Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

29th September 2026

(1) यह काम-चिता पर चढ़ना गोया सांप पर चढ़ना है।

To sit on the pyre of lust means to sit on a snake.

(2) बच्चे भी जानते हैं हमको ड्रामा पुरुषार्थ कराता है, हम जो पुरुषार्थ करते हैं – वह ड्रामा में नूँध है। पुरुषार्थ करना भी जरूर है। ड्रामा पर बैठ नहीं जाना है। हर बात में पुरुषार्थ जरूर करना ही है। कर्म योगी, राजयोगी हैं ना। वह हैं कर्म संन्यासी, हठयोगी। तुम तो सब कुछ करते हो। घर में रहते, बाल-बच्चों को सम्भालते हो। वह तो भाग जाते हैं। अच्छा नहीं लगता है।

You children know that the drama is making you make effort. Whatever effort we make is fixed in the drama. It is necessary to make effort. You mustn’t just rely on the drama. Effort definitely has to be made for everything. You are karma yogis and Raja Yogis. Those people are renunciates of karma and are hatha yogis. You do everything while living at home and looking after your children. Those people run away because they don’t like it at home.

(3) बाप कहते हैं मैं ही समर्थ हूँ। मेरे साथ धर्मराज भी है। यह सबके लिए कयामत का समय है। सब सजायें आदि भोग कर वापिस चले जायेंगे। ड्रामा की बनावट ही ऐसी है। सजायें खानी ही हैं जरूर। यह तो साक्षात्कार भी होता है। गर्भजेल में भी साक्षात्कार होता है। तुमने यह-यह काम किये हैं फिर उनकी सजा मिलती है, तब तो कहते हैं कि अब इस जेल से निकालो। हम फिर ऐसे पाप नहीं करेंगे। बाप यहाँ सम्मुख आकर यह सब बातें तुम्हें समझाते हैं। गर्भ में सजायें खाते हैं। वह भी जेल है, दु:ख फील होता है। वहाँ सतयुग में दोनों जेल नहीं होती, जहाँ सजा खायें।

The Father says: I am the Powerful One. I also have Dharamraj with Me. This is the time of settlement for everyone. Everyone will experience punishment and then return home. The drama is made in this way. Punishment definitely has to be experienced. There are visions. Visions are also received in the jail of a womb: “You did this and that, and this is therefore the punishment for what you did”. This is why you cry out: Let me out of this jail! I will not perform such sins again. The Father personally comes in front of you and explains all of these things to you. You experience punishment in a womb. That too is a jail and you experience suffering. In the golden age, neither jail exists where you would experience punishment.

(4) साकार कर्म में ब्रह्मा बाप को और अशरीरी बनने में निराकार बाप को फालो करो।

In the corporeal form, follow Father Brahma in his actions and, in being bodiless, follow the incorporeal Father.

Link to the Original Video: https://youtu.be/UYOxf2PGzaY

×