Other Topic(s): Difference between Supreme Soul and Soul
(1) प्रश्नः-
इस बेहद की पुरानी दुनिया से जिन्हें वैराग्य आ चुका है उनकी निशानी क्या होगी?
उत्तर:-
वह इन आंखों से जो कुछ देखते हैं – वह देखते हुए भी जैसे नहीं देखेंगे। उनकी बुद्धि में यह होगा कि यह सब खत्म होना है। यह सब मरे पड़े हैं। हमको तो शान्तिधाम, सुखधाम में जाना है। उनका ममत्व मिटता जायेगा। योग में रहकर किससे बात करेंगे तो उन्हें भी कशिश होगी। ज्ञान का नशा चढ़ा हुआ होगा।
Question:
What are the signs of those who already have disinterest in this unlimited old world?
Answer:
They see but don’t see anything with their physical eyes. Their intellects are aware that all of this is to be destroyed, that all the people are already dead, that they have to go to the land of peace and the land of happiness. Their attachment is being removed. When they stay in a stage of yoga while speaking to someone, that person will be attracted to them. They have the intoxication of this knowledge.
(2) बाबा के डायरेक्शन बड़े मीठे हैं, आत्म-अभिमानी भव, देही-अभिमानी भव। बात ही आत्माओं से करते हैं। देही-अभिमानी बाप, देही-अभिमानी बच्चों से बात करते हैं। वह तो एक ही है। सो तो मधुबन में तुम बच्चों के साथ बैठा है। तुम बच्चे जानते हो कि बरोबर बाप आये ही हैं पढ़ाने। यह पढ़ाई सिवाए शिवबाबा के कोई पढ़ा न सके। न ब्रह्मा, न विष्णु।
Baba’s directions are very sweet: May you be soul conscious. May you have the consciousness of being bodiless. He only speaks to souls. The soul-conscious Father speaks to soul-conscious children. There is only one of Him and He is sitting with you children in Madhuban. You children know that the Father truly has come to teach you. No one, apart from Shiv Baba, can teach you this study; neither Brahma nor Vishnu can do that.
(3) सर्व का सद्गति दाता राम एक निराकार ही है। वही पतित-पावन, ज्ञान का सागर, शान्ति का सागर है। वह आता ही तब है जब विनाश का समय होता है। सारे जगत का गुरू तो एक परमपिता परमात्मा ही हो सकता है। वह निराकार है ना। देवताओं को भी मनुष्य कहा जाता है। परन्तु वह दैवीगुणों वाले मनुष्य हैं इसलिए उनको देवता कहा जाता है।
Only the Bestower of Salvation, Rama, is the incorporeal One. He alone is the Purifier, the Ocean of Knowledge and the Ocean of Peace. He only comes when it is the time for destruction. Only the Supreme Father, the Supreme Soul, can be the Guru of the whole world. He is incorporeal. Deities are also human beings, but they are human beings with divine virtues and this is why they are called deities.
(4) मनुष्य तो समझते हैं यह दादा से मिलने जाते हैं। यह तो तुम जानते हो शिवबाबा को याद कर हम उनसे मिलते हैं। वहाँ तो हैं ही निराकारी आत्मायें, बिन्दी। बिन्दी से तो मिल न सकें। तो शिवबाबा से कैसे मिलेंगे इसलिए यहाँ समझाया जाता है, हे आत्मायें अपने को आत्मा समझ बुद्धि में यह रखो कि हम शिवबाबा से मिलते हैं। यह तो बड़ा गुह्य राज़ है ना। कइयों को शिवबाबा की याद नहीं रहती है। बाबा समझाते हैं हमेशा शिवबाबा को याद करो। शिवबाबा आपसे मिलने आते हैं। बस आपके बने हैं। शिवबाबा इसमें आकर ज्ञान सुनाते हैं। वह भी निराकार आत्मा है, तुम भी आत्मा हो। एक बाप ही है जो बच्चों को कहते हैं मामेकम् याद करो। सो तो बुद्धि से याद करना है। हम बाप के पास आये हैं। बाबा इस पतित शरीर में आये हैं। हम सामने आने से ही निश्चय कर देते हैं, शिवबाबा हम आपके बने हैं। मुरलियों में भी यही सुनते हो – मामेकम् याद करो तो तुम्हारे विकर्म विनाश हो जायेंगे।
People think that you are going to meet Dada. You know that you remember Shiv Baba when you meet this one. There, there are only incorporeal souls, points. You cannot meet a point. So, how could you meet Shiv Baba? This is why it is explained here: O souls, consider yourselves to be souls and let your intellects remember that you are meeting Shiv Baba. This is a very deep secret. Many are unable to remember Shiv Baba. Baba explains: Constantly remember Shiv Baba. Shiv Baba comes to meet you. Baba, I now belong to You. Shiv Baba enters this one and speaks this knowledge. He is an incorporeal soul and you are also souls. It is only the one Father who tells you children: Constantly remember Me alone. You have to keep Him in your intellects. We have come to the Father. Baba has entered this impure body. As soon as we come in front of You, we have this faith: Shiv Baba, I now belong to You. In the murlis too, you hear: Constantly remember Me alone and your sins will be destroyed.
