13th September 2026
Original Murli Date: 15th November 2011
(1) बापदादा जानते हैं कि अभी तक रेडी हैं एवररेडी बनना पड़े। जो बापदादा ने दो बातें कही थी कि सेकण्ड में फुलस्टॉप लगाने वाले बच्चे चाहिए। व्यर्थ संकल्पों का नाम निशान न रहे। जिसको भी सन्देश देते हो वह सन्देश सुन परिवर्तन करने के उमंग उत्साह में आ जाएं। अब बापदादा यह रिजल्ट चाहते हैं। इसके लिए बापदादा बच्चों को राय देते हैं, आज्ञा भी करते हैं, कि सेवा करते हो लेकिन जिनकी भी सेवा करते हो, एक ही समय पर तीन रूपों और तीन रीति से सेवा करो। तीन रूप नॉलेजफुल, पावरफुल और लवफुल, इन तीनों रूपों से सेवा करो और तीनों रीति से सेवा करो, वह तीन रीति है मन्सा-वाचा-कर्मणा एक ही समय, सिर्फ वाणी से सेवा नहीं लेकिन वाणी के साथ मन्सा सेवा भी साथ-साथ हो। पावरफुल माइन्ड हो। तो अभी आवश्यकता एक ही समय मन्सा पावरफुल हो, जिससे आत्माओं की भी मन्सा परिवर्तन हो जाए। वाणी द्वारा सारी नॉलेज स्पष्ट हो जाए और कर्मणा द्वारा, कर्म द्वारा सेवा से वह आत्मायें अनुभव करें कि सचमुच हम अपने परिवार में पहुंच गये हैं। परिवार की फीलिंग आने से नजदीक के साथी बन जायें।
BapDada knows that you are all ready, but you still have to become ever-ready. BapDada has asked you two things: Children who can put a full stop in a second are needed. Let there be no name or trace of waste thoughts. Whoever you give the message to must have the zeal and enthusiasm to transform themselves. This is the result that BapDada now wants. BapDada is advising you children about this and also requesting this of you: You are doing service, but whoever you serve, serve them in three forms and in three ways at the same time. The three forms are to be knowledge-full, powerful and love-full. Serve with these three forms and serve in three ways; these three ways are with your thoughts, words and actions simultaneously. Do not serve just with words but, together with words, also serve with your thoughts. Your mind must be powerful. So, now the need is for your minds to be powerful at the same time as a result of which the minds of other souls can be transformed. With your words, let all of your knowledge become clear and by serving with your actions, let those souls feel that they have reached their family. By experiencing the feeling of a family, they will become close companions.
(2) दृढ़ता की शक्ति बहुत सहयोग देती है।
The power of determination helps you a great deal.
(3) सभी बच्चे प्लैन बहुत अच्छा बनाते हैं, अमृतवेले सब बहुत मीठी मीठी बातें करते हैं। मैजारिटी इतनी मीठी बातें करते हैं जो बाप भी बातें सुन कुर्बान हो जाते हैं। लेकिन पता है फिर क्या होता? जब कर्म के क्षेत्र में आते हैं, सम्बन्ध में आते हैं, सेवा में आते हैं, तो जो बातें आती हैं उसमें थोड़ा थोड़ा बदल जाते हैं। अमृतवेले का जो उमंग उत्साह है वह कर्म करते, सम्बन्ध में आते थोड़ा थोड़ा बदल जाता है।
All of you children make very good plans. All of you have very, very sweet conversations at amrit vela. The majority of you speak such sweet things that even the Father who hears these things surrenders Himself. However, do you know what happens then? When you go onto the field of action, when you enter a relationship, when you go to do service, you then change a little in those situations. The zeal and enthusiasm that you have at amrit vela changes a little, when you start to set and form relationships.
(4) कुछ भी हो जाए, क्या भी परिस्थिति हो जाए, परिस्थिति आयेगी, माया सुन रही है ना, तो माया अपना रूप तो दिखायेगी लेकिन माया का काम है आना और आपका काम है विजय पाना। यह नहीं कहना, यह हो गया, वह हो गया, यह नहीं करना। आयेगा, होगा, यह तो बापदादा पहले ही सुना देता है क्योंकि माया सुन रही है, वह बहुत चतुर है लेकिन आप, माया कितनी भी चतुर हो आप तो सर्वशक्तिवान के साथी हो, माया क्या करेगी।
No matter what happens, what circumstances arise – and situations will come because Maya is listening now, and so Maya will show her form, but it is Maya’s duty to come and your duty is to become victorious. In that case, do not say: This happened and that happened. Do not do this. They will come, and things will happen. BapDada is telling you about this in advance, because Maya is listening and she is very clever, but you, no matter how clever Maya is, you are the companions of the Almighty Authority and so what can Maya do?
(5) जो वाचा द्वारा ज्ञान रत्नों का दान करते हैं उन्हें मास्टर नॉलेजफुल का वरदान प्राप्त होता है। उनके एक-एक शब्द की बहुत वैल्यु होती है। उनका एक-एक वचन सुनने के लिए अनेक आत्मायें प्यासी होती हैं। उनके हर शब्द में सेन्स (सार) भरा होता है। उन्हें विशेष खुशी की प्राप्ति होती है। उनके पास खजाना भरपूर रहता है इसलिए वे सदा सन्तुष्ट और हर्षित रहते हैं। उनके बोल प्रभावशाली होते जाते हैं। वाणी का दान करने से वाणी में बहुत गुण आ जाते हैं।
Those who donate jewels of this knowledge with their words receive the blessing of being master knowledge-full. Each and every word of theirs is very valuable. Many souls are thirsty to listen to every word of theirs. Every word of theirs is full of sense and they have special happiness. Their treasure stores are overflowing and this is why they are always content and cheerful. Their words make an impression. By donating words, you develop many virtues in your speech.
Link to the Original Video: https://youtu.be/gW4UWLIdKLc