Skip to content

24th October 2026

(1) जो भी सभी आत्मायें हैं उन सभी का बाप परमात्मा जरूर है। बाबा-बाबा कहने से वर्सा जरूर याद आता है। बाप को याद करने से ही विकर्म विनाश होंगे। बाप बच्चों को कहते हैं तुम्हारी आत्मा पतित बनी हुई है, अब उनको पावन बनाना है। सभी का बाबा है तो बच्चे जरूर निर्विकारी होने चाहिए। कोई समय सब निर्विकारी थे। बाप खुद समझाते हैं जब श्री लक्ष्मी-नारायण का राज्य था तब सब निर्विकारी थे। इतनी सब जो मनुष्य आत्मायें देखते हो वह भी निर्विकारी होंगी क्योंकि शरीर तो विनाश हो जायेगा बाकी आत्मायें जाकर निराकारी दुनिया में रहती हैं। वहाँ विकार का तो नाम-निशान नहीं। शरीर ही नहीं है। वहाँ से ही सब आत्मायें आती हैं – इस दुनिया में पार्ट बजाने।

The Supreme Soul is definitely the Father of all souls. By saying, “Baba, Baba!” you definitely remember your inheritance. It is only by remembering the Father that your sins will be destroyed. The Father tells you children: You souls have become impure. You now have to be purified. He is the Baba of everyone and so His children should definitely be viceless. At one time, all of you were viceless. The Father Himself explains: When it was the kingdom of Shri Lakshmi and Narayan, all were viceless. All the human souls that you see there must also have been viceless, because their bodies would have been destroyed and all the souls then went to reside in the incorporeal world. There is no name or trace of vice there. There are no bodies there. All souls come down into this world from up there in order to play their parts.

(2) इस समय सब साकारी दुनिया में हैं। अभी बाप तुम बच्चों को निर्विकारी बनाते हैं, निर्विकारी देवी-देवता बनाने के लिए। जब तुम देवी-देवता बन जाते हो तब तुम्हारे लिए जरूर नई दुनिया चाहिए। पुरानी दुनिया खत्म होनी चाहिए। शास्त्रों में महाभारत लड़ाई भी दिखाई हुई है। दिखाते हैं बाकी 5 पाण्डव रहे वह भी पहाड़ पर गल गये। कोई नहीं बचा। अच्छा इतनी सब आत्मायें कहाँ गई? आत्मा तो विनाश को पाती नहीं। तो कहेंगे निराकारी, निर्विकारी दुनिया में गई। बाप विकारी दुनिया से निराकारी, निर्विकारी दुनिया में ले जाते हैं। तुम जानते हो बाप से तो जरूर वर्सा मिलना चाहिए।

At this time, all are in the corporeal world. The Father is now making you children viceless in order to make you into viceless deities. When you become deities, a new world is definitely needed for you. The old world has to be destroyed. The Mahabharat War has been portrayed in the scriptures. They show that only the five Pandavas remained and that they then melted on the mountains and so no one was left. Achcha, where did all those souls go? Souls are never destroyed. So, it is said that they went to the incorporeal, viceless world. The Father takes you from the world full of vices to the incorporeal, viceless world. You know that you definitely have to receive your inheritance from the Father.

(3) ड्रामा को अभी तुम जानते हो। तुम्हारी आत्मा जानती है सतयुग के लिए हम पुरुषार्थ कर रहे हैं। स्वर्ग में चलने लायक जरूर बनेंगे। अपना भी कल्याण और दूसरों का भी कल्याण करेंगे। फिर उन्हों की आशीर्वाद तुम्हारे सिर पर आती रहेगी। तुम्हारा प्लैन देखो कैसा है। इस समय सभी का अपना-अपना प्लैन है। बाप का भी प्लैन है। वो लोग डैम्स आदि बनाते हैं तो बिजली आदि पर कितने करोड़ों रूपये खर्चा करते हैं। बाप समझाते हैं अब वह सब हैं आसुरी प्लैन। हमारा है ईश्वरीय प्लैन। अब किसका प्लैन विजय को पायेगा? वह तो आपस में ही लड़ पड़ेंगे। सभी का प्लैन मिट्टी में मिल जायेगा। वो कोई स्वर्ग की स्थापना तो नहीं करते हैं। वो जो कुछ करते हैं दु:ख के लिए। बाप का तो प्लैन है स्वर्ग बनाने का। नर्कवासी मनुष्य नर्क में ही रहने के लिए प्लैन बनाते हैं। बाबा का प्लैन स्वर्ग बनाने का चल रहा है। तो तुमको कितनी न खुशी होनी चाहिए।

You also know the drama. You souls know that you are making effort for the golden age. You will definitely become worthy of going to heaven. You will benefit yourselves and others too. You will then continue to receive their blessings. Look at what your plan is! At this time, everyone has his or her own plan. The Father too has a plan. Those people spend millions of rupees building dams, etc. for electricity. The Father explains: All of those are the devil’s plans, whereas My plan is a Godly plan. Now, whose plan will be successful? Those people will fight among themselves. Everyone’s plan will turn to dust. They do not establish heaven. Whatever they do, it is for sorrow. The Father’s plan is to create heaven. Residents of hell make plans to stay in hell. Baba is making plans to create heaven. So, you should have so much happiness!

(4) जैसे वाणी की शक्ति वा कर्म की शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण दिखाई देता है वैसे सबसे पावरफुल साइलेन्स शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण देखने के लिए बापदादा के साथ निरन्तर क्लीयर कनेक्शन और रिलेशन हो, इसे ही योगबल कहा जाता है। ऐसी योगबल वाली आत्मायें स्थूल में दूर रहने वाली आत्मा को सम्मुख का अनुभव करा सकती हैं। आत्माओं का आह्वान कर उन्हें परिवर्तन कर सकती हैं। यही सूक्ष्म सेवा है, इसके लिए एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाओ।

Just as you can see the practical proof of the power of the mind and the power of actions, in the same way, in order to see the practical proof of the most powerful power of silence, let there constantly be a clear connection and relationship with BapDada. This is called the power of yoga. Souls with such power of yoga can give souls sitting far away the physical experience of being personally in front of them. They can invoke souls and transform them. This is subtle service and in order for you to do this, increase your power of concentration.

Link to the Original Video: https://youtu.be/gMW6aQMaCbE