Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, ब्रह्मा बाबा | Brahma Baba, शिव बाबा | Shiv Baba, सृष्टि चक्र | World Cycle
22nd June 2026
“बाप कहते हैं, तुम सतोप्रधान थे। अब तमोप्रधान पतित बन गये हो। 84 जन्म पूरे लिए हैं। अब तुमको फिर सतोप्रधान बनना है। सतोप्रधान बनो तब ही तुम चल सकेंगे पवित्र दुनिया में। निराकारी दुनिया भी पवित्र है, साकारी दुनिया भी पवित्र है। अपवित्र पतित दुनिया यह है। आत्मा भी तमोप्रधान तो शरीर भी तमोप्रधान है। यह तो सृष्टि का नाटक है, इसमें ब्रह्माण्ड और सूक्ष्मवतन भी आ जाता है। सृष्टि का चक्र यहाँ फिरता है। सतयुग त्रेता यहाँ है। यह कोई सूक्ष्म-वतन वा मूलवतन में नहीं होते। यह यहाँ ही हैं। इनको मनुष्य सृष्टि कहा जाता है। वह है आत्माओं की निराकारी दुनिया। वह है ब्रह्मा, विष्णु, शंकर की आकारी दुनिया। यह साकारी सृष्टि कितनी बड़ी है। सतयुग में कितनी छोटी सृष्टि होती है। वहाँ है ही एक धर्म।”
“The Father says: You were satopradhan. You have now become tamopradhan and impure. You have taken the full 84 births. Now, once again, you have to become satopradhan. Only when you become satopradhan will you be able to go to that pure world. The incorporeal world is pure and that corporeal world is also pure. This world is impure. Souls are now tamopradhan and bodies too are tamopradhan. This is a play about the world. Brahmand and the subtle region are also included in that. The world cycle turns here. The golden and silver ages are here. They don’t exist in the subtle region or in the incorporeal world; they only exist here. This is called the human world and that is the incorporeal world of souls. The other is the subtle world of Brahma, Vishnu and Shankar. This corporeal world population is very large. The world population is very small in the golden age; there is just the one religion there.”
“ वास्तव में आत्मा की सफाई चाहिए। आत्मा में ही खाद पड़ी है और किसको पता नहीं है।”
“In fact, there has to be cleanliness in souls. Alloy has been mixed into souls and no one knows this.”
“याद को ही योग कहते हैं।”
“Remembrance is also called yoga.”
“मनुष्य को कभी परमपिता, गॉड फादर नहीं कहा जाता। गॉड फादर कहने से फिर निराकार शिव तरफ बुद्धि जाती है। जीव आत्मा का बाप तो होगा ना। आत्मा एक शरीर छोड़ दूसरा लेती है। निराकार बाप का नाम शिव है। तुम्हारा भी एक ही नाम है, आत्मा। फिर शरीर में भिन्न-भिन्न नाम पड़ते हैं। परमपिता परमात्मा भी शरीर में आकर ज्ञान सुनाते हैं। शरीर बिगर थोड़ेही सुनायेंगे। तो बाप समझाते हैं कि इनका तो अपना नाम है, मेरा शरीर का कोई नाम नहीं है, न मैं पुनर्जन्म में आता हूँ। मैं इनमें प्रवेश करता हूँ, इनको भी मालूम नहीं पड़ता है। कोई तिथि तारीख नहीं। हाँ मैं कल्प के अन्त अर्थात् रात में आता हूँ। अभी रात है ना। यह है ही पतितों की दुनिया। मैं आता हूँ पावन दुनिया अर्थात् दिन बनाने। यह भी नहीं जानते कि बाबा ने कब प्रवेश किया। हाँ विनाश साक्षात्कार किया। बहुत ध्यान में जाते थे, वह कोई तिथि तारीख वेला नहीं निकाल सकते। श्रीकृष्ण को भी पूजते हैं, उनका रात्रि को जन्म दिखाते हैं। किस समय, कितने मिनट आदि सारा निकालते हैं। बाप कहते हैं – मैं तो हूँ ही निराकार। जैसे और मनुष्य जन्म लेते हैं वैसे मेरा जन्म थोड़ेही होता है। मेरा तो दिव्य अलौकिक जन्म है। मैं इनमें प्रवेश करता हूँ फिर चला जाता हूँ। बैल पर सारा दिन सवारी थोड़ेही करते हैं। मुझे जिस समय बच्चे याद करते हैं, मैं हाज़िर हूँ।”
“Human beings can never be called the Supreme Soul or God, the Father. When you say: God, the Father” the intellect goes to incorporeal Shiva. Every living being does have a father. A soul sheds a body and takes another. The name of the incorporeal Father is Shiva. You too just have one name: soul. However, bodies have many different names. The Supreme Father, the Supreme Soul, enters a body and speaks this knowledge. He could not speak it without a body. The Father explains: This one has his own name. I do not have a bodily name. I don’t take rebirth. I enter this one and even he doesn’t know about it; there is no fixed date or time. Yes, I come at the end of the cycle, that is, during the night. It is now the night. This is a world of impure ones. I come to make this world pure, that is, to bring the day. Even this one didn’t know when it was that Baba entered him. Yes, he had visions of destruction. Many used to go into trance. They cannot specify a date, time or moment. People worship Shri Krishna and show that his birth took place during the night. They show a fixed time exactly to the minute. The Father says: I am incorporeal. My birth is not like everyone else’s. My birth is divine and unique. I enter this one and then go back. No one would ride a bull all day long. Whenever you children remember Me, I become present.”
Link to the Original Vaani: