27th June 2026
“बाप भी समझाते हैं – यह तो छी–छी दुनिया है, इनका नाम ही है डेविल वर्ल्ड, नर्क। यह कोई अच्छा अक्षर है क्या? कहाँ डीटी वर्ल्ड, कहाँ डेविल वर्ल्ड, इस डेविल वर्ल्ड में सब तंग हो गये हैं। परन्तु वापिस कोई जा नहीं सकते। तमोप्रधानता की खाद पड़ी हुई है। वह खाद आत्मा से निकले, उसके लिए पुरुषार्थ कर रहे हैं। जो अच्छे पुरुषार्थी हैं, उनकी अवस्था पिछाड़ी में अच्छी हो जायेगी। यह पुरानी दुनिया खलास हो जायेगी, अब तो बाकी थोड़े रोज़ हैं। जब तक बाप आकर वापिस न ले जाये तब तक कोई वापिस जा नहीं सकते।”
“The Father explains: This is a dirty world. It is called a devil world, hell. Is this a good name? There is so much difference between that deity world and this devil world. Everyone is fed up with this devil world but no one can go back home. There is tamopradhan alloy mixed inside you souls. You souls are making effort to remove that alloy. Those who are good effort-makers will have a good stage at the end. This old world will be finished; only a few more days now remain. No one can return home until the Father comes and takes you back.”
“क्रिश्चियन हो, मुसलमान हो, सब ओ गॉड फादर कह बुलाते हैं। आत्मा बुलाती है – अपने फादर को। फादर कहते तब हैं जब समझते हैं हम आत्मा हैं। आत्मा भी कोई चीज़ है ना। आत्मा कोई बड़ी चीज़ नहीं है, वह तो एक स्टार है और अति सूक्ष्म है। जैसे बाबा है वैसे ही आत्मा का स्वरूप है। अब तुम बाप की महिमा करते हो – वह सत–चित है, ज्ञान का सागर, आनंद का सागर है। तुम्हारी आत्मा भी उनके समान बनती है। तुम्हारी बुद्धि में अब सारे सृष्टि के आदि–मध्य–अन्त का ज्ञान आ गया है”
“Whether they are Christians or Muslims, they all call out: “O God, the Father!” Souls call out to their Father. You say ‘Father’ when you understand that you are souls. Souls also have to be something. Souls are not big things, but are just stars and extremely subtle. As is Baba’s form, so is the form of souls. All of you praise the Father. He is the Truth, the Sentient Being, the Ocean of Knowledge and the Ocean of Bliss. You souls are becoming equal to Him. You have the knowledge of the beginning, the middle and the end of the whole world in your intellects.”
“अभी तुम जानते हो हम ब्राह्मण हैं, हमने 84 जन्म लिए हैं। ब्रह्मा ने भी 84 जन्म लिए हैं, विष्णु ने भी 84 जन्म लिए हैं। ब्रह्मा सो विष्णु, विष्णु सो ब्रह्मा। लक्ष्मी–नारायण ही 84 जन्म ले फिर ब्रह्मा–सरस्वती बनते हैं। यह भी समझने की बात है ना। बाप कहते हैं हर 5 हजार वर्ष बाद आकर समझाता हूँ। 5 हजार वर्ष का चक्र है। अभी तुमने वर्णो का राज़ भी समझा है। हम सो का अर्थ भी समझा है, हम आत्मा सो देवता बनते हैं फिर हम सो क्षत्रिय, हम सो वैश्य शूद्र बनते हैं। इतने–इतने जन्म लेते हैं फिर हम सो ब्राह्मण बनते हैं। ब्राह्मणों का यह एक जन्म है। यह है ही तुम्हारा हीरे जैसा जन्म। बाप कहते हैं – यह तुम्हारा उत्तम शरीर है, इससे तुम स्वर्ग का वर्सा पा सकते हो इसलिए अब और कोई तरफ भटको मत। ज्ञान अमृत पियो।”
“You know that you are now Brahmins. You have taken 84 births. Brahma took 84 births. Vishnu also took 84 births. Brahma becomes Vishnu and Vishnu becomes Brahma. It is Lakshmi and Narayan who take 84 births and become Saraswati and Brahma. This too is something to be understood. The Father says: I come and explain to you every 5000 years. Each cycle is 5000 years. You now understand the secret of the clans. You have also understood the meaning of “hum so”. We souls become deities and we then become warriors, merchants and shudras. We take this many births and then we become Brahmins. There is this one birth of Brahmins. This is the birth that is as valuable as a diamond. The Father says: Those are your elevated bodies. You can claim your inheritance of heaven through those bodies. This is why you should no longer wander in any other direction. Drink the nectar of this knowledge.”
“सतयुग में यह देवता बनते हैं तो इतने थोड़ेही होते हैं, झाड़ पहले छोटा होता है फिर वृद्धि को पाता है। सतयुग में तो बहुत थोड़े होंगे। मीठी नदियों के ऊपर रहते होंगे। यहाँ नदियों से बहुत कैनाल्स निकालते हैं। वहाँ कैनाल्स आदि थोड़ेही होते हैं। मुट्ठी जितने तो मनुष्य होते हैं। इतने के लिए गंगा जमुना तो है ही। उन नदियों के ही आस–पास रहते हैं। 5 तत्व भी देवताओं के गुलाम बन जाते हैं। कभी भी बेकायदे बरसात नहीं पड़ती। कभी नदी उछल नहीं खाती। नाम ही है स्वर्ग तो फिर क्या?”
“they become deities in the golden age, and so there wouldn’t be that many. The tree is small at first and then it grows. There will be very few in the golden age. They will live by the sweet rivers. Here, so many canals are created from rivers. There won’t be any canals there. There are only a handful of people there. The River Ganges and the River Jamuna are enough for that number of people. They all live close to those rivers. Even the five elements become the slaves of the deities there. There is never rainfall out of season. The rivers never overflow. The very name is heaven, and so what more could there be?”
Link to the Original Vaani: