17th September 2026
(1) तुम कुछ भी कहते हो तो समझते हैं छोटा मुख बड़ी बातें बनाती हैं कि भगवान आया हुआ है। ऐसे तुम बच्चों को सिर्फ कहना नहीं है कि भगवान आया हुआ है, इससे तो कोई समझेंगे नहीं और ही हँसी करेंगे। यह तो समझाना है कि दो बाप हैं। पहले से ही फट से सीधा कहना नहीं है कि भगवान आया हुआ है क्योंकि आजकल दुनिया में भी भगवान कहलाने वाले बहुत हो गये हैं। सब अपने को भगवान का अवतार समझते हैं तो युक्ति से दो बाप का राज़ समझाना चाहिए। एक है हद का बाप, दूसरा है बेहद का बाप। बाप का नाम है शिव। वह सब आत्माओं का बाप है तो जरूर बच्चों को वर्सा देते होंगे। शिव जयन्ती भी मनाते हैं। वही आकर स्वर्ग की स्थापना करते हैं, तो जरूर नर्क का विनाश होना है। उसकी भी निशानी – यह महाभारत लड़ाई है। बाकी सिर्फ भगवान आया है, यह कहने से कोई समझेंगे नहीं।
When you say anything, they say that you have a small mouth and are talking big things, saying that God has come. You children mustn’t just say that God has come. No one will understand that and some will even laugh at you. Explain that there are two fathers. First of all, don’t instantly tell them directly that God has come, because nowadays, there are many in the world who call themselves God. All of them consider themselves to be incarnations of God. Therefore, explain the secret of the two fathers to them tactfully. One is a limited father and the other is the unlimited Father. The Father’s name is Shiva. He is the Father of all souls and so He must surely give His children an inheritance. People celebrate the birthday of Shiva. He comes and establishes heaven. Therefore, hell definitely has to be destroyed. The sign of that is the Mahabharat War. When you just say that God has come, no one understands anything.
(2) अभी तुम जानते हो हम ही पूज्य थे तो श्रेष्ठ कर्म, श्रेष्ठ धर्म था। आसुरी मत पर धर्म भ्रष्ट, कर्म भ्रष्ट बन पड़े हैं। हम ही अपने धर्म की ग्लानी शुरू करते हैं, आसुरी माया की मत से इसलिए बाबा ने खुद कहा है – वह है आसुरी सम्प्रदाय। यह है दैवी सम्प्रदाय, जिनको मैं राजयोग सिखलाता हूँ। अभी है कलियुग। जो यह नॉलेज आकर सुनते हैं, वह असुर से बदल देवता बनते हैं। यह नॉलेज है ही देवता बनने के लिए। 5 विकारों पर जीत पाने से देवता बनते हैं, बाकी असुरों और देवताओं की कोई लड़ाई नहीं लगी। यह भी भूल कर दी है फिर दिखाते हैं, जिसकी तरफ साक्षात् भगवान है उनकी विजय हुई, उसमें नाम श्रीकृष्ण का दे दिया है। वास्तव में है तुम्हारी माया से युद्ध।
You now know that when you were worthy of worship you had an elevated dharma and performed elevated karma. By following devilish dictates, you became corrupt in your dharma and karma. We are the ones who begin to defame our own dharma by following devilish dictates of Maya. This is why Baba said: That is the devilish community. This is the divine community to whom I am teaching Raja Yoga. It is now the iron age. Those who come and listen to this knowledge become deities from devils. This knowledge is for becoming deities. You become deities by conquering the five vices. There wasn’t any war between the devils and the deities. They made this mistake, but they have shown that the ones who had God on their side were victorious. They have mentioned Krishna’s name in that. Your war is in fact with Maya.
(3) बाप कहते हैं – मुझे आकर सबको रास्ता बताना है। बाकी इसमें कृपा आदि की कोई बात ही नहीं है। कोई-कोई लिखते हैं बाबा आपकी कृपा होगी तो हम आपको कभी नहीं भूलेंगे। बाप कहते हैं – हम कभी कृपा आदि नहीं करते, यह तो भक्ति मार्ग की बातें हैं। तुमको अपने पर कृपा करनी है। बाप को याद करेंगे तो विकर्म विनाश होंगे। भक्ति मार्ग की बातें ज्ञान मार्ग में होती नहीं। ज्ञान मार्ग है ही पढ़ाई। टीचर कोई पर कृपा थोड़ेही करेगा। हर एक को पढ़ना है। बाप श्रीमत देते हैं, उस पर चलना चाहिए ना। परन्तु अपनी मत पर चलने कारण कुछ भी सर्विस नहीं करते। बच्चों को बिल्कुल पुण्य आत्मा बनना है। जरा भी कोई पाप न हो।
The Father says: I have to come and show everyone the path. There is no question of mercy in this. Some write “Baba, if we have Your blessings, we will never forget You.” The Father says: I don’t have mercy in that way. Those things belong to the path of devotion. Have mercy on yourselves. By remembering the Father, your sins will be absolved. The things of the path of devotion do not continue on the path of this knowledge. The path of this knowledge is a study. A teacher would not have mercy on anyone. Each one has to study. The Father gives shrimat. Therefore, you should follow that. However, due to following your own dictates, you don’t do any service.
(4) जो देह-अभिमान को अर्पण करता है उनका हर कर्म दर्पण बन जाता है। जैसे कोई चीज़ अर्पण की जाती है तो वह अर्पण की हुई चीज़ अपनी नहीं समझी जाती है। तो देह के भान को भी अर्पण करने से जब अपनापन मिट जाता है तो लगाव भी मिट जाता है। उन्हें ही सम्पूर्ण समर्पण कहा जाता है। ऐसे समर्पण होने वाले सदा योगयुक्त और बन्धनमुक्त होते हैं। उनका हर संकल्प, हर कर्म युक्तियुक्त होता है।
Every action of those who sacrifice all awareness of their bodies becomes a mirror. When something is sacrificed by you, that thing is then no longer considered to be yours. When you sacrifice all awareness of your body, all feeling of “mine” is finished and so all attachment to it also then finishes. This is called total surrender. Those who surrender themselves in this way remain constantly yogyukt and free from bondage. Every thought and action of theirs are yuktiyukt.
Link to the Original Video: https://youtu.be/6Eq4QQT3VpM