Waah Drama Waah! Waah Baba Waah!

Key Points From Daily Sakar Vaani and Avyakt Vaani – In Hindi and English

21st October 2025

  • प्रश्नः
    भक्त भी भगवान को सर्वशक्तिमान् कहते हैं और तुम बच्चे भी, लेकिन दोनों में अन्तर क्या है?

उत्तर:-
वह कहते भगवान तो जो चाहे वह कर सकता है। सब कुछ उसके हाथ में है। लेकिन तुम जानते हो बाबा ने कहा है मैं भी ड्रामा के बंधन में हूँ। ड्रामा सर्वशक्तिमान् है। बाप को सर्वशक्तिमान् इसलिए कहा जाता क्योंकि उनके पास सर्व को सद्गति देने की शक्ति है। ऐसा राज्य स्थापन करता जिसे कभी कोई छीन नहीं सकता।

Question:
What is the difference between devotees calling God “The Almighty Authority” and you children calling Him that?

Answer:
They say that God can do whatever He wants, that everything is in His hands. However, you know that Baba has said: I too am bound by the drama. The drama is the almighty authority. The Father is called the Almighty Authority because He has the power to grant salvation to everyone. He establishes such a kingdom that no one can snatch it away from you.”

  • ऊंच ते ऊंच की महिमा तो बहुत भारी है। कहते हैं सर्वशक्तिमान् है तो क्या नहीं कर सकते। अब यह भक्ति मार्ग वाले तो सर्वशक्तिमान् का अर्थ बहुत भारी निकालते होंगे। बाप कहते हैं ड्रामा अनुसार सब कुछ होता है, मैं कुछ भी करता नहीं हूँ। मैं भी ड्रामा के बंधन में हूँ। सिर्फ तुम बाप को याद करने से सर्वशक्तिमान् बन जाते हो। पवित्र बनने से तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जाते हो। बाप सर्वशक्तिमान् है, उनको सिखलाना होता है। बच्चे, मुझे याद करो तो विकर्म विनाश हो जायेंगे फिर सर्वशक्तिमान् बन विश्व पर राज्य करेंगे। शक्ति नहीं होगी तो राज्य कैसे करेंगे। शक्ति मिलती है योग से इसलिए भारत का प्राचीन योग बहुत गाया जाता है।

You children have now recognised the praise of the Highest on High to be very great. They say: Since He is the Almighty Authority, what can He not do? People on the path of devotion give a much greater meaning to the term “Almighty Authority”. The Father says: Everything happens according to the drama. I don’t do anything. I, too, am bound by the drama. It is just by remembering the Father that you become almighty authorities. By remaining pure, you become satopradhan from tamopradhan. The Father is the Almighty Authority. He has to teach you. He says: Children, remember Me and your sins will be absolved. You will then become almighty authorities and rule the world. If you don’t have power, how would you rule? You receive power by having yoga, for this is why the ancient yoga of Bharat has been remembered.”

  • एक भी मनुष्य नहीं जिसको यह पता हो कि यह नाटक है। अगर समझते हो कि नाटक है तो शुरू से अन्त तक वह याद आना चाहिए। नहीं तो नाटक कहना ही रांग हो जाता है। कहते भी हैं यह नाटक है, हम पार्ट बजाने आये हैं। तो उस नाटक के आदिमध्यअन्त को भी जानना चाहिए ना। यह भी कहते हैं हम ऊपर से आते हैं तब तो वृद्धि होती रहती है ना। सतयुग में तो थोड़े मनुष्य थे। इतनी सब आत्मायें कहाँ से आई, यह कोई समझते नहीं कि यह अनादि बनाबनाया अविनाशी ड्रामा है। जो आदि से अन्त तक रिपीट होता रहता है। तुम बाइसकोप शुरू से अन्त तक देखो फिर दुबारा रिपीट करके अगर देखेंगे तो चक्र जरूर हूबहू रिपीट होगा। ज़रा भी फ़र्क नहीं होगा।

Not a single human being knows that this is a play. If they understood that this is a play, they would also remember everything from the beginning to the end. Otherwise, it would be wrong to call it a play. They say that it is a play and that we have come to play our parts. Therefore, they should know the beginning, middle and end of this play. They even say that they come from up above and that this is why the population grows. In the golden age, there were very few human beings. Where did all these souls come from? No one understands that this drama is eternally predestined and imperishable and that it continues to repeat from the beginning to the end. When you watch a film from the beginning to the end and then watch it again, it definitely repeats identically the second time; there won’t be the slightest difference.”

  • सुबह को बाबा से बातें करने से बड़ा मजा आता है। बाबा आप कितनी अच्छी युक्ति बताते हो, श्रेष्ठाचारी राज्य स्थापन करने की। फिर हम श्रेष्ठाचारी माताओं की गोद में जायेंगे। अनेक बार हम ही उस नई सृष्टि में गये हैं।

You will enjoy yourself a great deal by talking to Baba early in the morning.”

  • सारी नई नॉलेज है। किसको भी इस नॉलेज का पता नहीं है। बाप ही बैठ समझाते हैं, मनुष्य कितना तमोप्रधान बनते जाते हैं। मनुष्य सृष्टि बढ़ती जाती है। भक्ति भी वृद्धि को पातेपाते तमोप्रधान बनती जाती है। यहाँ अब तुम सतोप्रधान बनने का पुरुषार्थ करते हो। गीता में भी अक्षर है मनमनाभव।

All of this knowledge is new. No one knows of this knowledge. Only the Father sits and explains how human beings continue to become tamopradhan. The human world population continues to grow. Devotion also continues to become tamopradhan as it progresses. You are now making effort here to become satopradhan. The term “Manmanabhav” is also mentioned in the Gita.”

  • जैसे दीपावली पर विशेष सफाई और कमाई का ध्यान रखते हैं। ऐसे आप भी सब प्रकार की सफाई और कमाई का लक्ष्य रख सन्तुष्ट आत्मा बनो। सन्तुष्टता द्वारा ही सर्व दिव्य गुणों का आह्वान कर सकेंगे। फिर अवगुणों की आहुति स्वत: हो जायेगी। अन्दर जो कमजोरियाँ, कमियां, निर्बलता, कोमलता रही हुई है, उन्हें समाप्त कर अब नया खाता शुरू करो और नये संस्कारों के नये वस्त्र धारण कर सच्ची दीपावली मनाओ।

On Deepawali, special attention is paid to cleanliness and to earning an income. In the same way, you also have to keep the aim of having cleanliness in every way and of earning an income. You will then become a contented soul. Only by having contentment will you be able to invoke all the divine virtues. The offering of all your defects will then be made automatically. Finish all weaknesses, defects and any lack of strength or delicateness in yourself and begin a new account. Put on the new clothes of your new sanskars and celebrate a true Deepawali.”

  • स्वमान की सीट पर सदा सेट रहना है तो दृढ़ संकल्प की बेल्ट अच्छी तरह से बांध लो।

In order to remain constantly set on your seat of self-respect, tighten the belt of your determination very well.”

  • भल कोई इस ज्ञान को भी धारण कर सके तो भी सिर्फ योग से भी बहुत फायदा होगा। इससे एक तो पवित्र बनते हैं, दूसरा फिर कर्मबन्धन भस्मीभूत होते हैं और कर्मातीत बनते हैं, इतनी ताकत है इस सर्वशक्तिवान परमात्मा की याद में। भल वो अपने साकार ब्रह्मा तन द्वारा हमें योग सिखला रहे हैं परन्तु याद फिर भी डायरेक्ट उस ज्योति स्वरूप शिव परमात्मा को करना है, उस याद से ही कर्मबन्धन की मैल उतरेगी।

Even if someone is not able to imbibe this knowledge, there can still be a lot of benefit just by having yoga. With this, firstly, you become pure and secondly, your karmic bondages are burnt away and you become karmateet. There is so much power gained by having remembrance of the Almighty Authority, God. Although He is teaching us yoga through the physical body of Brahma, we still have to remember that form of light, Shiva, the Supreme Soul, Himself, directly. It is only by having this remembrance that the dirt on us souls will be removed.”

Link to the original Murli:

https://youtu.be/79QBmXWjSqY

×