. Human beings don’t realise themselves. The Father has made us realise ourselves. I, the soul, take the full 84 births.

(5) ऐसी-ऐसी बातें यह बैठ सुनाये तो सुनने वाले इनको कहेंगे यह तो स्प्रीचुअल लीडर है, इनमें स्प्रीचुअल नॉलेज है। यह फिर कहेंगी – यह नॉलेज तो इंडिया में मिल रही है। स्प्रीचुअल गॉड फादर दे रहे हैं। वह है बीजरूप। यह उल्टा झाड़ है। बीज है नॉलेजफुल। बीज को झाड़ की नॉलेज होगी ना। यह वैराइटी रिलीजन का झाड़ है।

When she (Jayantiben) relates such things, they will say that she is a spiritual leader and that she has spiritual knowledge. She would then say: This knowledge is given in India. Spiritual God, the Father, is giving it. He is the Seed. This is an inverted tree. The Seed is knowledge-full. A seed would have the knowledge of its tree. This is the tree of the variety of religions.

(6) जो बच्चे स्वमान में स्थित रहते हैं वही बाप के हर फरमान का सहज ही पालन कर सकते हैं। स्वमान भिन्न-भिन्न प्रकार के देह-अभिमान को समाप्त कर देता है। लेकिन जब स्वमान से स्व शब्द भूल जाता है और मान-शान में आ जाते हो तो एक शब्द की गलती से अनेक गलतियां होने लगती हैं इसलिए मेहनत ज्यादा और प्रत्यक्षफल कम मिलता है। लेकिन सदा स्वमान में स्थित रहो तो पुरषार्थ वा सेवा में सहज ही सफलता-मूर्त बन जायेंगे।

The children who remain stable in their self-respect are easily able to obey every direction of the Father. Self-respect finishes all the different types of body consciousness. However, when you forget the word “self” in self-respect, and you expect respect and honour, then by making the mistake of one word, you begin to make many other mistakes. You then have to work harder and you don’t receive as much instant fruit. So, remain constantly stable in your self-respect and you will easily become an embodiment of success in your efforts and in the service you do.

Link to the Original Video: https://youtu.be/I6qI5sLcBn0

×