(5) मम्मा को तो पिछाड़ी तक रहना था, फिर मम्मा क्यों चली गई। ड्रामा में जो हुआ सो राइट। बाबा ने भी जो कहा सो ड्रामा अनुसार कहा। ड्रामा में मेरा पार्ट ऐसा है। बाबा भी ड्रामा पर रख देते हैं। मनुष्य कहते हैं ईश्वर की भावी। ईश्वर कहते हैं ड्रामा की भावी। ईश्वर ने बोला या इसने बोला, ड्रामा में था। कोई उल्टा काम हुआ ड्रामा में था, फिर सुल्टा हो जायेगा। चढ़ती कला जरूर है। चढ़ाई पर जाते हैं, कब डगमग हो जाते हैं। यह सब माया के तूफान हैं। जब तक माया है विकल्प जरूर आयेंगे। सतयुग में माया ही नहीं तो विकल्प की बात ही नहीं। सतयुग में कभी कर्म विकर्म नहीं होते। बाकी थोड़े रोज़ हैं, खुशी रहती है। यह हमारा अन्तिम जन्म है।
Mama should have stayed till the end, so why did she go away? Whatever happens in the drama is right. Whatever Baba said, He said that according to the drama. Such is My part in the drama! Baba also leaves everything to the drama. People say that it’s the will of God. God says: It’s the destiny of the drama. Whether God said something or this one said something, it was in the drama. If something wrong happens, that was in the drama, and it will be put right again. There is definitely the stage of ascending. When you are climbing high, you sometimes start shaking. All of that is a storm of Maya: for as long as Maya exists, sinful thoughts will definitely come. Maya doesn’t exist in the golden age and so there is no question of sinful thoughts there. Actions are never sinful in the golden age. Only a few more days remain and you have the happiness that these are our last births.
(6) बस, बीज को याद करो। ड्रामा के चक्र को याद करो। जो ज्ञान बाबा के पास है वह ज्ञान हमारी आत्मा में भी है। वह भी ज्ञान सागर, हम आत्मा भी मास्टर ज्ञान सागर बनते हैं। नशा चढ़ना चाहिए ना। वह हम भाइयों (आत्माओं) को सुनाते हैं। सुनायेंगे तो शरीर द्वारा ही। इसमें संशय नहीं लाना चाहिए। बाप को याद करते-करते सारा ज्ञान बुद्धि में आ जाता है। बाप की याद से ही विकर्म विनाश होंगे, ममत्व मिटता जायेगा।
Remember the Seed. Remember the cycle of the drama. We souls also have the knowledge that Baba has. He is the Ocean of Knowledge and we souls also become master oceans of this knowledge. You should be intoxicated about this. He is speaking to us brothers (souls). Only with a body is He able to speak. You shouldn’t have any doubt about this. When you remember the Father, all of this knowledge will enter your intellects. Only by remembering the Father will your sins be destroyed and all your attachment will continue to finish.
(7) बाप कहते हैं – इन आंखों से जो कुछ देखते हो वह सब खत्म हो जाने का है। विनाश के बाद स्वर्ग को देखेंगे। अब तुम बच्चों को बहुत मीठा बनना चाहिए। योग में रह कोई बात करेंगे तो उनको बड़ी कशिश होगी। यह ज्ञान ऐसा है जो बाकी सब भूल जाता है।
The Father says: Everything that you see with your physical eyes is to be destroyed. After destruction, you will see heaven. You children should now become very sweet. When someone speaks in a stage of yoga, he has a great deal of attraction. This knowledge is such that you forget everything else.
(8) विश्व आपके कल्प पहले वाले सम्पन्न स्वरूप, पूज्य स्वरूप का सिमरण कर रही है इसलिए अब अपने सम्पन्न स्वरूप को प्रैक्टिकल में प्रख्यात करो। बीती हुई कमजोरियों को फुलस्टाप लगाओ, दृढ़ संकल्प द्वारा पुराने संस्कार-स्वभाव को समाप्त करो, दूसरों की कमजोरी की नकल मत करो, अवगुण धारण करने वाली बुद्धि का नाश करो, दिव्य गुण धारण करने वाली सतोप्रधान बुद्धि धारण करो तब साक्षात्कार मूर्त बनेंगे।
The world remembers your complete and perfect form and your worthy of worship form of the previous cycle. Therefore, now reveal your perfect form in a practical way. Put a full stop to the weaknesses of the past, and finish your old sanskars and nature with determination. Do not copy the weaknesses of others. Stop your intellect from imbibing defects. Have a satopradhan intellect that imbibes divine virtues and you will then become an image that grants visions.
