“प्रश्नः–
इस पढ़ाई में कई बच्चे चलते–चलते फेल क्यों हो जाते हैं?
उत्तर:-
क्योंकि इस पढ़ाई में माया के साथ बॉक्सिंग है। माया की बॉक्सिंग में बुद्धि को बहुत कड़ी चोट लग जाती है। चोट लगने का कारण बाप से सच्चे नहीं हैं। सच्चे बच्चे सदा सेफ रहते हैं।”
1. “बाप का बनते हैं तो माया की युद्ध चलती है। युद्ध होने से ट्रेटर बन पड़ते हैं। रावण के थे, राम के बने। फिर रावण, राम के बच्चों पर जीत पहन अपनी तरफ ले जाता है। कोई बीमार हो पड़ते हैं। फिर न वहाँ के रहते, न यहाँ के रहते। न खुशी है, न रंज। बीच में पड़े रहते हैं। तुम्हारे पास भी बहुत हैं जो बीच में हैं। बाप का भी पूरा नहीं बनते हैं, रावण का भी पूरा नहीं बनते।”
2. “अपने वचनों (वाक्यों) में ताकत भरने के लिए आत्म–अभिमानी रहने का अभ्यास करना है। स्मृति रहे – बाप का सिखलाया हुआ हम सुना रहे हैं तो उसमें जौहर भरेगा।”
