25th July 2026
जोकि सबके पिता हैं, उनका नाम ही है परमपिता परम आत्मा शिव। सिर्फ ईश्वर वा परमात्मा नहीं कहना है। उनका नाम रूप भी है ना, उनको गॉड फादर कहा जाता है। एक है आत्माओं का बाप, दूसरा है साकारी मनुष्य आत्माओं का बाप और मम्मा। शिव है आत्माओं का पिता। आत्मा कहती है वह हमारा बाप है। फिर आत्मा को यह साकार शरीर मिलता है तो कहते हैं ब्रह्मा बाबा, तो दो बाप हो गये। एक शिवबाबा, दूसरा प्रजापिता ब्रह्मा। शिवबाबा का बच्चा है ब्रह्मा। एक निराकार पिता एक साकारी पिता। निराकार पिता को कहा जाता है पतित–पावन।”
“who is the Father of all. His name is the Supreme Father, the Supreme Soul, Shiva. You mustn’t just say ‘God’ or ‘the Supreme Soul’. He has a name and form. He is called God, the Father. One is the Father of souls and the other is the father of corporeal human beings. Then, there is also Mama. Shiva is the Father of souls. Souls say that He is their Father. This soul receives this corporeal body, and so they say Brahma Baba. So, there are two fathers. One is Shiv Baba and the other is Prajapita Brahma. Brahma is a child of Shiv Baba. One is the incorporeal Father and the other is the corporeal father. The incorporeal Father is called the Purifier.”
“शिवबाबा है रचयिता। नई दुनिया रचते हैं। तो पहले ब्रह्मा को जरूर रचना है। विष्णु और शंकर को कभी प्रजापिता नहीं कहते हैं। ब्रह्मा को ही प्रजापिता कहते हैं। तो शिवबाबा प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा एडाप्ट करते हैं। कहते हैं हम शिवबाबा के बच्चे हैं। शिवबाबा ने इसमें प्रवेश कर एडाप्ट किया है। वही आत्माओं को पावन बनाते हैं, आत्मा ही पतित बनी है। इस कारण शरीर भी पतित मिलता है। सोने में चांदी, ताम्बे, लोहे की खाद डालते हैं तो आत्मा में भी खाद पड़ती है। असुल में आत्मा पवित्र मुक्तिधाम में रहने वाली है, जहाँ शिवबाबा भी रहते हैं। अब शिवबाबा, प्रजापिता ब्रह्मा – एक को बाप, एक को दादा कहेंगे। यह तो तुम जानते हो सब मनुष्य–मात्र शिव की सन्तान हैं। शिववंशी फिर हैं ब्रह्माकुमार कुमारियां। शिवबाबा और दादा इकट्ठे हैं। शिवबाबा इसमें विराजमान हैं, हमको ब्राह्मण बनाए राजयोग सिखाते हैं, मनुष्य को देवता बनाने। देवतायें रहते हैं सतयुग में।”
“Only Brahma is called Prajapita. Shiv Baba adopts you through Prajapita Brahma. You say: “We are the children of Shiv Baba. Shiv Baba has entered this one and adopted us.” He purifies souls. It is souls who have become impure. Because of this, you receive impure bodies. Just as alloys of silver, copper and iron are mixed into gold, so alloy is mixed into souls. Originally, souls were pure and residents of the land of liberation, where Shiv Baba also resides. Here, there are Shiv Baba and Prajapita Brahma. One is called Bap and the other is called Dada. You know that all human beings are the children of Shiva. Those of the dynasty of Shiva then become Brahma Kumars and Kumaris. Shiv Baba and Dada are combined. Shiv Baba is present in this one. He makes us into Brahmins and teaches us Raja Yoga in order to change human beings into deities. Deities reside in the golden age.”
“सतयुग पावन दुनिया, कलियुग को पतित दुनिया कहा जाता है। इस समय बिल्कुल तमोप्रधान हैं, इनको रौरव नर्क कहा जाता है। इनकी भी स्टेज़ेस होती हैं। द्वापर से नर्क बनना शुरू होता है फिर वृद्धि को पाता है। भक्ति भी पहले सतोप्रधान अव्यभिचारी थी फिर सतो रजो तमो होती है। तुमने देखा होगा जहाँ 3 रास्ते मिलते हैं उसको टिवाटा कहते हैं।”
“That golden age is a pure world and this iron age is an impure world. At this time, they are completely tamopradhan. This is called the extreme depths of hell. There are stages in this too. Hell starts from the copper age and it continues to grow. Devotion is at first satopradhan and unadulterated and it then also goes through the stages of sato, rajo and tamo. You must have seen where three roads meet, it is called T-junction.”
“इस समय तुम जब ब्राह्मण बनते हो तो तुमको 3 बाप हैं। लौकिक पिता भी है और प्रजापिता भी है फिर शिवबाबा भी है। भक्ति मार्ग में दो पिता होते हैं। सतयुग में एक पिता होगा। यह समझने की बातें हैं।”
“At this time, when you become Brahmins, each of you has three fathers: you have your physical father, Prajapita and also Shiv Baba. You have two fathers on the path of devotion. In the golden age, you have one father. These matters have to be understood.”
“सदा एक बाप की लगन, बाप के कर्तव्य की लगन में ऐसे मगन रहो जो संसार में कोई भी वस्तु या व्यक्ति है भी – यह अनुभव ही न हो। ऐसे एक लगन, एक भरोसे में, एकरस अवस्था में रहने वाले बच्चे सदा निर्विघ्न बन चढ़ती कला का अनुभव करते हैं। वे कारण को परिवर्तन कर निवारण रूप बना देते हैं। कारण को देख कमजोर नहीं बनते, निवारण स्वरूप बन जाते हैं।”
“Remain constantly absorbed in love for the one Father and for His task in such a way that you do not feel that there is any other person or possession in the world. The children who have love for the One, who have faith in the One and have a constant and stable stage are constantly free from obstacles and experience the stage of ascent. They transform excuses into solutions. They do not become weak by making excuses, but become embodiments of solutions.”
“प्रशन्सा के आधार पर प्रसन्नता अल्पकाल की रहती है।”
“Happiness on the basis of praise is temporary.”
Link to the Original Vaani: