21st March 2026
Topic: Soul; मातेश्वरी जी | Mateshwariji
“अब जो त्रिमूर्ति, गोला, झाड़, सीढ़ी, लक्ष्मी–नारायण का चित्र और श्रीकृष्ण का चित्र – यह 6 चित्र हैं मुख्य। यह जैसे पूरी प्रदर्शनी है, इनमें सब सार आ जाता है। जैसे नाटक के पर्दे बनाये जाते हैं, एडवरटाइज़ के लिए। वह कभी बरसात आदि में खराब नहीं होते हैं। ऐसे यह मुख्य चित्र बनाने चाहिए।”
“The six main pictures are the Trimurti, the cycle, the tree, the ladder, Lakshmi and Narayan and Shri Krishna. These are like a complete exhibition; the whole essence is included in these. The hoardings that they make to advertise a film or play, etc. are never spoilt by rain. These main pictures should be painted on such material.”
“तुम सदैव युद्ध के मैदान में हो। और जगह तो 10-20 वर्ष तक युद्ध चलती है। तुम्हारी माया से अन्त तक युद्ध चलनी है। परन्तु है गुप्त, जिसको कोई जान नहीं सकते। गीता में जो महाभारत लड़ाई है, वह जिस्मानी दिखाई है। परन्तु है यह रूहानी। रूहानी युद्ध है पाण्डवों की। वह जिस्मानी युद्ध है जो परमपिता परमात्मा से विप्रीत बुद्धि हैं। तुम ब्राह्मण कुल भूषणों की है प्रीत बुद्धि। तुमने और संग तोड़ एक बाप के संग जोड़ी है। बहुत बार देह–अभिमान आने कारण भूल जाते हैं फिर अपना ही पद भ्रष्ट कर लेते हैं। फिर अन्त में बहुत पछताना पड़ेगा। कुछ कर नहीं सकेंगे। यह कल्प–कल्प की बाजी है। इस समय कोई अकर्तव्य कार्य करते हैं तो कल्प–कल्पान्तर के लिए पद भ्रष्ट हो जाता है। बड़ा घाटा पड़ जाता है।”
“You are constantly on a battlefield. In other places, a war might last for 10 to 20 years. Your war with Maya will last till the end. However, it is incognito and no one knows about it. The Mahabharat War shown in the Gita is a physical war, whereas this war is spiritual. This is the spiritual war of the Pandavas. That physical war is of those whose intellects have no love for the Supreme Father, the Supreme Soul. You, the decoration of the Brahmin clan, have loving intellects. You have broken away from everyone else and connected yourselves to the one Father. Because of becoming body conscious many times, you forget and then destroy your own status. There will then be a lot of repentance at the end. Nothing can be done at that time. This is a deal for every cycle. If wrong actions are performed at this time, the status is destroyed for cycle after cycle. A great deal of loss is incurred.”
“आधाकल्प सतयुग और त्रेता में तुम आत्म–अभिमानी थे परन्तु परमात्म–अभिमानी नहीं थे। यहाँ तो फिर तुम देह–अभिमानी बन पड़े हो। फिर देही–अभिमानी बनना पड़े। यात्रा अक्षर भी है, परन्तु अर्थ नहीं समझते हैं। मनमनाभव का अर्थ है रूहानी यात्रा पर रहो। हे आत्मायें मुझ बाप को याद करो।”
“For half a cycle, in the golden and silver ages, you were soul conscious but you weren’t God conscious. Here, you have become body conscious. You now have to become soul conscious again. They use the word “pilgrimage,” but they don’t understand the meaning of it. The meaning of “Manmanabhav” is: Stay on this spiritual pilgrimage. O souls, remember Me, your Father!”
“देह–अभिमानी न कुछ समझते न समझा सकते हैं। मैं कुछ समझती नहीं हूँ, यह भी देह–अभिमान है। अरे तुम तो आत्मा हो। बाप आत्माओं को बैठ समझाते हैं। दिमाग ही खुल जाना चाहिए। तकदीर में नहीं है तो खुलता ही नहीं। तो बाप तदबीर कराते हैं परन्तु तकदीर में नहीं है तो पुरुषार्थ भी नहीं करते हैं। है बहुत सहज, अल्फ और बे समझना है। बेहद के बाप से वर्सा मिलता है।”
“Those who are body conscious are neither able to understand anything nor explain to others. To say: I cannot understand anything is also body consciousness. Oh! but you are a soul! The Father sits here and explains to souls. Your intellect should open up. If it is not in your fortune, it doesn’t open. The Father inspires you to make effort, but, if it is not in your fortune, you don’t make effort. It is very easy to understand Alpha and beta. You receive your inheritance from the unlimited Father.”
“जो सदा बेहद की वैराग्य वृत्ति में रहते हैं वह कभी किसी भी दृश्य को देख घबराते वा हिलते नहीं, सदा अचल–अडोल रहते हैं क्योंकि बेहद की वैराग्य वृत्ति से नष्टोमोहा स्मृति स्वरूप बन जाते हैं। अगर थोड़ा बहुत कुछ देखकर अंश मात्र भी हलचल होती है या मोह उत्पन्न होता है तो अंगद के समान अचल–अडोल नहीं कहेंगे। बेहद की वैराग्य वृत्ति में गम्भीरता के साथ रमणीकता भी समाई हुई है।”
“Those who constantly have an attitude of unlimited disinterest are never afraid or shake when they see any scene. They remain constantly unshakeable and immovable. Because of their attitude of unlimited disinterest, they become conquerors of attachment and embodiments of remembrance. If you shake, even the slightest bit, when you see something, or if you have attachment, you would not be said to be as unshakeable and immovable as Angad. With your attitude of unlimited disinterest, together with having maturity, also have an entertaining nature.”
