22nd August 2026
(1) तुम सूक्ष्मवतन में जाते हो। पवित्र बन फिर फरिश्ते बन जाते हो, साक्षात्कार करते हैं। बच्चे आकर सुनाते हैं वहाँ मूवी चलती है। वह है ही मूवी वर्ल्ड, तुमने मूवी बाइसकोप भी देखा था। अभी प्रैक्टिकल सब बातों को तुम जान चुके हो। मूलवतन है साइलेन्स वर्ल्ड, वहाँ आत्मायें रहती हैं। सूक्ष्मवतन में सूक्ष्म शरीर भी है। तो जरूर कुछ भाषा भी होगी। तुम बच्चों की बुद्धि में है हम आत्माओं का स्थान शान्तिधाम है फिर है सूक्ष्मवतन। वहाँ ब्रह्मा-विष्णु-शंकर रहते हैं। और यह है कलियुग और सतयुग का संगम। यहाँ बाप आते हैं, यहाँ से तुम ब्राह्मण जाते हो।
You go to the subtle region. You become pure and then become angels. You also have visions. Children come back and relate that everything there is a movie. That is the movie world. You saw movie films. You now understand everything in a practical way. The incorporeal world is a world of silence where souls reside. In the subtle region, there are subtle bodies. So, there must also definitely be a language. It is in the intellects of you children that the residence of you souls is the land of silence. Then, there is the subtle region where Brahma, Vishnu and Shankar reside. Here, it is the confluence of the iron age and the golden age. The Father comes here and you Brahmins then go from here.
(2) पाण्डवों को ब्राह्मण नहीं समझेंगे। ब्रह्मा द्वारा ब्राह्मण चाहिए। यह है रूहानी यज्ञ, इसको स्प्रीचुअल नॉलेज कहा जाता है। रूह को वही बाप ज्ञान देंगे।
Pandavas are not called Brahmins. Brahmins, created through Brahma, are needed. This is a spiritual sacrificial fire. This is called spiritual knowledge. Only the Father gives this knowledge to you spirits.
(3) यह है बेहद की बातें। बेहद के बाप से बेहद की पढ़ाई पढ़ बेहद का राज्य लेना है। सृष्टि चक्र को जानना है। आत्मा ही जानती है शरीर द्वारा। ऐसे नहीं कि शरीर नॉलेज लेता है आत्मा द्वारा। नहीं, आत्मा नॉलेज लेती है।
They are unlimited matters. You have to study this unlimited study with the unlimited Father and claim that unlimited kingdom. Know the world cycle. You souls know it through your bodies. It isn’t that your bodies take this knowledge through you souls; no, it is you souls who take this knowledge.
Link to the Original Video: https://youtu.be/DljUTv71gxI