Other Topic(s): Advanced; Ramayan; Mahabharat; Gita;
(1) यह जो रामायण है, आज (दशहरे पर) जैसे इनका रामायण पूरा होने वाला है परन्तु पूरा होता नहीं। अगर रावण मरता है तो रामायण की कथा पूरी होनी चाहिए, परन्तु होती नहीं है। छुटकारा होता है महाभारत से। अब यह भी समझने की बाते हैं। रामायण क्या है और महाभारत क्या है? दुनिया तो इन बातों को जानती नहीं। रामायण और महाभारत दोनों का कनेक्शन है। महाभारत लड़ाई से रावण राज्य खत्म होता है। फिर यह दशहरा आदि मनाने का ही नहीं है। गीता अथवा महाभारत भी है रावण राज्य को खत्म करने वाले। अभी तो टाइम है, तैयारी भी हो रही है – वह है हिंसक, तुम्हारी है अहिंसक। तुम्हारी है गीता, तुम गीता का ज्ञान सुनते हो। उससे क्या होने का है? रावणराज्य खलास होने का है। वह भल रावण को मारते हैं परन्तु रामराज्य तो होता नहीं। अब रामायण और महाभारत है ना। तो महाभारत है रावण को खलास करने के लिए। यह बड़ी गुह्य समझने की बातें हैं इसमें विशाल बुद्धि चाहिए। बाप समझाते हैं महाभारत लड़ाई से रावणराज्य खत्म होता है। ऐसे नहीं कि सिर्फ रावण को मारने से रावण राज्य खत्म हो जाता है। उसके लिए तो संगम चाहिए। अब संगम है। अब तुम तैयारी कर रहे हो, रावण पर विजय पाने की। इसमें ज्ञान के अस्त्र शस्त्र चाहिए। वह नहीं। जैसे दिखाते हैं रावण और राम की युद्ध हुई। यह शास्त्र सब है भक्ति मार्ग के। अभी तुम रावण राज्य पर विजय पाते हो योगबल से। यह हो गई गुप्त बात। 5 विकारों रूपी रावण पर तुम्हारी विजय होती है। किससे? गीता से। बाबा तुमको गीता सुना रहे हैं। भागवत तो है नहीं। भागवत में दिखाते हैं कृष्ण चरित्र। कृष्ण के चरित्र तो कुछ हैं नहीं। तुम जानते हो जब विनाश होगा, महाभारी लड़ाई लगेगी, उनसे ही रावणराज्य खत्म हो जायेगा। सीढ़ी में भी दिखाया गया है। जब से रावण राज्य शुरू हुआ है तब से भक्ति मार्ग हुआ है। यह तुम ही जानते हो। गीता का कनेक्शन महाभारत लड़ाई से है। तुम गीता सुनकर राज्य पाते हो और लड़ाई लगती है सफाई के लिए।
Today, on the day of Dashera, their Ramayana is going to end. However, it doesn’t really end. If Ravan dies, then the story of the Ramayana would come to an end, but it doesn’t really end. It is through the Mahabharata that liberation is received. These matters too have to be understood. What is the Ramayana and what is the Mahabharata? The world does not know these things. The Ramayana and the Mahabharata are connected with one another. After the kingdom of Ravan comes to an end through the Mahabharat War, there’ll be no need to celebrate Dashera etc. The Gita and the Mahabharata also destroy the kingdom of Ravan. Now, there is time and preparations are being made: theirs are violent whereas yours are non-violent. Yours is the Gita; you listen to this knowledge of the Gita. What will happen through that? The kingdom of Ravan will end. Although they kill Ravan, that doesn’t bring the kingdom of Rama. There are the Ramayana and the Mahabharata. The Mahabharata is for destroying Ravan. These are very deep matters that have to be understood. A very broad and unlimited intellect is needed for this. The Father explains that the kingdom of Ravan is destroyed through the Mahabharat War. It isn’t that the kingdom of Ravan is destroyed just by Ravan being killed. The confluence age is needed for that. It is now the confluence age. You are now making preparations for gaining victory over Ravan. It is the weapons of this knowledge, not physical weapons, that are needed for this. They have portrayed a battle between Rama and Ravan. All of those scriptures belong to the path of devotion. You are now conquering the kingdom of Ravan with the power of yoga. This is something incognito. You gain victory over Ravan, the five vices. How? With the Gita. Baba is speaking the Gita to you. This isn’t the Bhagawad. The divine activities of Shri Krishna are shown in the Bhagawad, but there are no divine activities of Shri Krishna. You know that when the Mahabharat War and destruction take place, the kingdom of Ravan is destroyed through that. This has also been shown in the picture of the ladder. The path of devotion began at the time when the kingdom of Ravan began. Only you know this. The Gita is connected with the Mahabharat war. You listen to the Gita and attain the kingdom and the war takes place to cleanse the world.
(2) गीता का नाम होना चाहिए शिव पुराण। शिवबाबा बैठ ज्ञान देते हैं – सबसे ऊंची है गीता।
Actually, the Gita should be called the Shiva Purana. Shiv Baba sits here and gives this knowledge. The highest is the Gita.
(3) आज दशहरा है ना। अब बाबा समझाते हैं – रामायण का महाभारत से क्या सम्बन्ध है। रामायण तो भक्ति मार्ग का है। आधाकल्प से चला आता है। गोया अब रावणराज्य चल रहा है। फिर महाभारत आयेगा तो रावण राज्य खत्म हो रामराज्य शुरू हो जायेगा। रामायण और महाभारत में क्या फ़र्क है? रामराज्य की स्थापना और रावणराज्य का विनाश होने का है। गीता सुनकर तुम विश्व का मालिक बनने लायक बनते हो। गीता और महाभारत भी है अभी के लिए। रावणराज्य खत्म होने के लिए। बाकी उन्होंने जो लड़ाई दिखाई है वह रांग है। लड़ाई है 5 विकारों पर जीत पाने की। तुमको बाप गीता के दो अक्षर सुनाते हैं मनमनाभव-मध्याजी भव। गीता के शुरू में और अन्त में यह दो अक्षर आते हैं। बच्चे समझते हैं – बरोबर गीता का एपीसोड चल रहा है। परन्तु किसको कहेंगे तो कहेंगे कृष्ण कहाँ है? बाबा की समझानी और भक्ति मार्ग के शास्त्रों में कितना फर्क है। यह कोई नहीं जानता – कि यह रामायण क्या है? महाभारत क्या है? महाभारत लड़ाई के बाद ही स्वर्ग के द्वार खुलते हैं। परन्तु मनुष्य यह समझेंगे नहीं, इसलिए तुम परिचय ही बाप का दो। बाप कहते हैं मामेकम् याद करो। यह बाप सारी दुनिया के लिए कहते हैं। एक गीता को ही खण्डन किया है। गीता का सभी भाषाओं में प्रचार है। तुम्हारे राज्य में भाषा ही एक होगी। वहाँ कोई शास्त्र पुस्तक आदि नहीं होगा। वहाँ भक्ति मार्ग की कोई बात नहीं रहती। भारत का तैलुक है ही रामायण, महाभारत और गीता से। भगवान तो बच्चों को गीता सुनाते हैं, जिससे तुम स्वर्ग के मालिक बनते हो। महाभारत लड़ाई जरूर लगनी चाहिए, जो पतित दुनिया खत्म हो जाए। गीता से तुम पावन बनते हो। पतित-पावन भगवान आते ही अन्त में हैं। कहते हैं काम महाशत्रु है, इस पर विजय पानी है। काम विकार से कभी हार नहीं खानी है, इनसे बहुत नुकसान होता है। विकारों के पिछाड़ी बड़े-बड़े नामीग्रामी, मिनिस्टर्स आदि भी अपना नाम बदनाम करते हैं। काम के पिछाड़ी बहुत खराब होते हैं
Today, it is Dashera. Baba now explains to you what the relationship between the Ramayana and the Mahabharata is. The Ramayana belongs to the path of devotion. It has continued for half the cycle. Which means that it is now the kingdom of Ravan. Then, when the Mahabharata takes place, the kingdom of Ravan comes to an end and the kingdom of Rama begins. What is the difference between the Ramayana and the Mahabharata? The kingdom of Rama has to be established and the kingdom of Ravan has to be destroyed. By listening to the Gita, you become worthy of becoming the masters of the world. The Gita and the Mahabharata are for the present time, when the kingdom of Ravan is to be destroyed. The war they have portrayed is wrong. The war is for conquering the five vices. The Father is telling you two words from the Gita: “Manmanabhav” and “Madhyajibhav”. These two terms appear at the beginning and the end of the Gita. You children understand that the episode of the Gita is now truly being performed. However, if you told this to someone, he would ask: But where is Shri Krishna? There is so much difference between the explanation Baba gives us and what the scriptures of the path of devotion say. No one knows what the Ramayana is or what the Mahabharata is. It is only after the Mahabharat War that the gates to heaven open, but people do not understand this. Therefore, just give the Father’s introduction. The Father says: Constantly remember Me alone. The Father says this to the whole world. The one Gita has been falsified. The Gita is preached in every language. There will just be the one language in your kingdom. There won’t be any scriptures or books there. Nothing to do with the path of devotion exists there. Bharat has a connection with the Ramayana, the Mahabharata and the Gita. God speaks the Gita to His children through which they become the masters of heaven. The Mahabharat War definitely has to take place so that the impure world can be destroyed. You become pure through the Gita. God, the Purifier, only comes at the end. He says: Lust is the greatest enemy and you have to conquer it. Never be defeated by the vice of lust; it causes a lot of damage. Well-known people, ministers etc. are defamed because of lust. Many people are spoilt because of lust.
(4) जब पढ़ाई पूरी होती है तब विनाश होता है, जिसका नाम महाभारत रखा है। महाभारत में रावण राज्य खत्म होता है। दशहरे में एक रावण को खत्म करते हैं। वह हैं हद की बातें। यह हैं बेहद की बातें। यह सारी दुनिया खत्म हो जायेगी।
Destruction takes place when your study comes to an end and this is called the Mahabharata. The kingdom of Ravan is destroyed through the Mahabharata. At Dashera, they just burn an effigy of Ravan. That is a limited aspect, whereas this is an unlimited aspect. The whole world is to be destroyed.
(5) जबान बड़ी मीठी चाहिए, सबको राज़ी करना है। किसको आवेश न आये। बाप कितना प्यार का सागर है। अब गऊ कोस बन्द कराने के लिए कितना माथा मारते हैं। बाबा कहते हैं सबसे बड़ा कोस है काम कटारी चलाना। पहले तो वह बन्द करो। बाकी वह कोई बन्द होने का नहीं है, कितना माथा मारते हैं। यह काम कटारी दोनों को नहीं चलाना चाहिए। कहाँ मनुष्यों की बात, कहाँ बाप की बात। जो काम विकार को जीतेंगे वही पवित्र दुनिया का मालिक बनेंगे।
You have to speak very sweetly and make everyone happy. No one should react forcefully. The Father is the Ocean of Love. People are now beating their heads so much to stop the slaughter of cows. Baba says: The greatest slaughter is to use the sword of lust. First put an end to that. The other slaughter is not going to end no matter how much they beat their heads, and the sword of lust should not be used either. There is so much difference between what people say and what the Father says. Those who conquer lust will become the masters of the pure world.
(6) जो बच्चे विशेष पार्टधारी हैं उनकी हर एक्ट विशेष होती, कोई भी कर्म साधारण नहीं होता। साधारण आत्मा कोई भी कर्म देह-अभिमानी होकर करेगी और विशेष आत्मा देही-अभिमानी बनकर करेगी। जो देही-अभिमानी स्थिति में स्थित रहकर कर्म करते हैं वे स्वयं भी सदा सन्तुष्ट रहते हैं और दूसरों को भी सन्तुष्ट करते हैं इसलिए उन्हें सन्तुष्टमणि का वरदान स्वत: प्राप्त हो जाता है।
Every act of the children who are special actors is special. None of their acts are ordinary. Ordinary souls will perform any act while being body conscious, whereas special souls will perform every act in soul consciousness. Those who act while being stable in soul consciousness remain constantly content and they also make others content. This is how they automatically receive the blessing of being jewels of contentment.
Link to the Original Video: https://youtu.be/FIoR6FUe1Ac
