Sakar Vaani - Key Points in Hindi and English, तीन वतन | Three Realms, परमात्मा | शिव बाबा | Supreme Soul | Shiv Baba
6th October 2026
(1) बाप अर्थात् परमात्मा बैठ समझा रहे हैं। रूहानी बाप को परमात्मा कहा जाता है। सभी आत्माओं का बाप एक परमपिता परमात्मा है। वह बैठ ब्रह्मा तन द्वारा समझाते हैं। भक्तिमार्ग में मनुष्य कहते हैं त्रिमूर्ति ब्रह्मा। अभी तुम ब्राह्मण ऐसे नहीं कहेंगे। तुम तो कहते हो त्रिमूर्ति शिव अर्थात् ब्रह्मा, विष्णु, शंकर का रचयिता शिव। त्रिमूर्ति ब्रह्मा का कोई अर्थ नहीं निकलता है। इन तीनों देवताओं का रचयिता है ही शिव, इसलिए त्रिमूर्ति शिव कहा जाता है। एक रचयिता, बाकी सब हैं रचना। बेहद का बाप एक ही है।
The spiritual Father is called the Supreme Soul. The Father of all souls is the one Supreme Father, the Supreme Soul. He sits here and explains to you through the body of Brahma. On the path of devotion, people speak of “Trimurti Brahma”. You Brahmins would not say this. You speak of Trimurti Shiva, that is, Shiva, the Creator of Brahma, Vishnu and Shankar. There is no meaning in the expression, “Trimurti Brahma”. The Creator of these three deities is Shiva. This is why Trimurti Shiva is said. There is the one Creator and all the rest are creation. There is just the one unlimited Father.
(2) अभी सभी में आसुरी गुण हैं, उनको आसुरी अवगुण कहेंगे।
Everyone now has devilish traits; they are called devilish defects.
(3) तुम जानते हो – सतोप्रधान से फिर हम कैसे सतो रजो तमो में आते हैं। आत्मा में खाद पड़ती जाती है। तुम्हारी आत्मा जानती है कि हमको 84 जन्मों का पार्ट बजाना है। वह एक्यूरेट हमारी आत्मा में नूँध है। कितनी छोटी सी आत्मा में पार्ट सारा नूँधा हुआ है। यह है गुह्य ते गुह्य समझने की बातें। कोई भी मनुष्य मात्र संन्यासी, उदासी आदि की बुद्धि में यह बातें आ नहीं सकती। भल नाटक कहते हैं, नाटक को ड्रामा नहीं कहा जाता। यह ड्रामा है। ड्रामा, बाइसकोप आदि आगे नहीं थे। पहले मूवी थे, अभी टाकी बने हैं। हम आत्मायें भी साइलेन्स से टॉकी में आती हैं। टॉकी से फिर मूवी में जाए बाद में साइलेन्स में जाते हैं इसलिए तुम बच्चों को सिखाया जाता है कि जास्ती टॉक न करो। रॉयल मनुष्य बहुत आहिस्ते बोलते हैं। तुमको जाना है – सूक्ष्मवतन में। सूक्ष्मवतन का ज्ञान अभी बाप ने समझाया है। यह है टॉकी दुनिया, वह है मूवी। वहाँ ईश्वर से बातचीत चलती है। वहाँ सफेद लाइट का रूप है, आवाज नहीं। वहाँ की मूवी भाषा एक दो में समझ जाते हैं। तो अभी तुमको जाना है साइलेन्स में वाया मूवी। बाप कहते हैं मुझे पहले-पहले सूक्ष्म सृष्टि रचनी पड़े फिर पीछे स्थूल। गाया भी जाता है मूलवतन, सूक्ष्म, स्थूल…मनुष्यों को यह भी पता नहीं कि ब्रह्मा, विष्णु, शंकर सूक्ष्मवतनवासी हैं। वहाँ कोई दुनिया नहीं है। सिर्फ ब्रह्मा, विष्णु, शंकर देखने में आते हैं।
You know how, from being satopradhan, we go through the stages of sato, rajo and tamo. Souls have alloy mixed into them. You souls know that you have to play your parts of 84 births; these are recorded in us souls accurately. Such tiny souls have whole parts recorded in them. This is a most profound thing to understand. No human being, sage or sannyasi can have these things in his intellect. Although they speak of a play, a play is not a drama. This is a drama. Previously, they didn’t have dramas or bioscopes (films) etc. At first, they just had silent movies, whereas they now have “talkie” movies. We souls also come into “talkie” from silence. We go from “talkie” into “movie” and then we go into silence. This is why you children are told not to talk too much. Royal people speak very softly. You have to go to the subtle region. The Father has explained the knowledge of the subtle region to you. This is a world of “talkie” and that is a movie. There, you talk to God. There, there is the form of white light, but no sound. They understand one another through “movie” language. You now have to go into silence via “movie”. The Father says: I first have to create the subtle world and then the physical. It is remembered: The incorporeal world, the subtle region and the corporeal world. People don’t even know that Brahma, Vishnu and Shankar are residents of the subtle region. There is no world there. Only Brahma, Vishnu and Shankar are to be seen there. You see Vishnu with four arms.
(4) अभी तुम भी पढ़ते हो। कोई तो पढ़ते-पढ़ते टीचर बन जाते हैं। खुद कहते हैं टीचर का काम है आपसमान टीचर बनाना। टीचर नहीं बनेंगे तो औरों का कल्याण कैसे करेंगे। टाइम थोड़ा है, जब तक विनाश हो तब तक सीखते रहेंगे। फिर तो सीखना बन्द हो जायेगा। फिर बाबा 5 हजार वर्ष बाद आकर सिखलायेंगे। यह पढ़ाई कोई सैकड़ों वर्ष नहीं चलने वाली है। यह तो है ही इस अन्तिम जन्म के लिए पढ़ाई। पढ़ना और पढ़ाना है। सब तो टीचर नहीं बन सकते हैं। अगर सब टीचर बन जाएं फिर तो बहुत ऊंच पद पा लें। नम्बरवार तो होते ही हैं।
You too are now studying. Some study and become teachers. They themselves say it is a teacher’s duty to make others the same as herself. If you don’t become teachers, how would you benefit others? Very little time remains and you will continue to study until destruction takes place. Your studying will then end. Then, after 5000 years, Baba will come and teach you again. This study will not continue for hundreds and hundreds of years. This study is just for this last birth. You have to study and then teach. Not everyone can become a teacher. If everyone were to become a teacher, many would claim a high status; it is numberwise.
(5) कहते हैं मैं आकर सृष्टि चक्र के आदि-मध्य-अन्त का सारा राज़ समझाता हूँ। भक्ति मार्ग में थोड़ेही यह ज्ञान सुनाता हूँ। भगत याद करते हैं तो उनको साक्षात्कार कराता हूँ। भक्ति मार्ग शुरू होता है तब मेरा भी पार्ट शुरू होता है। सतयुग त्रेता में मैं वानप्रस्थ में रहता हूँ। बच्चों को सुख में भेज दिया बाकी क्या! मैं वानप्रस्थ लेता हूँ। यह वानप्रस्थ लेने की रसम भारत में ही है। बेहद का बाप कहते हैं मैं वानप्रस्थ में बैठ जाता हूँ। बेहद का बाप ही आकर गुरू के रूप में वानप्रस्थ में ले जाते हैं।
The Father has all of this knowledge. He says: I come and tell you all the secrets of the beginning, the middle and end of the world cycle. I don’t speak this knowledge on the path of devotion. When devotees remember Me, I grant them visions. My part also begins when the path of devotion begins. I remain in retirement in the golden and silver ages. What else is there for Me to do once I have sent the children into happiness? I just take retirement. The system of retirement (taking a guru) is only in Bharat. The unlimited Father says: I stay in retirement. Only the unlimited Father comes as the Guru and takes us into retirement.
(6) मुझ आत्मा का स्वधर्म ही है – शान्त। यहाँ पार्ट में आने से अशान्त बने हैं फिर शान्ति याद आती है। असुल में रहवासी शान्तिधाम के हैं। अब कहते हैं मुझे शान्ति चाहिए। मन को शान्ति चाहिए। समझाया जाता है – आत्मा मन-बुद्धि सहित है। आत्मा है ही शान्त स्वरूप फिर यहाँ कर्म में आती है। यहाँ शान्ति कैसे मिलेगी। यह तो है ही अशान्तिधाम। सतयुग में सुख शान्ति दोनों हैं। पवित्रता भी है, धन दौलत भी है।
No one knows that the religion of oneself, each soul, is peace. It is after souls have come here to play their parts that they become peaceless and so they remember that peace. Originally, souls are residents of the land of peace. Souls now say: I want peace. My mind wants peace. It is explained that each soul has a mind and an intellect. Souls are embodiments of peace and they then come here to act. How can they experience peace here? This is the land of peacelessness. In the golden age, there are both peace and happiness. There are purity and prosperity.
(7) अब तुम समझते हो – कैसे हम नीचे गिरते आये हैं। अभी फिर चढ़ना है। चढ़ती कला एक सेकेण्ड में, उतरती कला 5 हजार वर्ष में। ब्रह्मा सो विष्णु बनने में एक सेकेण्ड, विष्णु से ब्रह्मा बनने में 5 हजार वर्ष लगते हैं।
You now understand how you continued to come down. You now have to ascend again. It takes one second to ascend and 5000 years to descend. It takes one second for Brahma to become Vishnu and 5000 years for Vishnu to become Brahma.
(8) बुद्धि रूपी विमान से अव्यक्त वतन व मूलवतन का सैर करने के लिए उड़ता पंछी बनो। बुद्धि द्वारा जब चाहो, जहाँ चाहो पहुंच जाओ। यह तब होगा जब बिल्कुल इस लोक के लगाव से परे रहेंगे। यह असार संसार है, इस असार संसार से जब कोई काम नहीं, कोई प्राप्ति नहीं तो बुद्धि द्वारा भी जाना बन्द करो। यह रौरव नर्क है इसमें जाने का संकल्प और स्वप्न भी न आये।
In order to tour around the subtle region and the incorporeal world with the plane of your intellect, become a flying bird. Use your intellect to go wherever you want, whenever you want. This will only be possible when you become completely free from attachment to this world. This world is tasteless and when you have nothing to do with this tasteless world where there is no attainment, you should stop going there with your intellect. This world is in the extreme depths of hell and so let there not be any thoughts or dreams of going into this world.
Link to the Original Video: https://youtu.be/83Wyui3fL5M