“मातेश्वरी जी के अनमोल महावाक्य:-
“आत्मा कभी परमात्मा का अंश नहीं हो सकती है”
बहुत मनुष्य ऐसे समझते हैं, हम आत्मायें परमात्मा की अंश हैं, अब अंश तो कहते हैं टुकडे को। एक तरफ कहते हैं परमात्मा अनादि और अविनाशी है, तो ऐसे अविनाशी परमात्मा को टुकडे में कैसे लाते हैं! अब परमात्मा कट कैसे हो सकता है, आत्मा ही अज़र अमर है, तो अवश्य आत्मा को पैदा करने वाला अमर ठहरा। ऐसे अमर परमात्मा को टुकडे में ले आना गोया परमात्मा को भी विनाशी कह दिया लेकिन हम तो जानते हैं कि हम आत्मा परमात्मा की संतान हैं। तो हम उसके वंशज ठहरे अर्थात् बच्चे ठहरे वो फिर अंश कैसे हो सकते हैं? इसलिए परमात्मा के महावाक्य हैं कि बच्चे, मैं खुद तो इमार्टल हूँ, जागती ज्योत हूँ, मैं दीवा हूँ, मैं कभी बुझता नहीं हूँ और सभी मनुष्य आत्माओं का दीपक जगता भी है तो बुझता भी है। उन सबको जगाने वाला फिर मैं हूँ क्योंकि लाइट और माइट देने वाला मैं हूँ, बाकी इतना जरूर है मुझ परमात्मा की लाइट और आत्मा की लाइट दोनों में फर्क अवश्य है। जैसे बल्ब होता है कोई ज्यादा पॉवर वाला, कोई कम पॉवर वाला होता है, वैसे आत्मा भी कोई ज्यादा पॉवर वाली कोई कम पॉवर वाली है। बाकी परमात्मा की पॉवर कोई से कम ज्यादा नहीं होती है तभी तो परमात्मा के लिये कहते हैं। परमात्मा सर्वशक्तिवान अर्थात् सर्व आत्माओं से उसमें शक्ति ज्यादा है। वही सृष्टि के अन्त में आता है, अगर कोई समझे परमात्मा सृष्टि के बीच में आता है अर्थात् युगे युगे आता है तो मानो परमात्मा बीच में आ गया तो फिर परमात्मा सर्व से श्रेष्ठ कैसे हुआ। अगर कोई कहे परमात्मा युगे युगे आता है, तो क्या ऐसा समझें कि परमात्मा घड़ी घड़ी अपनी शक्ति चलाता है। ऐसे सर्वशक्तिवान की शक्ति इतने तक है, अगर बीच में ही अपनी शक्ति से सबको शक्ति अथवा सद्गति दे देवे तो फिर उनकी शक्ति कायम होनी चाहिए फिर दुर्गति को क्यों प्राप्त करते हो? तो इससे साबित (सिद्ध) है कि परमात्मा युगे युगे नहीं आता है अर्थात् बीच बीच में नहीं आता है। वो आता है कल्प के अन्त समय और एक ही बार अपनी शक्ति से सर्व की सद्गति करता है। जब परमात्मा ने इतनी बड़ी सर्विस की है तब उनका यादगार बड़ा शिवलिंग बनाया है और इतनी पूजा करते हैं, तो अवश्य परमात्मा सत् भी है, चैतन्य भी है और आनंद स्वरूप भी है।”
“Elevated invaluable versions of Mateshwariji:
“A soul can never be a part of the Supreme Soul”
Many people think that we souls are part of the Supreme Soul. Being a part of Him means being a piece of Him. They say that God is eternal and imperishable, so how can the imperishable Supreme Soul be in pieces? How can the Supreme Soul be cut into pieces? Each soul is imperishable and immortal, and so the Creator of souls is also definitely immortal. To put such an immortal Supreme Soul into pieces means to make Him perishable, but we know that we souls are the children of the Supreme Soul. So, we are His progeny, that is, we are His children, and so how can we be a part of Him? This is why God’s elevated versions are: Children, I am immortal, I am the living, ignited Light. I am the Lamp (diva) and I can never be extinguished. The lamps of all human souls ignite and are extinguished. I am the One who then awakens all of them, because I am the One who gives light and might. However, there is definitely a difference between the light of God and the light of souls. Bulbs, for instance: some have greater power and others have less power. In the same way, some souls have greater power and other souls have less power. However, God’s power is not more or less, and this is why it is said of God that He is the Almighty Authority, that is, He has greater power than all souls. He comes at the end of each cycle. If someone believes that He comes in the middle of each cycle, that He comes in every age, then, if you say that God comes in the middle, how can God be the most elevated of all? If someone says that God comes in every age, can you say that God uses His power every now and then? Is the power of the Almighty Authority just this much? If He were to give power or salvation to others with His power in the middle, then His power should be for all time. So, why do people go into degradation? This proves that God does not come in every age, that is, He does not come in the middle of each cycle. He comes at the end of each cycle and grants salvation to everyone with His own power just once. It is after God has performed this huge service, that His memorial of a huge Shiv lingam is made and worshipped so much. God is definitely the Truth, the Living Being and the Embodiment of Bliss.”
Link to the Original Vaani: