26th April 2026
“बाप ने हर एक बच्चे को यह डायरेक्शन दिया है कि सभी आत्माओं को यह बाप का वर्सा गोल्डन वर्ल्ड का सन्देश देकरके उनको भी आप गिफ्ट दो। आपके पास कौन सी गिफ्ट है? एक तो नई दुनिया की गिफ्ट दो और दूसरा आपके पास बहुत खजाने हैं। गुणों का खजाना, शक्तियों का खजाना, स्वमान के खजाने, कितने खजाने हैं। तो सभी को कोई न कोई गुण, कोई न कोई शक्ति की गिफ्ट दो जिस गिफ्ट से उन्हों की जीवन बदल जाए और गोल्डन दुनिया के अधिकारी बन जाये क्योंकि आजकल देख रहे हो चारों ओर दु:ख अशान्ति बढ़ रहा है। चारों ओर हर एक में भय और चिंता है। ऐसे दु:खी अशान्त आत्माओं को कम से कम यह सन्देश जरूर दो कि अब बाप आये हैं अब से अविनाशी वर्से के अधिकारी बन जाओ। यह सन्देश हर आत्मा को दे भी रहे हो लेकिन अभी भी कई बाप के बच्चे सन्देश से भी वंचित रहे हुए हैं। फिर भी एक बाप के बच्चे हैं ना तो अपने भाई बहिनों को यह सन्देश की गिफ्ट जरूर दो। कोई भी रह नहीं जाए। कर रहे हैं सेवा, बापदादा बच्चों की सेवा देख खुश है लेकिन बाप की यही आशा है कि मेरा कोई भी बच्चा सन्देश से रह नहीं जाये। उल्हना नहीं दे कि आपको गोल्डन वर्ल्ड की सौगात मिली और हमको पता नहीं पड़ा। हमारा बाप आया लेकिन हमें सन्देश नहीं मिला इसलिए इस नये साल में यही प्रयत्न करो, आपस में प्लैन बनाओ कि कोई भी कोना रह नहीं जाये। उल्हना नहीं मिले लेकिन खुश हो जाये, मालूम तो पड़े कि हमारा बाप आ गया। वंचित नहीं रह जाएं।”
“The Father has given each child the direction: Give all souls the gift of the Father’s inheritance, the message of the golden world. What gift do you have? Firstly, give them the gift of the new world, and secondly, you have many treasures – the treasure of virtues, the treasure of powers, the treasure of self-respect – you have so many treasures. So, give everyone the gift of one or another virtue or power so that their lives change through this gift and they claim a right to the golden world because you can see that sorrow and peacelessness are nowadays increasing everywhere. Everywhere, everyone has fear and worry. At the very least, give those unhappy and peaceless souls the message that the Father has now come: that they should become those who have a right to the imperishable inheritance from now. You are giving every soul this message, but, even now, some of the Father’s children are still deprived of the message. However, you are the children of the one Father, and so definitely give the gift of this message to your brothers and sisters. No one should be left out. You are doing service and BapDada is pleased to see the service that you children do, but the Father’s hope is that none of His children will be left out when it comes to receiving this message. Let them not complain that you received the gift of the golden world and they did not even know about it: Our Father came and we did not receive that message.”
“जहाँ स्वमान होगा वहाँ देहभान खत्म हो जाता है।”
“Where there is self-respect, arrogance of the body finishes.”
“रोज़ अपना चलते फिरते भी चार्ट देखना। चेक करना, चेक करेंगे तो चेंज करेंगे ना। चेक ही नहीं करेंगे तो चेंज कैसे करेंगे!”
“Look at your chart every day. Even while walking and moving around, check it. If you check, you would also change, would you not? If you don’t check, how would you change?”
“दिव्य गुणों के आधार पर मन–वचन और कर्म करना ही दिव्यता है।”
“To think, speak and act on the basis of divine virtues is divinity.”
Link to the Original Vaani: