Original Murli Date: 18 October 1971
Other Topic(s): Diwali;
(1) आज बापदादा क्या देख रहे हैं? आप दीपकों की माला देखने के लिए आए हैं। जो दीपमाला का यादगार दिवस लोग मनाते हैं लेकिन बापदादा चैतन्य दीपकों की माला को देख रहे हैं। आप सभी भी जब दीपमाला के दिन जगे हुए दीपकों को देखते हो तो देखते हुए यह खुशी होती है कि हमारी ही यादगार मना रहे हैं? जैसे जगा हुआ दीपक प्यारा लगता है वैसे अपनी यादगार को देख स्मृति आने से आप सभी भी विश्व के बाप और सारे विश्व के आत्माओं को प्यारे लगते हो। तो आज यादगार रूप को प्रत्यक्ष रूप में देखने आए हैं।
What is BapDada seeing today? He has come to see the rosary of you lamps. People celebrate the memorial of the day of Deepmala, but BapDada is seeing the rosary of you living lamps. When all of you see the ignited lamps on the day of deepmala, then while seeing them, do you have the happiness that your memorial is being celebrated? Just as an ignited lamp is very much loved, in the same way, when you see your memorial being celebrated, you have the awareness that you are loved by the World Father and the souls of the whole world. So, today, you have come to see the memorial in a living form.
(2) विशेष आत्माओं को विशेष कार्य करना है।
Special souls have to carry out a special task.
(3) ऐसे विशेष आत्माओं को अपने अव्यक्त स्थिति में, अपनी रूहानी लाइट और माइट की स्थिति द्वारा लाइट हाउस और माइट हाउस बन एक स्थान पर रहते हुए भी चारों ओर अलौकिक रूहानी सर्विस की भावना और वृत्ति द्वारा सर्विस करनी चाहिए इसको कहते हैं बेहद की सर्विस। ऐसे अनुभव वा महसूस होना चाहिए कि मेरी प्रजा वा भक्त आज विशेष रूप से यादगार के दिन मुझ विशेष आत्मा को याद कर रहे हैं। अल्पकाल के रिद्धि-सिद्धि वाले एक स्थान पर रहते हुए अपने भक्तों को अपने रूप का प्रत्यक्ष साक्षात्कार करा सकते हैं, तो क्या विशेष आत्माएं अपने लाइट और माइट द्वारा भक्तों को वा प्रजा को अपनी सेवा द्वारा अनुभव नहीं करा सकते हैं? तो जब ऐसे विशेष यादगार के दिन आते हैं तो विशेष आत्माओं को ऐसी विशेष सर्विस पर अनुभव करना चाहिए। ऐसी सर्विस की? अच्छा यह रही सर्विस। और दीपावली के दिन अपने प्रति विशेष अटेन्शन रहा? आज के दिन अपने आत्मा के संस्कारों में सदा के लिए परिवर्तन लाने का विशेष अटेन्शन दिया?
In the same way, you special souls have to become lighthouses and might houses with your avyakt stage and your stage of spiritual light and might and, from one place, do service everywhere with an attitude and feelings of doing alokik, spiritual service. This is known as unlimited service. Experience and realise that your subjects and your devotees are especially remembering you on the day of this memorial. Those who have temporary occult powers are able to be in one place and grant a vision of their form to their devotees. So, can you special souls not give an experience of your service with your light and might to your subjects and devotees? So, when such days of a special memorial come, let special souls experience their special service. Did you do such service? Achcha, that was in terms of service. On the day of Deepawali, did you pay special attention to yourself? Today, did you pay special attention to transforming the sanskars in you, the soul, for all time?
(4) पहले अपने मन्सा संकल्पों के पोतामेल को चेक करो कि अब तक सम्पूर्ण श्रेष्ठ संकल्पों के पुरुषार्थ में कहाँ तक सफलता आई है? व्यर्थ संकल्पों वा विकल्पों के ऊपर कहाँ तक विजयी बने हैं? और वाणी द्वारा कहाँ तक आत्माओं को बाप का परिचय दे सकते, कितनी आत्माओं को बाप के स्नेही वा सहयोगी बना सकते हैं? वाचा में कहाँ तक रूहानियत वा अलौकिकता वा आकर्षण आई है? ऐसे ही कर्मणा द्वारा सदा न्यारे और प्यारे, अलौकिक, असाधारण कर्म कहाँ तक कर सकते हैं? कर्मों में कहाँ तक कर्मयोगी का, योगयुक्त, युक्तियुक्त स्नेहयुक्त रूप लाया है? अपने संस्कारों और स्वरूपों में अर्थात् सूरत में कहाँ तक बाप समान आकर्षण रूप, स्नेही रूप, सहयोगी रूप बने? ऐसे अपना पोतामेल चेक करने से अब तक जो कमी वा कमज़ोरी रह गई है उसको समाप्त कर नया खाता शुरू कर सकेंगे? ऐसा अपना पोतामेल चेक करो।
First of all check the thoughts in your mind and check your register: In my effort of having completely elevated thoughts, to what extent was I successful? With my words, to what extent did I give souls the Father’s introduction and how many souls was I able to make loving and co-operative? In my words, to what extent was there that spirituality, uniqueness and attraction? In my actions, to what extent am I able to be constantly loving and detached, alokik and extraordinary? In my actions, to what extent was I a karma yogi, yogyukt, yuktiyukt, and snehyukt (full of love)? In my sanskars and in my form, that is, on my face, to what extent was I attractive, loving and co-operative like the Father? By checking your register in this way, you will be able to finish whatever defects and weaknesses still remain and be able to start the new accounts. Check your register in this way.
(5) इसको कहते हैं दीपावली मनाना अथवा अपने को सम्पूर्ण बनाने का दृढ़ संकल्प करना ही मनाना है। तो ऐसे दीपावली मनाई है कि सिर्फ मिलन मनाया? मिलन मनाने का यादगार माला के रूप में है लेकिन दृढ़ संकल्पों का यादगार दीपक के ज्योति रूप का है। तो दोनों रूप से मनाया? नये वस्त्र पहने? आत्मा को नया चोला किस आधार से मिलता है? संस्कारों के आधार से मिलता है ना। आत्मा के जैसे संस्कार होते हैं उस प्रमाण ही चोला तैयार होता है। तो नया चोला वा नये वस्त्र कौन-से पहनेंगे? आत्मा में नये युग के संस्कार वा नये युग के स्थापक बाप जैसे सम्पूर्ण संस्कारों को धारण करना – यही नये वस्त्र पहनना है। शरीर में नये वस्त्र भल कितने भी पहनों लेकिन आज के पुरानी दुनिया की नई वस्तु भी नई दुनिया के आगे पुरानी है क्योंकि जड़जड़ीभूत अवस्था को प्राप्त हो चुके हैं इसलिए नये वस्त्र पहनों तो भी नये नहीं कहेंगे। सतोप्रधान दुनिया में ही सब कुछ नया है। तमोप्रधान दुनिया की चीज़ें सभी पुरानी हैं। असार हैं। तो उनको नया कहेंगे क्या? तो नया वस्त्र अर्थात् अपनी आत्मा के नये संस्कार, श्रेष्ठ संस्कार धारण करना है। और क्या करेंगे? जब नये संस्कार धारण कर लिए हैं तो पोतामेल रखने से पोताई हो जायेगी ना। तो पोतामेल रखना यही पोताई अर्थात् सफाई, स्वच्छता है। जैसे पोताई करते हैं तो जो भी गन्दगी व कीटाणु होते हैं वह स्वत: ही खत्म हो जाते हैं। तो जब ऐसा पोतामेल चेक करेंगे तो जो भी कमजोरी होगी वह स्वत: ही खत्म हो जायेगी।
This is known as celebrating Deepawali, that is, to celebrate it means to have the determined thought to become complete and perfect. So, have you celebrated Deepawali in this way or have you just celebrated a meeting? The memorial of celebrating a meeting is in the form of a rosary, but the memorial of the determined thought is the form of the ignited lamp. So, did you celebrate in both ways? Did you wear new clothes? On what basis does the soul receive a new costume? Each soul receives it on the basis of his sanskars. The costume of each soul is prepared on the basis of his sanskars. So what new costume or what new dress will you wear? To imbibe the sanskars of the new age, or to imbibe the sanskars that are the same as the Father’s, the One who establishes the new age, is to wear a new dress. No matter how many new dresses you wear physically, even the new things of this old world are like old things compared to the things of the new world, because they have all reached a state of total decay. This is why even if you wear new clothes, they would not be called new. It is only in the satopradhan world that everything is new. All the things of the tamopradhan world are old; they are tasteless. So, would you call them new? So, new clothes means that you have to inculcate new sanskars and elevated sanskars into yourself, a soul. What else will you do? When you have imbibed new sanskars, then by keeping your register, it will be repainted. So, to keep your register means to repaint, that is, to have cleanliness. When you repaint everything, then all the dirt and germs disappear automatically. So, when you check your register in this way, all your weaknesses will then automatically be finished.
(6) जैसे दीपावली पर श्रीलक्ष्मी का आह्वान करते हैं ऐसे आप बच्चे स्वयं में दिव्यगुणों का आह्वान करो तो अवगुण आहुति रूप में खत्म होते जायेंगे। फिर नये संस्कारों रूपी नये वस्त्र धारण करेंगे। अब पुराने वस्त्रों से जरा भी प्रीत न हो, जो भी कमजोरियां, कमियां, निर्बलता, कोमलता रही हुई है – वो सब पुराने खाते आज से सदा-काल के लिए समाप्त करो तब दिव्यगुणधारी बनेंगे और भविष्य में ताजपोशी होगी। उसी का ही यादगार यह दीपावली है।
May you invoke divine virtues and finish all weaknesses and thereby become one with divine virtues.
Just as Shri Lakshmi is invoked on Deepawali, in the same way, you children have to invoke divine virtues into yourselves and finish offering weaknesses. You will then wear new costumes in the form of new sanskars. Let there no longer be the slightest love for old costumes. Whatever weaknesses, defects, lack of power or delicate nature remains, finish all of those old accounts today forever and become one with divine virtues. The coronation will then take place in the future. Deepawali is the memorial of that.
(7) स्वराज्य अधिकारी बनना है तो मन रूपी मत्री को अपना सहयोगी बना लो।
In order to become a self-sovereign, make your mind, the advisor, co-operative with you.
Link to the Original Video: https://youtu.be/I-RkdyW_8LI