(9) मातेश्वरी जी के अनमोल महावाक्य
निराकार परमात्मा का रिजर्व तन ब्रह्मा तन है
यह तो अपने को पूरा निश्चय है कि परमात्मा अपने साकार ब्रह्मा तन द्वारा आकर पढ़ा रहे हैं, इस प्वॉइन्ट पर बहुत जिज्ञासू प्रश्न पूछते हैं कि अमृतवेले समय निराकार परमात्मा जब अपने साकार तन में प्रवेश होते हैं तो उसी समय शरीर में क्या चेंज होती है? वो पूछते हैं क्या तुम उस समय बैठ उनको देखते हो कि कैसे परमात्मा आता है? अब इस पर समझाया जाता है परमात्मा की प्रवेशता होने समय ऐसे नहीं कि उस शरीर के कोई नयन, चयन बदली हो जाते हैं, नहीं। परन्तु हम जब ध्यान में जाते हैं तब नयन, चयन बदली हो जाता है परन्तु इस साकार ब्रह्मा का पार्ट ही गुप्त है। जब परमात्मा इसके तन में आता है तो कोई को भी पता नहीं चलता, उसका यह तन रिजर्व किया हुआ है इसलिए सेकेण्ड में आता है, सेकेण्ड में जाता है, अब इस राज़ को समझना। बाकी ऐसे नहीं कोई प्वॉइन्ट समझ में न आवे तो इस पढ़ाई का कोर्स छोड़ देना है। पढ़ाई तो दिन प्रतिदिन गुह्य और क्लियर होती जाती है। सारा कोर्स एकदम तो नहीं पढ़ सकेंगे ना, वैसे आपको समझाया जाता है। और जो भी धर्म पितायें आते हैं उन्हों में भी अपनी अपनी पवित्र आत्मा आए अपना पार्ट बजाती है फिर उन आत्माओं को सुख दु:ख के खेल में आना है, वो वापस नहीं जाते परन्तु जब निराकार सुप्रीम सोल आते हैं तो वो सुख दु:ख से न्यारे हैं, तो वो सिर्फ अपना पार्ट बजाए फिर चले जाते हैं। तो इस ही प्वॉइन्ट को हमें बुद्धि से समझना है।
Invaluable versions of Mateshwari
1) The body of Brahma is reserved for incorporeal God.
We have to have the full faith that God is teaching us through His corporeal body of Brahma. Many students ask questions about this point. At amrit vela, when incorporeal God enters the corporeal body of Brahma, what change takes place in the body at that time? They ask: At that time, do you sit and observe how God comes? It is explained that when God enters, it isn’t that his eyes and face change. No, but when we go into trance, the eyes and face change. However, the part of corporeal Brahma is incognito. When God enters his body, no one knows about it. His body has been reserved and this is why He comes in a second and leaves in a second. This secret has to be understood. It isn’t that if you cannot understand any point, you leave this study. Day by day, the study is becoming deeper and clearer. You would not study the whole course all at the same time. It is explained to you. When the founders of religions come, pure souls come with them too and play their own parts. Those souls then come into this play of happiness and sorrow. They do not go back. However, when the incorporeal Supreme Soul comes, He is beyond happiness and sorrow. He simply plays His part and then goes back. We have to understand this point with our intellects.
(10) आत्मा और परमात्मा में गुणों और ताकत का फर्क
आत्मा और परमात्मा का अन्तर (भेद) इस पर समझाया जाता है कि आत्मा और परमात्मा का रूप एक जैसा ज्योति रूप है। आत्मा और परमात्मा की आत्मा का साइज एक ही रीति में है, बाकी आत्मा और परमात्मा में सिर्फ गुणों की ताकत का फर्क अवश्य है। अब यह जो इतने गुण हैं वो सारी महिमा परमात्मा की है। परमात्मा दु:ख सुख से न्यारा है, सर्वशक्तिवान है, उनकी ही सारी शक्ति काम कर रही है। बाकी मनुष्य आत्मा की कोई शक्ति नहीं चल सकती है। परमात्मा का ही सारा पार्ट चलता है, भल परमात्मा पार्ट में भी आता है, तो भी खुद न्यारा रहता है। लेकिन आत्मा पार्ट में आते भी पार्टधारी के रूप में आ जाती है, परमात्मा पार्ट में आते भी कर्मबन्धन से न्यारा है। आत्मा पार्ट में आते भी कर्मबन्धन के वश हो जाती है, यह है आत्मा और परमात्मा में अन्तर, भेद। अच्छा। ओम् शान्ति।
2) The difference between souls and the Supreme Soul is their virtues and strength.
There is no difference between souls and the Supreme Soul in terms of form; the Supreme Soul is the same form of light; the size of souls and the Supreme Soul is the same. However, there is definitely a difference between souls and the Supreme Soul in terms of their virtues and strength. All the virtues are the praise of God. God is beyond happiness and sorrow. He is the Almighty Authority. It is all His powers that are working. It isn’t any power of human souls that is working. It is God’s part that continues. Even though God comes and plays a part, He remains detached. However, when a soul enters a part, he becomes an actor. God plays a part but remains free from any bondage of karma. When a soul enters a part, he is bound by some bondage of karma. This is the difference between souls and the Supreme Soul.
Link to the Original Video: https://youtu.be/LoJ2JDK3P5I
